U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

हरगांव क्षेत्र में किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 04 May 2016,  Last updated Time 20:28
सीतापुर(यूपीएसएस)। हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक किशोर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रौना निवासी सोमपाल 17 वर्ष पुत्र स्व0 राजाराम ने घर के अन्दर कमरे के कुण्डे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक के माता पिता का देहान्त लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका था। वह अपनी चचेरी बहन जो पाल्हापुर महोली के यहां रहता था आजकल यहंां आया हुआ था। बडा भाई देशराज अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था तथा मझिला भाई खेत पर था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

कई वांछित गिरफ्तार भेजे गये जेल
सीतापुर(यूपीएसएस)। हरगांव थाने के उपनिरीक्षक एसके सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 09/16 धारा 147, 148, 354, 504, 506 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जगन्नाथ पुत्र बदलूराम निवासी भुड़पुरवा थाना हरगांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मानपुर थाना पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 110/16 धारा 363, 366 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त कालिया पुत्र खुशीराम निवासी तकिया थाना महमूदाबाद कोे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सकरन थाने के उपनिरीक्षक आरएन पाण्डेय मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 74/16 धारा 364 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश राजवंशी पुत्र राम प्रसाद निवासी भरौली थाना सकरन को रोडवेज बस स्टेषन सीतापुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
सीतापुर(यूपीएसएस)। रेउसा थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र बलीराम निवासी घुपुरवा थाना रेउसा को बेनी मोड़ ग्राम रसूलपुर से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस नाजयज के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 75 धारा (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया। वहीं अटरिया थाने के उपनिरीक्षक पारस नाथ वर्मा मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामे उर्फ रविन्द्र पुत्र नान्हो निवासी मनवा थाना अटरिया को जजौरा जाने वाला मार्ग से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस नाजायज के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 75 धारा (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

मोटर साइकिल चोरी
सीतापुर(यूपीएसएस)। तम्बौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाइक चोरों ने एक मोटर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा थाने में तहरीर दे दी गयी है। तम्बौर थाने के ग्राम ढकिया मजरा रिहार निवासी मुनीजर यादव पुत्र कल्लूराम किसी कार्य से ग्राम बेहटा गये हुए थे। जहां पर बाइक चोरों ने मोटर साइकिल संख्या यूपी 34 एडी 9204 चोरी कर ली। भुक्तभोगी द्वारा बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है।

पांच उपनिरीक्षकों के बदले गये कार्यक्षेत्र
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उपनिरीक्षक हृदयनाथ चतुर्वेदी को कमलापुर थाने से लहरपुर कोतवाली, अटरिया थाने के पारस नाथ वर्मा को थाना इमलिया सुल्तानपुर, गएरेश्र बहादुर सिंह को अटरिया थाने से थाना हरगांव, सिधौली कोतवाली के उपनिरीक्षक रविकान्त तिवारी को थाना पिसावां तथा पारसनाथ वर्मा को रामकोट थाने के पिसावां थाने भेजा गया है।


कांशीराम कालोनी में मारपीट, महिला घायल
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र में स्थित कांशीराम कालोनी में कुछ लोगों ने एक महिला की बेरहमी के साथ पिटाई कर दी। जिसके चलते वह घायल हो गयी। जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांशीराम कालोनी निवासी 35 वर्षीय उमादेवी पत्नी राकेश कुमार का विवाद कुछ लोगों से हो गया था। जिसके चलते उक्त लोगों ने उमादेवी की पिटाई कर दी। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों ने खाया जहर, हालत गम्भीर
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवां निवासी 25 वर्षीय रामू पुत्र बज्जू ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। वहीं रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी पचास वर्षीय धमेन्द्र पुत्र मुन्ना ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

युवती आग से जली, हालत गम्भीर
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के संदना थाना क्षेत्र में आग से जलकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी 26 वर्षीय रंजना पत्नी दिलीप कुमार संदिग्ध परिस्थितयों के चलते आग से जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।


इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबन्धक ने ग्रहण किया कार्यभार
सीतापुर(यूपीएसएस)। इलाहाबाद बैंक के नए मंडल प्रमुख एसबी पांडेय सहायक महाप्रबंधक ने बैंक के सिविल लाइन स्थित मंडलीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। मंडलीय कार्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में मंडल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। मुजफ्फरपुर बिहार के मूल निवासी श्री पांडेय ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सैनिक स्कूल से प्राप्त की। साहित्यिक अभिरुचि से संपन्न श्री पांडेय ने पटना विश्व विद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर प्राध्यापक के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात वर्ष 1984 में इलाहाबाद बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी नियुक्त हुए। अपनी विशिष्ट कार्यनिष्ठा, लगन व परिश्रम शीलता से आगे बढ़ते हुए वे पहले हमीरपुर मंडल के एवं आज सीतापुर मंडल के प्रमुख पद पर नियुक्त हुए हैं। बताते चलें कि सीतापुर, शाहजहांपुर व हरदोई की समस्त शाखाओं का नियंत्रण सीतापुर मंडलीय कार्यालय से होता है।

लापता व्यक्ति का नहीं मिल सका सुराग
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार सुबह से लापता एक व्यक्ति का सुराग नहीं लग सका है। लापता के परिजनो ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अजय कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 मनोहर लाल अग्रवाल सोमवार की सुबह करीब 11 बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों के द्वारा सभी जगह तलाश की गयी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल नम्बर 9044879275 व 9453737378 स्वीच आफ बता रहा है। परिजनो ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

घर घर जाकर करेंगे कांग्रेस का प्रचार प्रसार: संजय कुमार
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान मे जिला मुख्य संगठक संजय कुमार सनी के नेतृत्व में गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत बिसवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटरा, गाजीपुर, बघैया, तैयबरांय, इब्राहीमपुर और कटरापुल की बाजार का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया गया और सभी ग्रामवासियो को कॉग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया गया। संजय कुमार ने कहा कि हम सेवादल के लोग घर घर जाकर हर व्यक्ति से मिलकर कॉग्रेस की विचारधारा का प्रचार प्रसार करेगें। कॉग्रेस ही सभी वर्गो व सभी धर्मो का साथ लेकर चलती है कॅाग्रेस सदैव गरीब किसान मजदूर की आवाज रही है और हमेशा रहेगी। मुलाकात के दौरान कटरापुल के समीप दुकानदारो ने बताया यहंा पर अच्छी खासी दुकाने है हफ्ते में दो दिन बाजार भी लगती है कई गावों के लोग आते है इतनी भीषण गर्मी मे यहां पर एक भी सरकारी हैण्डपम्प की व्यवस्था नही है। जिससे यहां के दुकानदारो एवं बाजार करने आये ग्रामवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पडता है। संजय कुमार सनी ने वहां के निवासियों एवं दुकानदारो को आश्वासन देते हुये कहा कि इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास कराया जायेगा। गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिवाकर सिंह ब्लाक संगठक, सुनील पटेल ब्लाक संगठन मंत्री, प्रभाकर सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस जनसमस्या निवारण, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान जिला सहमीडिया प्रभारी, श्याम किशोर पाण्डेय जिला संगठक, भाष्कर जिला कार्यकारिणी सदस्य, इन्द्रजीत यादव, धनन्जय सिंह राणा, लालता प्रसाद, मो0 सत्तार, मंयक मिश्रा, एहसान, मो0 अकील, रवि पटेल, राकेश कंजड, मदन कश्यप, नीरज अवस्थी आदि सेवादल पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जाम की समस्या के मद्देनजर एबीसी ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या को लेकर आजाद भारत कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष इरफान खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है कि सीतापुर मुख्यालय की सड़कों पर निजी एवं व्यवसायिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण शहर के लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शहर का कोई भी चौराहा ऐसा नहीं है जहां पर प्रतिनिधि जाम न लगता हो। यही नहीं ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश व निर्धारित समय में होता रहता है। जिससे जाम की समस्या और भी भयावह हो जाती है। सुबह के समय जब छोटे- छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं तो यह वाहन फर्राटा भरत नजर आते हैं। जिससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। शहर के कैप्टन मनोज पांडे चौक, कजियारा चौराहा, लालबाग चौराहा, पक्का पुल, जिला अस्पताल के सामने, बस अड्डा चौराहा, गुरू गोविंद सिंह चौक तथा छोटी लाइन रेलवे स्टेशन के सामने हमेशा ही जाम की समस्या बनी रहती है। पार्टी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गयी है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए। इस मौके पर इरफान खान, शैलेन्द्री, अरबाज खान, बिपाश सिंह, उत्तम सिंह, मो. मारूफ, शाह आलम, मो. असलम, मो. शाहजाद, मो. आसिफ गौरी, गुफरान खान, मो. आसिफ खान, बसंत त्रिवेदी, फरहान अंसारी, मो. हुमायू आदि लोग शामिल थे।
 
अब यूपी में Bundelkhand के Mahoba आएगी Water train बांदा में भूख से मौत का मामलाः सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
Azamgarh धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद Meerut संप्रेक्षण गृह में बवाल, पुलिस से भिड़े किशोर, पथराव
Banda: भूख से भूमिहीन दलित की मौत बैंक कर्ज में डूबे हमीरपुर के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शिकायत करने आए ग्रामीणों का एडीएम चेम्बर पर हमला बुद्घ शिक्षा संस्थान का धम्माचाई  अन्तरराष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र से करार
ब्रजघाट में दो हिस्सों में बंटीं पदमावत एक्सप्रेस बरेली में भट्टा मालिक के घर डकैती, गृहस्वामी को घायल किया
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने ई रिक्शा बांटे बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET