हापुड़, 09 मई। (उत्तर
प्रदेश समाचार सेवा)। डेढ माह की बीमार
बेटी को जिंदा दफनाने जा रहे एक पिता और
मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना पिलखुआ अन्तर्गत
मोहल्ला रमपुरा में गणेश सिंह नाई अपनी
ड़ेढ़ माह की बीमार बेटी को जिंदा दफनाने
जा रहा था। लडक़ी सूखा रोग से ग्रस्त थी।
किसी तांत्रिक के कहने पर वह उसे दफनाने
के लिए ले जाने लगा। इसी दौरान मोहल्ले
के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों
को गिरफ्तार कर लिया।
रायबरेली के दो हत्याभियु्क्तों को
फांसी की सजा
रायबरेली,
09 मई। (उप्रससे)। आठ साल पहले महिला की
हत्या करने के मामले में जनपद न्यायाधीश
ने दो अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई
है।
जानकारी के अनुसार थाना गदागंज अन्तर्गत
सिबरीहार निवासी शिव बहादुर की पत्नी
गुडड्न की हत्या कर दी गई थी। हत्या में
गांव के दी दो युवकों राकेश कुमार व बबलू
को नामजद किया गया था। इस मामले की
सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश
ने दोनों अभियुक्तो ंको हत्या का दोषी
मानते हुए फांसी की सजा सुना दी।