U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

कालेधन के खिलाफ अभियान में 3.93 करोड़ बरामद

Tags:

 

 

Publised on : 09  January  2012       Time  22:32   

लखनऊ 08 जनवरी। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव में काले धन का प्रयोग रोकने के लिए किये जा रहे उपायों के तहत चलाये जा रहे अभियान में आज स्टैटिक टीम ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 3 करोड़ 93 लाख रूपये बरामद किये हैं। यह ऐसा रूपया है जोकि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। स्टैटिक टीम ने संबंधित व्यक्तियों से रूपये के संबंध में वैध कागज प्रस्तुत करने को कहा है।

      छत्रपतिशाहूजी महाराज नगर में स्टैटिक टीम ने मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक टाटा 207 कार नंबर यूपी 42 टी-8711 को रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थौरी निवासी इमरान, चालक शमशाद और एक गनर मनोज के पास से एक करोड़ 51 लाख रूपये बरामद हुए। जबकि थाना सलवन क्षेत्र में चौकी सूची के सामने चेंकिंग के दौरान रायबरेली के थाना बछरांवा अन्तर्गत ग्राम हरदोई निवासी इब्राहीम से 3 लाख 96 हजार 500 रूपये बरामद हुए।

प्रबुध्दनगर जनपद में थाना झिंझाना अन्तर्गत स्टैटिक सर्विलांस टीम ने बिडौली चेक पोस्ट के पास अल्टो कार नंबर एचआर - 05, एक्स 5416 व टबेरा गाड़ी नंबर एच आर 05-2000 को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गाडियों में बैठे सूताराम, सुभाष चन्द्र, ईश्वर चन्द्र, रामकुमार, सूबे से 80 लाख रूपये नकद एवं लाइसेंसी पिस्टल, एक रिवाल्वर बरामद किये गए। ये सभी हरियाणा के के करनाल जनपद अन्तर्गत थाना निसंग के हरथला के निवासी हैं।

गाजियाबाद में थाना मसूरी अन्तर्गत डासना टोल टैक्स के पास टाटा सूमो डकोर नंबर एचआर - 39 बी-7613 को रोककर चेक किया गया। गाड़ी में दिल्ली के ओखला निवासी संतोष सोनी के पास 65 लाख रूपये नकद बरामद हुए। थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में स्टैटिक टीम ने सनसिटी के पास चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार यूपी -16 वाई-4163 को रोककर चेक किया। गाड़ी में बैठे विकास सूद 20 लाख रूपये बरामद हुए।

खीरी जिला अन्तर्गत थाना फूलबेहड़ अन्तर्गत चौराहे के पास चेकिंग के दौरान स्कार्पियो कार नंबर डीएल - 3 सीएएच-2747 को रोककर चेक किया गया। गाड़ी में बैठे दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 3 निवासी रमेश गुप्ता के पास से 22 लाख रूपये बरामद हुए।

मथुरा में आज दोपहर थाना कोसी अन्तर्गत कोटवन पुलिस चौकी के पास जांच के दौरान इनौवा गाड़ी से 10 लाख रूपये बरामद हुए। गाड़ी में दिल्ली निवासी प्रभयोति सिंह छावड़ा बैठके हुए थे। इसके अलावा हरियाणा के पलवल निवासी अजीत सिंह से 10 लाख रूपये बरामद हुए।

कानपुर में दोपहर शीशामऊ थाना अन्तर्गत जरीब चौकी चौराहा के पास चैकिंग पर मारुति अल्टो कार नंबर डीएल सीबी 1300 को चेक किया गया। गाड़ी में बैठे थाना रावपुरवा अन्तर्गत अफीम कोठी निवासी श्रीनाथ अग्रवाल के पास से 5 लाख 50 हजार रूपये बरामद किये गए। कल्याणपुर थाना अन्तर्गत सर्विलांस टीम ने गुरुदेव पैलेस चौराहा पर चेकिंग के दौरान मारुति कार नंबर यूपी 78 एएच 0918 को रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान थाना महाराजगंज अन्तर्गत थाना श्यामदेवरुआ अन्तर्गत लटवा जंगल निवासी महेन्द्र प्रताप गुप्ता व सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के पास से 17 लाख रूपये व एक लाख रूपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

अम्बेडकरनगर अन्तर्गत थाना अहिरौली में फैजाबाद मार्ग पर स्टैटिक टीम ने बोलेरो कार नंबर यूपी 42 पी 5971 को चेक किया। चेकिंग के दौरान ड्राइवर राजीव कुमार पाण्डेय निवासी फैजाबाद, शिवा यादव, सुनित साहू निवासी फैजाबाद के पास से 6 लाख 83 हजार रूपये बरामद हुए। राजधानी के थाना सरोजनीनगर अन्तर्गत दोपहर करीब 12 बजे स्टेैटिक टीम ने शहीद पथ तिराहे के पास बोलैरो कार नंबर यूपी 25 एजे-4005 को रोककर चेक किया। गाड़ी में बैठे विमल किशोर तिवारी निवासी थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव के पास 8 लाख रूपये बरामद हुए।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET