U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
राष्ट्रीय आरक्षण कानून बने: आर.के.चौधरी
Tags  : B Safe, BS 4, President R.K. Chaudhry
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on : 23 May 2012, Time: 20:32

लखनऊ 23 मई2012 । (उप्रससे)। आरक्षण के मसले पर केन्द्र सरकार को अपना रूख साफ करना चाहिए। उसे ढुल-मुल रवैया अपनाने से बचना चाहिए। दिल्ली में सर्वदलीय बैठक का नाटक न करके केन्द्र की मनमोहन सरकार को भारतीय संविधान में बड़ा संशोधन करके राष्ट्रीय आरक्षण कानून बनाने और उसे संविधान की नौवी अनुसूची में डालने का स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। लखनऊ विधान भवन पर बी. सेफ एवं बीएस फोर की अनिश्चितकालीन धरने पर बोलते हुए बीएस फोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री आर.के. चैधरी ने यह बाते कहीं। आज तीसरे दिन के धरने का नेतृत्व बीएस फोर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील पासी ने किया। श्री चैधरी ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण कानून न होने से प्रदेश सरकार मनमाना कर रही और आरक्षण नीति की अवहेलना कर रही है। उच्च स्तरीय अदालतें भी अपनी सीमा लांघ कर न्याय संगत फैसले करने के बजाय संसद की तरह पालिसी और कानून बनाने लग जाती है।

श्री आर.के. चैधरी ने कहा कि उ.प्र. सरकार ने ‘प्रमोशन में आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता’ को समाप्त कर दिया है। यह निर्णय सरकार ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की आड़ में लिया है। जबकि उ.प्र. सरकार को आरक्षण समाप्त करने के बजाय अनुसूचित जाति व जनजाति का सरकारी सेवाओं में ‘‘अपर्याप्त प्रतिनिधित्व एवं उनके पिछड़े पन’’ का अधिकारिक आंकड़ा जुटाकर प्रमोशन में आरक्षण का नया प्राविधान करना चाहिए। राज्य सरकार ने सरकारी ठेकों मंे अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण को भी समाप्त कर दिया। ‘‘प्रमोशन में आरक्षण व परिणामी ज्येष्ठता’’ सहित सरकारी ठेकों में आरक्षण बहाली के लिए बी. सेफ व बीएस फोर द्वारा निर्णायक लड़ाई ‘ाुरू की गयी है। अनिश्चितकालीन धरने के बाद भी यदि सरकार ने आरक्षण की बहाली न किया तो प्रदेश व दिल्ली की सड़कों पर बीएस फोर द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन तथा सड़के जाम करके आन्दोलन तेज किया जायेगा।

Some other news stories

 
 भाजपा विधायक के डाक्टर बेटे की गोली मारकर हत्या Narad के चैरासी सूत्र हैं पत्रकारिता के शाश्वत सिद्धान्त
Sunny Leone fever strikes Bollywood मीडिया पर अंकुश के लिए कांग्रेस नियामक प्राधिकरण बनाना चाहती है
आशनाई में बाधक बने सिपाही पति को भाड़े के हत्यारों से... Reality सपने से भी ज्यादा सुन्दरः Kaitrina Kaif

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET