U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
  अश्लील वीडियो क्लिपिंग से धमकाकर आठ माह तक दुष्कर्म

Tags: Minor girl raped in Hapur in terror her sex clipings

Publised on : 12 April 2012, Time: 10:35

Lucknow, 12 April 2012, UP  Samachar Sewa, Web News LIVE हापुड, 12 अप्रैल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी नाबालिक लडक़ी के साथ शादी का झांसा देकर आठ माह तक बलात्कार करने के आरोपी के लिए एसएसपी के आदेश में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही थी।
गौरतलब है कि रेलवे रोड पुलिस क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा में राकेश अपने बच्चों के साथ रहता है। उसके घर पड़ोसी युवक अक्कू पुत्र विजय का आना जाना है। इसी बीच अक्कू की आंखे राकेश की नाबालिक लडक़ी बरखा उम्र 15 वर्ष से लड़ गयी। वह शादी का झांसा देकर आठ माह तक बरखा का शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर बरखा से शादी करने से इंकार कर दिया। उसने चाकू की नोंक पर बरखा की अश्लील विडियो फिल्म भी बना ली। और ब्लैक मेल करके उसका आठ माह शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वह शादी की बात करती तो वह उसकी विडियो फिल्म दिखाकर उसे भयभीत करता रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर पीडि़ता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मंगलवार को पीडि़ता अपनी मां के साथ पुलिस चौकी पहुंची तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से टरका दिया। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंची,जहां उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर लेकर पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास करा रही थी। लेकिन मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी एसएसपी किरन एस को लगी। तो उन्होंने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह को आरोपी के खिलाफ बलात्कार को मुकदमा दर्ज करने व पीडि़ता का मेडिकल कराने के आदेश दिये। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी युवक आकाश उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और लडक़ी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
आसाराम बापू का 72वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया
हापुड़ 11 अप्रैल दल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी में स्थित आश्रम में सन्त श्री आसाराम बापू का 72वां अवतरण दिवस साधक साधिकाओं ने एक दूसरे को बधाई व आतिशबाजी कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मन मोहा।
आश्रम में सर्वप्रथम महामृत्यंजय मंत्र का हवन बापू दीर्घ आयु व स्वथ्य जीवन के लिए किया गया। जिसके उपरांत श्री आसा रामायण का पाठ किया गया। भजन संकीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुरू वंदना व गुरूभक्ति से ओतप्रोत साधक साधिकाओं द्वारा भजन गाये गये। जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया।
दोपहर 12 बजे बापू जी के अवतरण का समय होते ही 72 दीप प्रज्ज्वलित कर आतिशबाजी की। साधकों ने एक दूसरे को बधाई देकर बापू के स्वरूप पर पुष्प मालाएं अर्पित की। तत्पश्चात आरती व भंडारे का आयोजन किया गया। कुष्ठ आश्रम में भोजन का वितरण किया गया। इस मौके पर अतरपुरा चौपला पर युवा सेवा संघ द्वारा राहगीरों को शर्बत का वितरण किया गया।
इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में साधक,साधिकाए व बच्चे उपस्थित

Some other news stories

 
युवक ने उजाड़ दी girl friend  की दुनिया Darul Uloom  देवबंद के Kashmiri student की हत्या का मामला
स्वर्ण शताब्दी में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ मोदीनगर के आरोपी व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में गिरफ्तार
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर संजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET