U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  State News  
 
होम>राज्य    Home>State>Bihar

टीएमसी के बैनर में एवीवीपी के पोटो का दुरुपयोग

Last update:  2010-03-08.  Time 09:47 IST

कोलकाता, 08 मार्च। (उप्रससे)।  U.P.Web News, Orangabad, Bomb Blast, राज्य में घोषित विधान सभा चुनाव के बाद विभिन्न दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए पोस्टर युद्ध शुरु किया है। इस युद्ध में पार्टियां एक दूसरे दल पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी प्रकार के अभियान में यहां की प्रमुख पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने एक पोस्टर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़ी एक फोटो का दुरुपयोग किया है। इस फोटो को टीएमसी ने अपने बैनर में लगाया है।

टृणमूल ने फोटो में सत्तारूढ़ सीपीएम की ज्यादतियों को दर्शाया है। इसमें जो फोटो लगी है वह एवीवीपी कार्यकर्ता नीरज कुमार की है जोकि कोलकाता में एवीवीपी की कार्यकारिणी का सदस्य है। यह कार्यकर्ता सीपीएम की किसी हिंसा में घायल नहीं हुआ है बल्कि राष्ट्रविरोधियों के हमले में घायल हुआ था। कार्यकर्ता पर हमला उस समय हुआ था जब वह एवीवीपी के उस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था जिसमें जाधवपुर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रविरोधियों के कार्यक्रम का विरोध किया गया था। तृणमूल कांग्रेस ने इस फोटो का उपयोग करने के लिए एवीवीपी से कोई अनुमति नहीं ली। उसने कार्यकर्ता को सीपीएम की ङिंसा में घायल दिखा दिया है।  

पुलिस की लापरवाही से बम विस्फोट,आठ की मृत्यु

नक्सलियों ने की मार्क्सवादी कार्यकर्ता की हत्या

Last update:  2010-11-21.  Time 18:17 IST

पुलिस की लापरवाही से बम विस्फोट,आठ की मृत्यु
पटना, 21 नवम्बर। (उप्रससे)। Patna, November 21, 2010, U.P.Web News, Orangabad, Bomb Blast,

प्रदेश के औरंगाबाद जिले में पुलिस की लापरवाही से बम विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मृत्यु हो गई। विस्फोट कल बरामद हुए सिलेण्डर बम में पुलिस थाने के भीतर हुआ। इस बम को कल बरामद होने के बाद पुलिस ने निष्क्रिय नहीं किया था। बल्कि उसे थाने में लाकर रख दिया गया। बम को देखते समय उसमें बम विस्फोट हो गया।

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के पाचोखर गांव में कल मतदान के दौरान लगाया गया बम बरामद हुआ था। आशंका व्यक्त की गई है कि उक्त बम को नक्सलियों ने लगाया था। इस बम को बरामद करने के बाद पुलिस ने थाने में लाकर रख लिया किन्तु निष्क्रिय नहीं किया। आज सुबह हुए विस्फोट में स्कूल जा रहे पांच बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। इनमें से पांच बच्चों तथा तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

नक्सलियों ने की मार्क्सवादी कार्यकर्ता की हत्या
कोलकाता, 21 नवम्बर। (उप्रससे)। Kolkata, November 21, 2010. U.P.Web News, Naxalites, CPM, Midnapur District

प्रदेश के मिदनापुर जिले आज सुबह कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ता की संदिग्ध नक्सवादियों ने हत्या कर दी। कार्यकर्ता गणेश का शव आज सुबह बरामद हुआ है। ज्ञातव्य है कि गणेश कल रात से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह जिले के बिनपुर में सड़क के किनारे से उनका शव बरामद कर लिया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने हत्या के पीछे संदिग्ध नक्सलियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। 

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET