लखनऊ, 23 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
भारतीय जनता पार्टी ने बैंकों की कतार में लगे निर्दोषों
की पुलिसिया पिटाई की कटु निन्दा की है। पार्टी ने
निर्दोषों पर पुलिस द्वारा लाठी चलाने को बर्दास्त के
बाहर बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण
दीक्षित ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार का
तंत्र केन्द्र द्वारा घोषित विमुद्रीकरण की कार्रवाई को
बदनाम करने में लगा है। पुलिस भी इसी गलत काम में संलग्न
है। लखनऊ, फतेहपुर आदि जिलों में कतारबद्ध लोगों पर हुई
लाठीचार्ज की घटनाएं सजग मीडिया के चलते प्रकाश में आई
है। लेकिन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस
दुव्र्यवहार की ऐसी ही तमाम घटनाएं हो रही है। पुलिस
अधिकारी इन्हें भीड़ नियंत्रण की सामान्य कार्रवाई मानकर
नजंरदाज कर रहे है। लोग अपमानित हो रहे है। पुलिस
दुव्र्यवहार जारी है। उनकी सुनवाई नहीं होती।
श्री दीक्षित ने राज्य शासन से पुलिस की ऐसी निन्दनीय
कार्रवाई रोकेने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस सरकार
के इशारे पर विमुद्रीकरण की कार्रवाई को अराजक बनाने की
कोशिश कर रही है।