U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

आयोग ने चार डीएम, दो डीआईजी और सात एसपी बदले

Tags:

 

 

Publised on : 11  January  2012       Time  22:50 

 -उ.प्र.समाचार सेवा ब्यूरो-

लखनऊ, 11 जनवरी। चुनाव आयोग ने यूपी के सरकारी तंत्र में भारी फेरबदल किया है। आयोग ने प्रदेश के तीन डीएम, दो डीआईजी, सात एसपी बदल दिये हैं। इसके अलावा तीन पीसीएस अधिकारियों को आयोग ने वर्तमान तैनाती के स्थानों से हटा दिया है। जिन जिलों के डीएम बदले गए हैं। उनमें गाजियाबाद, हरदोई और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

      निर्वाचन आयोग और प्रदेश शासन के सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद के जिलाधिकारी शशिभूषण लाल सुशील को हटा दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अपर आयुक्त व्यापार कर नोएडा अपर्णा यू को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ रंजन कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव कृषि. कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान एम.देवराज को प्रतापगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा उत्तर प्रदेश शासन के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। हरदोई में जिलाधिकारी के पद पर विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अपर निदेशक प्रशासन एसजीपीजीआई एम.के.एस.सुन्दरम् को को तैनात किया गया है। आयोग के निर्देश पर तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है। राजधानी लखनऊ में अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिम के पद पर प्रतीक्षारत प्रवीण मिश्रा को तैनात किया गया है। जबकि अभी तक पद पर तैनात रहे ओमप्रकाश पाठक को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बुलंदशहर सतीश चन्द्र को अपर आयुक्त मेरठ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

      निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के दो डीआईजी और तीन एसपी के भी तबादले किये हैं। इनमें मुरादाबाद, बस्ती के डीआईजी और बहराइच, संतकबीरनगर और जौनपुर के एसपी शामिल हैं। बस्ती के डीआईजी ज्ञान सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी पुलिस भर्तीं एवं प्रोन्नति बोर्ड प्रमोद कुमार मिश्रा को तैनात किया गया है। मुरादाबाद के डीआईजी एन.के.श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। उन्हें भी डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द किया गया है। उनकी जगह एसपी रेलवे लखनऊ अमिताभ यश को तैनात किया गया है। एसपी बहराइच रविशंकर छवि को हटाकर उन्हें भी डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द किया गया है। उनकी जगह एसपी बहराइच के पद पर 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के सेनानायक ए.के.राघव को तैनात किया गया है। एसपी संतकबीर नगर के.इजीलियरासाने का भी तबादला किया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द किया गया है। उनकी जगह पर छठी वाहिनी पीएसी के सेनानायक धर्मेन्द्र सिंह को तैनात किया गया है। प्रबुध्दनगर के एसपी उपेन्द्र अग्रवाल को स्थानान्तरित करके जौनपुर भेजा गया है। जौनपुर के एसपी आर.के.स्वर्णकार को प्रतीक्षारत किया गया है। एसपी रेलवे मुरादाबाद श्रीमती शचि घिल्डियाल को एसपी संतरवीदासनगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

      एसपी संतरविदास नगर ज्ञानेश्वर तिवारी को डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द कर प्रतीक्षारत रखा गया है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव प्रेमनारायण को भी हटा दिया गया है। उन्हें भी पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बध्द किया गया है। उनकी जगह पर एसपी रेलवे इलाहाबाद प्रशांत कुमार द्वितीय को तैनात किया गया है। एटा के पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह को भी हटाकर डीजीपी मुख्यालय से सम्बध्द किया गया है। एसपी एटा के पद पर एसपी रेलव राकेश प्रधान को तैनात किया गया है।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET