|
Home>News |
|
दरोगा के सामने मैनेजर
ने फैक्ट्री मालिक को गोली मार दी |
|
Tags:
Crime News अपराध समाचार 03 May 2012
|
|
News
source: U.P.Samachar sewa |
|
Publised
on : 03 May 2012, Time: 22:22 |
|
Lucknow लखनऊ। जिले के मोहनलाल गंज थाना
क्षेत्र में पुरसैनी गांव में स्थित एक
फैक्ट्री परिसर के रास्ते के विवाद में
मैनेजर ने दरोगा के सामने ही फैक्ट्री
मालिक गोली मार दी। फैक्र्टी मालिक संजय
अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। जानकारी के अनुसार प्लाईवुड फैक्र्टी
के मालिक संजय अग्रवाल की पड़ोसी फैक्र्टी
के मैनेजर से सुरेश चन्द्र शर्मा से विवाद
हो गया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस के
सामने ही मैनेजर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से
सजय को गोली मार दी।
|
|
दबंग महिला मनी लांड्रिंग में गिरफ्तार |
|
लखनऊ। कैसरबाग थाना
पुलिस ने मनी लांड्रिगं के आरोप में महिला
सूदखोर को गिरफ्तार किया है। सूदखोर महिला
एक विकलांग से तीस हजार के बदले डेढ़
लाख रूपये वसूल चुकी है। आरोप है कि थाना
क्षेत्र के इजहार अहमद ने सूदखोर महिला
विजेता सोनकर से कपड़े का व्यवसाय करने के
लिए वर्ष 2007 में तीस हजार रूपये उधार
लिये थे। उधार क लिए तीन हजार रूपये महीना
ब्याज तय किया गया। लेकिन अब तक महिला ने
डेढ़ लाख वसूलने के बाद भी व्यापारी पर
तीस हजार रूपये बकाय रखे। इसकी वसूली के
लिये वह उसे धमकी देती थी। परेशान व्यवसायी
ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच
कर कल सूदखोर महिला विजेता सोनकर गिरफ्तार
कर लिया। |
|
|
|
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|