U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
गैस टैंकर में विस्फोट, ड्राइवर क्लीनर की जलकर मौत
Tags: Unnao, Behraich, Badaun News
News source: U.P.Samachar sewa
Publised on : 06 May 2012, Time: 20:34
उन्नाव, 06 मई। (उप्रससे)। थाना अजगैन अन्तर्गत टोल टैक्स चुंगी के पास ट्रक से टकराकर गैस टैंकर में आग लग गई। आग से झुलसकर टैंकर के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।
टोल टैक्स चुंगी के पास उन्नाव से लखनऊ की तरफ जा रहा गैस टैंकर सामने जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गया। जिससे गैस टैंकर में आग लग गयी। गैंस टैंकर चालक व क्लीनर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी सूचना पर पुलिस द्वारा दमकल गाडियों के साथ मौके पर पहुॅच कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु, 15 व्यक्ति घायल
बदायूॅ, 06 मई। (उप्रससे)। चन्दौसी-बिसौली रोड़ पर ग्राम भटपुरा थाना बिसौली के समीप खडी डीसीएम गाडी नम्बर यूपी-26-8691 मेंं चन्दौसी से बदायॅू की तरफ आ रही डीसीएम नं0 यूपी-22टी-3810 ने टक्कर मार दी। जिससे 2 लोगों चालक राजू उम्र 28 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी खेड़ा बुजुर्ग थाना सिविल लाइन जनपद बदायूॅ व चालक आसीन उम्र 22 वर्ष पुत्र लटूरी निवासी सुन्दरपुर बिसौरिया थाना दातागंज जनपद बदायूॅ की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा गाडी में सवार 15 लोग घायल हो गये।
घटना की सूचना पर थाना बिसौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बदायूॅ में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना बिसौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु, 3 बच्चे घायल
बहराइच,06 मई। (उप्रससे)। थाना रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रत्तापुर चैराहे के पास कुट्टी बाजार से खुटहना की ओर जा रही मार्शल गाडी द्वारा सडक़ किनारे बैठे राजा भैया उर्फ सूरज उम्र 08 वर्ष पुत्र बुधई, भानू उम्र 07 वर्ष पुत्र भूखन, ओमवीर उम्र 10 वर्ष पुत्र भगवती व सुजीत उम्र 07 वर्ष पुत्र बाबू निवासी रत्तापुर थाना रानीपुर जनपद बहराइच को टक्कर मार दी। राजा भैया उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर थाना रानीपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में थाना रानीपुर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Some other news stories

 
मेरठ जेल में संघर्ष. आगजनी, डिप्टी जेलर समेत छह घायल Marriage registration का विरोध करेंगे Indian Muslim
कुशीनगरःछात्राओं का यौन उत्पीड़न, दो हिरासत में हुकुम सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
गरीबों के घरों पर बुलडोजर, सपाईयों के मकान महफूज लखनऊ में सीएम के निर्देश पर trafic control
युवक ने उजाड़ दी girl friend  की दुनिया Darul Uloom  देवबंद के Kashmiri student की हत्या का मामला
स्वर्ण शताब्दी में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ मोदीनगर के आरोपी व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में गिरफ्तार
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्रीसंजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET