Home News Article Editorial Gallary Ram Mandir About Contact

 

 

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन

Published on: 20.04.2024 Time 20.28

मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंबर सर्वेश सिंह उर्फ राकेश सिंह का शनिवार को सायं दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे कैंसर से पीडित थे, कल उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में मतदान भी किया था।

भाजपा नेता सर्वेश सिंह कल ही दिल्ली एम्स में चिकित्सा के लिए गए थे। उन्हें मुंह का कैंसर था। वे वर्ष 2014 में भाजपा के चिकट पर मुरादाबाद से चुनाव जीते थे। इसके पूर्व वे चार बार ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनका पुत्र भी इस समय बिजनौर जिले की बढापुर विधान सभा सीट से विधायक है। उनका परिवार राजनीतिक रहा है। उनके पिता बाबू रामपाल सिंह भी सासद और विधायक रहे। वे अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे तथा ठाकुरद्वारा सीट से विधायक बने थे। सर्वेश सिंह के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

 

 

This is the content for Layout H1 Tag

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 10/30/20