U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भाजपा परिवर्तन यात्रा का कुण्डा क्षेत्र में भव्य स्वागत
Tags: Pratapgarh News
Publised on : 27 November 2016,  Last updated Time 23:55
प्रतापगढ़, 27 नवम्बर (उ0 प्र0 समाचार सेवा) साध्वी निरंजन ज्योति कुंडा प्रतापगढ़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के क्रम में नरई, संग्रामगढ़, लाला बाजार, आलापुर, मानिकपुर, कुण्डा, बिहार, व हीरागंज बाजार पहुंचीं। इस दौरान जगह-जगह अपार जनसमूह ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

कुंडा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि विपक्ष के लोग केंद्र सरकार के नोट बंदी के बारे में जनता में गलत अफवाह फैला कर भ्रम पैदा कर रहे हैं । सरकार ने 500 व 1000 के नोटों को 30 दिसम्बर 2016 तक बैंक में जमा करने की सुविधा प्रदान की है। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में लोग अभी कुछ दिनों पूर्व आपस में लड़ाई का नाटक कर रहे थे। सैफई से लेकर दिल्ली तक उसी की चर्चा थी। यह लड़ाई प्रदेश के विकास को लेकर नहीं थी। यह लड़ाई किसानों और गरीबों के लूटे गए पैसों को लेकर हुई थी। और जैसे ही मोदी सरकार ने 500 व 1000 के नोटों को बंद किया यह लड़ाई स्वतः समाप्त हो गई। अखिलेश सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। कभी मायावती की सरकार तो कभी अखिलेश और मुलायम की सरकार। अब यह नही चलने वाला है। आने वाले 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने अभी से ही प्रदेश में कमल खिलाने का मन बना लिया है।

कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि विपक्षी आज पूरे देश में नोट बंदी के खिलाफ तरह तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। अरे भाई मोदी जी ने नोटों को बंद ही नहीं किया है। 500 व 1000 के नोट बिना किसी रोक-टोक के बैंक में आप जमा कर सकते हैं। अधिक जमा करने पर हिसाब देना होगा। समस्या उनके लिए है जो लोग गरीबों का पैसा दबाकर अपनी तिजोरियों में रखे थे। जिस दिन से मोदी सरकार ने 500 व 1000 के नोट पर बैन लगाया है इन लोगों को दिन व रात का सारा सुख-चैन गायब हो गया है। अब यही लोग सरकार के प्रति गलत अफवाह उड़ा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी सरकार को अपार जन समर्थन दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कुण्डा में अपार भीड़ देखकर आए हुए सभी अतिथियों व जनसमूह के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, सांसद प्रतिनिधि सतीश चौरसिया, परिवर्तन यात्रा के प्रभारी कमलेश सोनकर, अभय प्रताप सिंह पप्पन, रमेश पाण्डेय, जमुना प्रसाद मौर्य, अरविन्द शुक्ला, अंकित मिश्र, संदीप मौर्य, सुनील केसरवानी, सुरेश तिवारी, लाल बाबा, सन्तोष तिवारी, आनन्द तिवारी, व मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET