U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacob, DM
Tags: UP,
Publised on : 09 April 2014  Time 21:55
 

Roshan Jacab DM KanpurKANPUR कानपुर, 09 अप्रैल। (उप्रससे)। जिलाधिकारी रोशन जैकब ने रामनवमी जुलूस में विवाद के पीछे राजनीतिक साजिश की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने स्वीकार किया कि इसके पीछे साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जुलूस का मार्ग निर्धारित था। तो फिर अचानक मार्ग क्यों बदला गया। यदि रास्ता खराब भी था तो मार्ग बदलने से पहले प्रशासन की अनुमति ली जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जुलूस में जानबूझकर भड़काऊ नारेबाजी की गगई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। दोषी पाये गए लोगों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा।

जिलाधिकारी जैकब ने बताया कि इस मामले में अभी तक चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहर में पूरी तरह से शांति है। जिलाधिकारी बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

कल्याणपुर के सैयद नगर में मंगलवार को दो समुदायों में संघर्ष के बाद बुधवार को भी रह-रहकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती रही। सुबह सीओ कल्याणपुर की जीप पर पथराव किया गया और कुछ पुलिसवालों से हाथापाई की गई तो रात में टट्टर की तीन दुकानें आग के हवाले कर दी गईं और एक बम धमाका भी हुआ।

इसके बाद एडीएम सिटी की अगुवाई में पुलिस-पीएसी ने भी गलियों में मार्च किया और कुछ लोगों को पकड़ा। आईजी भी पहुंचे। यह सब चल रहा था कि एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर देर रात भाजपाइयों ने कल्याणपुर थाना घेर लिया और अपने 21 साथी छुड़ा लिए।

हालांकि प्रशासन ने कहा कि एसीएम ने निजी मुचलके पर इन्हें रिहा किया।

पत्रकार गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चुर्क पुलिस चौकी के इंचार्ज ने मंगलवार की रात तीन सिपाहियों के साथ मिलकर ‘अमर उजाला’ के पत्रकार जुल्फेकार हैदर खां की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पत्रकार के भाई की तहरीर पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर दिया है।

उन्होंने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। उधर, अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चौकी इंचार्ज के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

चार पुलिसवालों पर मारपीट का मामला दर्ज

चुर्क स्थित ईदगाह के पास दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था। जुल्फेकार हैदर खां इसी मामले की जानकारी करने के लिए रात करीब आठ बजे पुलिस चौकी गए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां पहुंचकर चौकी इंचार्ज बाली मौर्या से मामले के बाबत कुछ जानकारी चाही तो उन्होंने आपा खो दिया।

हैदर ने उनके व्यवहार पर एतराज जताया तो बाली ने खुद एवं तीन सिपाहियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे हैदर घायल हो गए। खबर पाकर पहुंचे कुछ पत्रकार उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर देर रात डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

पत्रकार के भाई जलालुद्दीन हैदर की तहरीर पर राबर्ट्सगंज पुलिस ने चौकी इंचार्ज एवं तीनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह एसपी रामबहादुर ने बाली मौर्या को लाइनहाजिर कर दिया। उन्होंने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी देवेश शर्मा को सौंपी है। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीलाल यादव ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर आरोपी चौकी इंचार्ज के निलंबन की संस्तुति की है।
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET