लखनऊ।
21 जुलाई,
2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा ) ।
गुजरात में दलितों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर की अगुवाई
में कांग्रसियों ने आज हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर
मौन धरना दिया। धरने के बाद राजबब्बर ने कहा कि देश
में जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारे है वहां पर दलित
उत्पीडन की घटनाएं तेजी से बढ रही है।
धरने के उपरान्त राजबब्बर ने कहा कि गुजरात संिहत
जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां-वहां दलितों पर
अत्याचारों की बाढ़ सी आ गयी है। गुजरात के उना में
दलितों के साथ भाजपा के लोगों द्वारा उत्पीड़न किया गया
है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान के बहाने भाजपा
दलितों का सफाया करना चाहती है। बसपा मुखिया सुश्री
मायावती पर भाजपा के नेता द्वारा जो अमर्यादित टिप्पणी
की गयी है उसकी कंाग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती है।
भाजपा के नेताओं की टिप्पणियों एवं कारगुजारियों से
देश और प्रदेश की जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी का
दलितों के प्रति जो रैवया है वह उजागर हो गया है। धरने
में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान, राना
गोस्वामी एवं प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष राजाराम पाल पूर्व
सांसद, राजेश मिश्रा , भगवती प्रसाद चैधरी पूर्व
विधायक एवं इमरान मसूद, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी
एवं सत्यदेव त्रिपाठी, विधायक डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी,
अखिलेश प्रताप सिंह एवं अराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक
सिंह, पूर्व एमएलसी नसीब पठान, हरीश बाजपेयी, पूर्व
विधायक
विनोद चैधरी, श्यामकिशोर शुक्ल, सतीश अजमानी, शहर
अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष गौरव
चैधरी ‘गुंजन यादव’ सहित सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ
कंाग्रेस नेता मौजूद रहे।