U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
  लखनऊ में सीएम के निर्देश पर trafic control

Tags: CM Akhilesh Yadav

Publised on : 11 April 2012, Time: 22:55

Lucknow, 11 April 2012, UP  Samachar Sewa, Web News LIVE.
लखनऊ, 11 अप्रैल। (उप्रससे)। राजधानी की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय सक्रिय हुआ है। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग ने संबंधित अधिकारियों की बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिये। श्री गर्ग ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री राजधानी की यातायात व्यवस्था को एकदम चुस्त दुरुस्त चाहते हैं। इसके लिए लागं टम, मीडियम टर्म और शार्ट टर्म तीन तरह के प्लान बनाकर शीघ्र प्रस्तुत किये जाएँ।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पहली मंत्रिपरिषद् की बैठक में 15 मार्च को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के नगरों की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता पर सुधारने का फैसला किया था। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बैठक आहूत कर राजधानी की यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस बैठक में फैसला किया गया कि चौराहोँ और उनके आसपास वाहन खड़े होने पर प्रतिबंध लगाया जाए। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं और वाहन पार्किंग न होने दी जाए। नगर बसों तथा टैंपो को भी स्टापेज पर रोकने की व्यवस्था की जाए। नगर में सडक़ों के कि नारे वाहन पार्क करने पर रोक लगाई जाए।

Some other news stories

 
युवक ने उजाड़ दी girl friend  की दुनिया Darul Uloom  देवबंद के Kashmiri student की हत्या का मामला
स्वर्ण शताब्दी में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ मोदीनगर के आरोपी व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में गिरफ्तार
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर संजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET