लखनऊ,
22 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद फतेहपुर के किशुनपुर
में बैंक से पैसा लेने के लिए लाइन में लगे किसानों पर
किए गए लाठीचार्ज पर गम्भीर रूख अपनाते हुए पुलिस
अधीक्षक श्री राम किशोर व किशुनपुर के थानाध्यक्ष संजय
कुमार यादव को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। यह
जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।