U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

किसान को थाने में पुलिस ने बेरहमी से पीटा
Tags: Pratapgarh
Publised on : 25 November 2016,  Last updated Time 23:04

प्रतापगढ़, 25 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। कन्धई थाना क्षेत्र के एक किसान को गुरुवार की रात उक्त थाना के एक सिपाही ने बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। किसान की शिकायत पर एस पी ने जाँच के आदेश दे दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीप के गाँव में राम आसरे यादव का उसके पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। पड़ोसी दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसका थाने में आना-जाना रहता है। उसके प्रभाव में आकर रात में थाने में बुलाकर सिपाही कमलेश्वर यादव ने किसान राम आसरे यादव को जमकर पीटा।

जमीनी विवाद में विरोधी पक्ष से मिलकर सिपाही के इस कारनामे से गाँव के लोगों में उबाल आ गया। पीड़ित किसान राम आसरे यादव को लेकर वे शुक्रवार को एस0 पी0 माधव प्रसाद वर्मा के पास पहुंचे और इन्साफ की गुहार लगाये। एस पी ने तत्काल मामले की जांच का आदेश दे दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि दोषी पाये जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्यवाही होगी।

दो दुर्घटनाओं में चार मरे
प्रतापगढ़, 25 नवम्बर शुक्रवार
को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल चार नवयुवक काल के गाल में समाये। पहली घटना में तेज रफ्तार कार ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा कुंडा कोतवाली के मझिलगांव के पास शुक्रवार को सुबह-सुबह हुआ। दोनों मृतक युवक कुंडा कोतवाली के रायपुर बरखी के रहने वाले थे।

दूसरी घटना शुक्रवार की शाम को हुई जिसमें भी कार और बाइक की ही जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हुई और दो युवकों की मोके पर ही मौत हो गयी। यह दुर्घटना कन्धई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार के समीप हुई। इस दूसरी दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुये। तीनों को इलाहबाद रेफर किया गया। मृतक सुल्तानपुर के  रहने वाले हैं।

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET