U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

सर्राफ को गोली मारकर आभूषण लूटे

Tags:

 

 

Publised on : 29  January  2012       Time  22:13

लखनऊ, 29 जनवरी। (उप्रससे)। जिले के थाना इंटौंजा क्षेत्र में बीती रात एक सर्राफ को गोली मारकर बदमाशों ने आभूषण लूट लिये। घायल सर्राफ को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा कुम्हरावां में बीती रात बदमाशों ने ज्वैलर्स रामप्रकाश वर्मा और अरुण की दुकानों पर धावा बोल दिया। बदमाश रामप्रकाश की दुकान का शटर तोड़ रहे थे। इसी दौरान आवाज होने पर रामप्रकाश जाग गए। उन्होंने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने गोली चला दी। गोली लगने से रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश आभूषण लूट कर भाग गए।

          

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET