मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना
  चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
Tags: Rahul Gandhi,
Publised on : Sunday, 26 February 2012 11:33:16 PM +0530

लखनऊ, 26 फरवरी। (यू.पी. वेब न्यूज)। Lucknow, Feb. 26, 2012. (U.P.Web News). पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के बीच कांग्रेस की पैठ बढाने के लिए राहुल गांधी ने सीधे मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। राहुल गांधी ने मुसलमानों के मुद्दे पर आज मुलायम सिंह पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव खुद को मुसलमानो का रहनुमा तो बताते हैं किन्तु उन्होंने इनके लिए किया तो कुछ भी नहीं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज पश्चिम में दादरी, खुर्जा, हापुड़ और बिजनौर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। 

राहुल गांधी आज पूरे जोश में थे। उनका लक्ष्य आज सिर्फ मुस्लिम राजनीति पर मुलायम सिंह यादव को बेनकाब करना था। उन्होंने बड़ी ही सूझबूझ से मुलायम सिंह और उनकी पार्टी पर हमले किये। श्री गांधी ने कहा कि प्रदेश में इस समय केवल एक ही मुसलमान जिला मजिस्ट्रेट है।यदि मुसलमानों को पहले से आरक्षण मिला होता तो ऊंचे पदों पर मुसलमान आसीन होते। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि रसीद मसूद ने जब मुलायम सिंह यादव से मसुलानों को आरक्षण देने के वाबत बात की तो उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया गया। अब श्री मसूद कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों का केवल उपयोग करती रही है।

माया सरकार पर भी साधा निशाना

राहुल गाधी ने मायावती सरकार का कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती कहती हैं कि उन्होंने विकास के लिए केन्द्र को चिट्ठियां लिखीं। केवल चिट्ठियों से विकास नहीं होता। विकास तो काम करने से ही होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान बेहला है। राज्य सरकार ने किसानों को कीमती जमीनें अधिग्रहीत करके बिल्डरों को दे दीं। जब किसानों ने विरोध किया तो उनपर गोलियां चलवा दीं।

Some other news stories

 
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET