U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  BJP की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी:Rajnath Singh
Tags:  UP News , Lucknow MP Constituency, Rajnath Singh
Publised on : 23 April 2014  Time 22:16
 

राजधानी लखनऊ में जनसभा में मंच पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और भाजपा नेता विजय गोयल

लखनऊ।, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। एनडीए को तीन सौ से अधिक सीटे मिलेंगी। देश की ही नही विदेशों की सारी सर्वे एजेंसी ऐसा मानने लगी है कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेन्द्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनेगे। देश परिवर्तन चाहता है। 58 वर्षो की कांग्रेस की हकुमत ने देश को बर्बाद किया है। पूरी दुनिया में घोटालों के कारण देश को शर्मशार किया है। रिकार्ड मंहगाई बढ़ी है। उन्होंने 58 वर्षो में देश को भ्रष्टाचार बेरोजगारी, मंहगाई की मार सहने को मजबूर किया है। यह सब हमारी बदकिस्मती के कारण नही हो रहा बल्कि हुकमरानों की बदनीयती के कारण हो रहा है। उक्त बाते श्री सिंह ने आज लखनऊ के चौक चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।  

श्री सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार ने अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में लगातार 6 वर्षो तक मंहगाई पर काबू पाने में कामयाबी हाशिल की थी। हमे मंहगाई पर नियंत्रण करना आता है। अटल जी ने अपनी कूटनीति कुशलता के कारण अर्तराष्ट्रीय जगत में भारत की ऐसी साख व धाख  बना दी थी कि कोई भी देश भारत के मान व सम्मान को ठेस पहुंचाने की हिमाकत नही करता था। आज छोटे-छोटे देश भारत जैसे विशाल देश को आंखे दिखाते है। सीमाओं में घुस आते है। हमारी सेना पर हमला करते है। जमीनों पर अपना दावा जताते है। सेना के जवानांे के शीश काट कर ले जाते है। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते है। सोनिया जी हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। देश की जनता में गुस्सा है। जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा ने कभी भी जनता की आंखों में धूल झोक कर राजनीति नही की बल्कि जनता की आवाज बनकर राजनीति की है। 
लखनऊ के लोंगों से अपना वर्षो पुराना रिस्ता बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि पूरी ताकत लगाकर लखनऊ का विकास करूंगा। चुनाव के बाद लोगों से सीधा सम्पर्क स्थापित करूंगा। लखनऊ को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में जाना जायेगा। सभा को सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, शिवकुमार जी, महेन्द्र सिंह, अमित पुरी व गोपाल टण्डन, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने भी सम्बोधित किया। 
इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET