U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

झोलाछाप डाक्टर नवविवाहिता को लेकर फरार
Tags: Pratapgarh
Publised on : 24 November 2016,  Last updated Time 21:15

प्रतापगढ़, 24 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। शादी के बाद ससुराल पहुँची नवविवाहिता युवती को 24 घण्टे के अन्दर ही एक झोलाछाप बंगाली डाक्टर भगा ले गया। नवविवाहिता के पास लगभग 4 लाख के जेवर और पचीस हजार रुपये नगद भी थे। गुरुवार को डाक्टर और उसके लड़के के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मान्धाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर गाँव में ग्राम प्रधान ने पट्टा देकर एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर को बसाया था। डाक्टर शादीशुदा था और उसके जवान लड़का भी था। उसी गाँव में 21 नवम्बर को शादी के बाद लड़की 22 नवम्बर की रात अपनी ससुराल समीप के ही गाँव छतौना में रही। 23 नवम्बर की रात बंगाली डॉक्टर लाखों के जेवर व 25000 नगदी के साथ लड़की को लेकर भाग गया। बंगाली डॉक्टर और उसके पुत्र के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बंगाली डॉक्टर अपने परिवार सहित फरार हुआ है। डॉक्टर को पट्टा देकर बसाने वाले पूर्व प्रधान के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश है। बवाल की आशंका पर स्थानीय पुलिस चौकन्ना हो गयी है।

बुआ के घर आयी लड़की लापता

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सधईपुर में अपनी बुआ के घर आई लड़की के गुरुवार को अचानक गायब हो जाने से गाँव में हड़कम्प मचा हुआ है। लड़की के पिता ने अपनी बहन के बेटे पर ही उसको भगाने का आरोप लगाया है। आरोपित युवक लड़की को उसके पिता अर्थात् अपने मामा के घर से विगत 14 नवम्बर को ले अाया था। आरोपी युवक भी गायब है। लड़की के पिता ने पट्टी कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का घर बनकट गाँव थाना महाराजगंज, रायबरेली है। आरोपी बबलू सधईपुर थाना पट्टी का निवासी है।

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET