U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  नहीं हटेंगी माया और हाथी की मूर्तियां: अखिलेश यादव
Tags:  Akhilesh Yadav, President U.P.Samajvadi Party
Publised on : 06 March 2012, Time: 17:04 

लखनऊ, 06 मार्च। (उ.प्र.समाचार सेवा)।Lucknow, 06 March 2012, (U.P.S.S).  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि सपा की सरकार में बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होगी।
आज चुनाव जीतने के बाद पहली औपचारिक पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार में न तो किसी हाथी की मूर्ति को छेड़ा जाएगा और न ही मुख्यमंत्री मायावती की किसी मूर्ति को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा बदले की भावना के तहत कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्को और स्मारकों की खाली पड़ी जगह में शिक्षण संस्थान खुल जाएं तो इससे लोगों को फायदा होगा। अखिलेश ने कहा हम प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हैं कि उसने जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान किया। चुनाव से पहले हमने जनता से बेहतर कानून व्यवस्था का वादा किया था। सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पूरी पार्टी यही चाहती है कि मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बनें और वही बनेंगे। कांग्रेस से रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा अभी तक तो कांग्रेस से अच्छे रिश्ते हैं। दिल्ली में सपा समर्थन कर रही है। उम्मीद है कि आगे भी रहेंगे। वैसे इस बारे में नेता जी तय करेंगें।
सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे अखिलेश
स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही समाजवादी पार्टी ने आज शाम अपने पहली प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव को आगे करके उनकी भविष्य में अहम भूमिका होने के संकेत दे दिये हैं। आज सुबह से ही सपा के बढ़त बनाने तथा दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद पार्टी मुख्यालय पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया का जमाबड़ा शुरु हो गया था। मीडिया के भारी दबाव और जीप पर प्रतिक्रिया जानने की मांग पर सपा सुप्रीमों ने सायं चार बजे प्रेस कांफ्रेंस का ऐलान कर दिया था। उन्मीद की जा रही थी कि नेता जी स्वयं प्रेस के सामने आएंगे किन्तु उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रेस से बात करने के लिए भेजा।
हालांकि अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता मे स्पष्ट किया कि जनता की मांग के अनुरूप मुलायम सिंह यादव ही मुख्यमंत्री होंगे। किन्तु अखिलेश की भूमिका भी सरकार में महत्वपूर्ण होगी। यह सकेत उनके प्रेस के सामने से मिल गए हैं। उन्हें सरकार मे ंकोई अहम भूमिका भी दी जा सकती हैष हालांकि अभी यह भी संभावना है कि आखिरी समय पर मुलायम सिंह यादव उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर देें। अथवा कोई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है।
 

Some other news stories

 
सातवें चरण में सबसे ज्यादा 62.04 प्रतिशत मतदान भाजपा ने किया कुशवाहा का बचाव
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?
थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किय चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, सीओ घायल
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET