U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भारत बन्द को विफल करने वाली जनता का आभार - केशव प्रसाद मौर्य
Tags: Lucknow , BJP
Publised on : 28 November 2016,  Last updated Time 16:54
लखनऊ 28 नवम्बर 2016, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की राष्ट्रभक्त जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर विरोधी बंद के संयुक्त प्रयास को देश और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया। जनता ने विरोधी दलों को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब देश से भ्रष्टाचार और कालाधन दोनो समाप्त होगें। जनता ने विरोधी दलों को उनकी औकात बता दी है।
श्री मौर्य ने कहा कि जनता ने भारत बन्द को नकारते हुए भ्रष्टाचार और कालेधन के पक्ष में खडे विकास विरोधी गरीब विरोधी, युवा विरोधी, समानता विरोधी राजनीतिक दलों की नीतियों का पर्दाफाश कर दिया है।
श्री मौर्य ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दल संसद नहीं चलने दे रहे है और आदरणीय मोदी के प्रत्येक कार्य, प्रत्येक निर्णय के विरोध में खडे रहते है, उनकी आंखे खोलने का काम करते हुए देश व प्रदेश की जनता ने कह दिया है कि वह मोदी जी के निर्णय के साथ है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-काग्रेस एवं बामपंथी दलों की सांठगांठ भी जनता के सामने आ गयी है। इन दलों को भारत बंद की विफलता से सबक लेना चाहिए कि वह हठधर्मिता छोड़कर संसद में विमुद्रीकरण के प्रधानमंत्री जी के फैसले का समर्थन करें। देश की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए नकारात्मक राजनीति का त्याग करें। विपक्ष की वास्तविक जिम्मेदारी का निर्वाह करें।
नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET