U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

रुहेलखण्ड में शांतिपूर्ण मतदान शुरु
  आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया
Tags: UP, west UP, Rohelkhand Election, ONLA
Publised on : 17 April 2014  Time 15:11
 

मतदान के बाद वोटर आईडी कार्ड दिखाते युवा मतदाताBareilly बरेली / Lucknow लखनऊ, 17अप्रैल। वोट डालने के जुनून में आंवला संसदीय क्षेत्र में एक युवक ने जान दे दी। मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मायूस युवक ने मतदान केन्द्र के बाहर ही आत्मदाह कर लिया। युवक वोट डालने के लिए चार बार लाइन में लगा थी किन्तु मतदान स्थल तक पहुंचने के बाद उसे निकाल दिया जाता था। इससे वह बेहद क्षुब्ध हो गया। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उधर जिला प्रशासन का कहना है कि युवक ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्मदाह किया है।

घटना बरेली जनपद अन्तर्गत देवचरा मतदान केन्द्र की है। यह मतदान केन्द्र आंवला लोकसभा क्षेत्र में आता है। रामभरोसे इन्टर कालेज मतदान केन्द्र के 311 मतदेयस्थल पर कस्बे का निवासी हरीराम वोट डालने आया था। उसके पास पहचान पत्र था किन्तु मतदाता सूची से उसका नाम गायब था। इस कारण वह वोट नहीं डाल सका। इसने चार बार वोट ड़ालने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका तो बाहर आकर तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे तत्काल बरेली जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

ग्यारह बजे तक 24.77 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान गुरुवार की सुबह शांतिपूर्वक शुरु हो गया। सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत तथा 11 बजे तक 24.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। इस चरण में रुहेलखण्ड क्षेत्र में मतदान हो रहा है। इसमें बरेली समेत मुरादाबाद मण्डल की सीटें शामिल हैं।
लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक औसत 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक नगीना में 14.32 प्रतिशत, मुरादाबाद में 12, रामपुर में 12, सम्भल में 12.80, अमरोहा में 11.80, बदायुं में 11.20, आंवला में 13.20, बरेली में 10.60, पीलीभीत में 10.80, शाहजहांपुर में 10.23 तथा खीरी में 10.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

उ.प्र. समाचार सेवा के रुहेलखण्ड संवाददाता के अनुसार 11 बजे लगभग 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बदायूं 24.40 और बरेली में 25 प्रतिशत, मुरादाबाद 24 और नगीना में 28.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। रामपुर 23.84, सम्भल 25,  अमरोहा 26.20, आंवला 24.40, बरेली 26.60 , पीलीभीत 23.60, शाहजहांपुर 21.80 खीरी 24.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET