सीतापुर।
(उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। महोली कोतवाली इलाके में कुछ लोगों
ने एक महिला के घर में बीती रात धावा बोला वहां लूटपाट
की तथा उसके बाद उक्त लोगों ने महिला के साथ जबरन
गैंगरेप किया। घटना की लिखित तहरीर पीडि़ता ने महोली
कोतवाली पुलिस को दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले
को रंजिश का नतीजा बता रही है। मामला महोली क्षेत्र के
ग्राम रोहिला का है। यहंा की निवासिनी विवाहिता के
मुताबिक बीती देर रात जब वह घर पर सो रही थी तो गांव का
ही एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया
और लूटपाट की वारदात के बाद अपने व अपने साथियों के साथ
सामूहिक दुराचार किया। पीडि़त महिला ने इस सम्बन्ध में
आज सुबह महोली पुलिस को अपनी तहरीर देकर अवगत कराया कि
बीती रात गांव का ही पंकज कुमार पुत्र मुन्नूलाल अपने
सहयोगियों के साथ घर में घुसकर लूटपाट की उसके बाद महिला
को कमरे में बन्द कर अपने साथियों के साथ सामूहिक
बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर वारदात की
सत्यता को परखने की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली
प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया पीडि़त महिला का मामला
संदिग्ध दिख रहा है। इस सम्पूर्ण प्रकरण पर महोली कोतवाली
प्रभारी का कहना है कि वादी महिला ने जिस पंकज कुमार को
आरोपी बनाया है। इस पंकज कुमार की नौ वर्षीय पुत्री के
साथ कुछ समय पहले दुराचार की घटना हुई थी और उसका शव
अन्य स्थान पर पाया गया था। इस मामले में वादी महिला के
देवर प्रमोद कुमार को नामजद किया गया था जो कि आज भी जेल
में बंद है। इसी रंजिश वश महिला ने पंकज पर आरोप लगाया
है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा
कार्यवाही होगी।