Home>News>Relationship |
ध्रुवनारायण की दीवानगी में कराई थी
जाहिदा ने शहला की हत्या |
सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा, जाहिदा परवेज
समेत चार को आजीवन करावास |
भोपाल।
(उ.प्र.समाचार सेवा)
। चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट शहला मसूद की हत्या
भाजपा नेता और पर्यटन विभाग के चेयरमैन
ध्रुवनारायण सिंह की दीवानगी में उनकी
महिला मित्र जाहिदा परवेज ने कराई थी।
जाहिदा ने शहला की हत्या के लिए भाड़े के
हत्यारों का प्रयोग किया था। इस मामले में
छह साल पुराने इस मामले में आज सीबीआई की
अदालत ने मुख्य अभियुक्त जाहिदा परवेज उसकी
मित्र और दो अन्य अभियुक्तों को आजीवन
कारावास की सजा सुना दी है।
|
Leaders की love story एण्ड social media
का आइना |
Publised
on : 04 May 2014 Time 11:16 |
देहरादून
/ लखनऊ। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह
ने अपने अन औपचारिक रिश्ते को स्वीकार कर
महिला सशक्तिकरण दावे की हवा निकाल दी है।
उनकी इस वीरता या बेशर्मी ने कांग्रेसी
नेताओं के रंगरसिया मिज़ाज को खुली हवा दी।
67 साल के दिग्विजय की बेसब्री अमृता के
तलाक लेने तक इंतजार क्यूं नही कर सकी ?
यह सब सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट लेकर
भी किया जा सकता है। आम जनता 67साल से अपने
भाग्य को कोस रही है। उधर नेतागण निजी
जिंदगी में ऐश के लिये संविधान को धता
बताते आ रहे हैं।
read more |
Extra-marital
relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती
है सजाः भाजपा |
Publised
on : 30 April 2014 Time 18:19 |
नई
दिल्ली।
एक शादी शुदा महिला पत्रकार के साथ
विवाहेत्तर समन्धों को स्वीकार करने पर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को
सजा हो सकती है। क्योंकि यह नैतिकता का
प्रश्न होने के साथ साथ क्राइम की श्रेणी
में भी आता है। यह बात बुधवार को भाजपा की
प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने पार्टी की ओर
से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
लेखी ने कहा कि
गुप्त विवाह संभव नहीं है। उन्होंन कहा कि
एक वकील होने के नाते मेरी जानकारी है कि
अभी तलाक नहीं हुआ है। यह मामला यौन
सम्न्धों का है। अभी तलाक नहीं हुआ और
दिग्विजय की अमृता के साथ शादी भी नहीं
हुई है। ऐसी स्थिति में विवाहित महिला के
साथ सम्बन्ध बनाना क्राइम की श्रेणी में
आता है। इस पर महिला का पति कार्रवाई कर
सकता है, जिस पर दिग्विजय को सजा हो सकती
है। |
Digvijay
ने Amrita से relationship स्वीकारी |
Publised
on : 30 April 2014 Time 18:17 |
नई
दिल्ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय
महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीवी चैनल की
महिला पत्रकार अमृता राय के साथ रिलेशनशिप
स्वीकार कर ली है। ट्वीटर पर सिंह ने लिखा
है कि हां मेरे अमृता के साथ सम्बन्ध हैं।
उन्होंने कहा है कि वह दोनों शीघ्र ही
मैरिज करने जा रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि 67
साल के दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय
सिंह और राज्य सभा टीवी की महिला पत्रकार
अमृता के बीच सम्बन्धों की एक वीडियों
क्लिप और कुछ अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर
वायरल हो गई हैं। दो दिन से चल रहीं इन
तस्वीरों पर जबाव देने के लिए बुधवार को
दिग्विजय सिंह और अमृता राय खुद ही सामने
आ गए। जहां सिंह ने अमृता के साथ
विवाहेत्तर सम्बन्धों को स्वीकार किया है
वहीं अमृता ने भी अपने पति से अलग रहने तथा
तलाक की प्रक्रिया जारी रहने की बात कही
है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तलाक
होने के बाद वह सिंह से कानूनी रूप से
विवाह कर लेंगीं।
कांग्रेस नेता की
पत्नी आशा सिंह का गत साल कैंसर के कारण
निधन हो गया था। उनके चार बेटियां और दो
बेटे हैं।जबकि उनकी प्रेमिका अमृता अभी 40
साल की ही हैं। लेकिन इस युवा टीवी
पत्रकार के साथ शादी करने में उन्हें कोई
झिझक नहीं है। हालांकि दोनों की आशिकी काफी
पुरानी बतायी जाती है। टीवी पत्रकार अमृता
के पति प्रो. आनन्द प्रधान दिल्ली में ही
आईआईएमसी में कार्यरत हैं। दोनों के बीच
काफी समय से सम्बन्ध नहीं है और वे अलग
अलग रह रहे हैं। तलाक की एप्लीकेशन भी दोनों
ने सहमति से दी है। उधर प्रधान ने भी
फैसबुक पर लिखा है कि उन्हें अमृता के
निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि वह
अपने भविष्य के लिए फैसला लेने के लिए
स्वतंत्र हैं। |
रंगरेलियों
में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा |
Tags: Farrukhabad, Sex relationship with
boy friend |
Publised
on : 08 April 2014 Time 21:50 |
फर्रुखाबाद
08 अप्रैल।:
प्रेमी संग रंगरेलियों में खलल डालने पर
एक महिला ने पति को पीट-पीट कर घायल कर
दिया। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति को
पुलिस के हवाले कर जेल भिजवा दिया। जबकि
रंगरेलियां मना रहा उसका पड़ोसी प्रेमी
मौका देख कर भाग गया। बीती रात एक महिला
अपने यार के साथ रंगरेलिया मना रही थी |
तभी उसका पति आ गया महिला को आपत्ति जनक
स्थित में देख लिया और विरोध किया | विरोध
करने पर महिला का प्रेमी तो भाग गया लेकिन
महिला ने गुस्से में अपने पति को लाठी डंडो
से पिट दिया | हद तो तव हो गयी जब महिला
ने पति को ही उल्टा पुलिस को सौप दिया |
कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज निवासी राजा
वर्मा पुत्र राम आसरे को उसकी पत्नी ने
मारपीट कर चुटहिल कर दिया | और उल्टा बीती
रात उसकी पत्नी कंचन व सास ने पुलिस से
शिकायत कर पकड़वा दिया।राजा ने बताया कि
वह बीती रात एके शर्मा एडवोकेट की मारुति
को चलाने के बाद शामजब घर पहुंचा तो मैंने
पत्नी कंचन को पड़ोसी किरायेदार अप्पू के
साथ कमरे में पकड़ लिया। मुझे देखते ही
अप्पू भाग गया। जब मैंने विरोध किया तो
कंचन ने मेरे ही डंडा मार दिया। तो मैंने
भी उसकी पिटाई कर दी। अप्पू घुमना बाजार
के भैरव मंदिर के पुजारी बाबा पंजाबी का
आवारा पुत्र है। इसके कई वर्षों से मेरी
पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। मोहल्ला
बजरिया निवासी सोमवती की पुत्री के साथ
सात वर्ष पूर्व जनपद मैनपुरी के करहल में
आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी की
थी। पति की मौत होने के एक वर्ष बाद ही
पांच बच्चे होने के बावजूद सास ने पीओपी
वाले पप्पू से शादी कर ली थी। राजू ने
आरोप लगाया कि नाला मछरट्टा निवासी सुशील
वर्मा बहनोई ने मेरी शादी कराई थी, उनके
भी मेरी पत्नी से अवैध संबंध हैं।पुलिस ने
राजा को शांतिभंग करने के आरोप में
गिरफ्तार कर लिया।
|
Pregnant Congress MLA और उसके प्रेमी को
क्षेत्रीय जनता ने पीटा |
News
source: Agency |
Publised
on : 30 June 2012, Time:
21:15 |
Karimganj (Assam)
30 June 12. पति को छोड़ Facebook
friend के साथ भागी
Congress MLA Runinath को आज
क्षेत्रीय जनता ने जमकर पीटा। रूमी नाथ
जनता के हाथों अकेली नहीं पिटीं बल्कि उनके
प्रेमी Jakir Hussain की भी
जनकर पिटाई हुई। आशिकी में घर छोड़कर भागीं
एमएलए रूमी नाथ प्रिगनेंट हैं। वे इलाके
के होटल में रुकी थीं। यहां उनका फेसबुकिया
फ्रेंड जाकिर हुसैन भी साथ था। होटल में
रात बिताने के बाद वे जब आज सुबह बाहर
निकलीं तो करीब दो सौ लोगों की भीड़ ने
उन्हें घर लिया। क्षेत्रीय जनता ने दोनों
को जमकर पीटा। जनता की पिटाई से रूमीनाथ
और जाकिर हुसैन घाल हो गए हैं।
प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई की खबर पुलिस को
लगने पर हस्तक्षेप किया गया। पुलिस
ने किसी तरह दोनों को भीड़ के चंगुल से
बचाया। घायल एमलए और उसके प्रमी को
चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ज्ञातव्य है कि रूमी
नाथ ने अपने पहले पति राकेश सिंह को तलाक
दिये बगैर जाकिर हुसैन से शादी कर ली है।
इस शादी से क्षेत्र की जनता काफी नाराज
थी। जनता ने सबक सिखाने के लिए दोनों को
होटल के बाहर पकड़ लिया। रूमी नाथ
Barrak Vally, Barkhola बराक वैली
के बारखोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक
हैं। वे दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं।
इसके पहले 2006 में वह भाजपा के टिकट पर
इसी निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुई थीं।
बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस
की सदस्यता ग्रहण कर ली और वे कांग्रेस से
दूसरी बार विधायक चुनी गईं।
|
कुशीनगर:दोस्ती की खातिर
मां ने
सिपाही को
सौंप दी बेटी |
महंगे कपड़े और गिफ्ट की खातिर बेटी का
कराया यौन शोषण |
Tags:
Kushinagar:Teenage girl presented to
rapist constabule by her mother,
incident were recover on friday with a
complent lodged at Hata Police Station |
Publised
on : 23 April 2012, Time: 15:05 |
Kushinagar, 23 April 2012. (U.P.Web News
Service)
कुशीनगर, (यूपी वेब न्यूज
सर्विस)।
कुशीनगर,
23 अप्रैल। (उप्रससे)।
मंहगे कपड़ों और गिफ्ट के लालच में फंसी
एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को ही दरिदें
पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया। लालच देकर
नाबालिग किशोरी को पाने वाले पुलिसकर्मी
ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर एक साल
तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। साल भर
बाद पुलिसकर्मी की यादतियों से आजिज आई
किशोरी ने भागकर थाने की शरण ली और न्याय
की गुहार की। संबंधित थाने की पुलिस ने
सिपाही और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ
बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर
लिया है। मां की इस करतूत पर जिले भर में
चर्चाएं हो रही हैं। उधर पुलिस ने तत्परता
से मामले की जांच शुरु कर दी है।
घटना जिले के थाना हटा क्षेत्र के गांव
सिकटा की है। यहां की इण्टरमीडिएट की एक
छात्रा ने थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया
कि एक सिपाही जोकि पहले एसओजी टीम में
शामिल था,
उसकी मां की मदद से उसका यौन शोषण कर रहा
है। इस सिपाही ने एक साल पहले उसके साथ
बलात्कार किया था। छात्रा ने तहरीर में
बताया कि गत वर्ष वह जब गांव में शौच के
लिए गई थी तो गांव के ही तीन लड़कों ने
उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत उसके
परिजनों ने थाने पर की थी। शिकायत पर
पुलिस ने उक्त लड़कों के खिलाफ कार्रवाई
की। कार्रवाई के आये पुलिसकर्मियों में
शामिल एक सिपाही ने बाद में उसकी मां से
मिलना जुलना शुरु कर दिया। यह मिलना बाद
में दोस्ती में बदल गया। इसी दोस्ती की
खातिर मां ने उसे सिपाही के हवाले करने की
योजना बना ली।
छात्रा के मुताबिक एक जनवरी
12
को सिपाही उसे तथा उसकी मां को लेकर बाजार
में गया तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर
गर्म कपड़ों की खरीददारी करायी। मां ने
काफी महंगे कपड़े खरीदे जिसका भुगतान
सिपाही ने किया। इसके बाद सिपाही एक दिन
उसके घर पहुंचा तथा उसके कहने पर मां ने
उसे बाइक पर साथ जाने के लिए कहा। इसका
उसने विरोध किया तो मां ने पिटाई की। डर
कर वह सिपाही के साथ बाइक पर बैठकर हाटा
चली गई। सिपाही उसे बाइक से सोनबरसा स्थित
ढाबे पर ले गया और खाना खिलाया। यहां से
वह हाटा स्थित पोस्ट आफिस के पास स्थित
अपने निवास पर ले गया। घर में ले जाकर
सिपाही ने उसकी अस्मत लूट ली। छात्रा के
अनुसार तब से लगातार सिपाही उसकी मां के
सहयोग से उसका यौन शोषण कर रहा है। विरोध
करने पर वह उसे जान से मार देने की घमकी
देता है।
उ.प्र.समाचार सेवा संवाददाता को हाटा
कोतवाली के उपनिरीक्षक मुकेश राय ने बताया
कि मामले कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने
सिपाही और छात्रा के माता-पिता के खिलाफ
बलात्कार और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर
लिया है। |
युवक ने उजाड़ दी girl friend की
दुनिया |
मंगेतर की Porn clipings देख सैन्य अफसर
के होश उड़े
|
Boy send porn clipings to girl friend's
fiancee |
Publised on :
08April 2012, Time: 11:36 |
Aligarh, 08 April 2012. U.P.News Web
Live.अलीगढ़। युवक ने उजाड़ दी girl
friend की दुनिया>नगर के एक धोघेबाज
दोस्त ने अपनी गर्ल फ्रेंड की इज्जत से
खिलबाड करके उसकी दुनिया उजाड दी। अब
पुलिस ने युवक, उसके भाई और पिता को
गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक की करनी की
सजा भाई और पिता को भी भोगनी पड़ रही है।
उधर युवक की धोखेबाजी और ष़डयन्त्र से
लड़की की दुनिया उजड गई है।
जानकारी के अनुसार नगर की एक लड़की की शादी
सेना के अफसर के साथ तय हुई। इसके बाद
रिंग सेरेमनी भी हो गई। रिंग सेरेमनी की
खुशी शेयर करने के लिए लड़की अपने दोस्त
के घर चली गई। यहां दोस्त ने उसे दगा दे
दी। दोस्त ने उसे बरगलाकर sex relation
बनाए। इसी दौरान लड़की की जानकारी के बगैर
दोस्त ने अपने और girl friend के बीच
स्थापित हुए intimate relation scean
मोबाइल में वीडियो के जरिये कैद कर लिए।
इतना ही नहीं लड़के ने दोस्ती में दगा देते
हुए ये सभी sex relation scean लड़की के
मंगेतर को send कर दिये।
दोस्त पर विश्वास कर रही युवती की दुनिया
यहीं से उजड गई। उसके मंगेतर ने रिंग
सेरेमनी के बाद अपनी होने वाली wife की
porn clipings देखकर होश उड़ गए। उसने इसकी
सूचना अपनी मंगेतर के परिजनों को दी।
परिजनों ने मामले को थाने तक पहुंचा दिया।
अब पुलिस ने धोघेबाज युवक को गिरफ्तार कर
लिया है। इसके साथ उसकी करनी की सजा उसके
परिजनों को भी देने का पैसला कर लिया।
इसलिए उसके भाई और पिता को भी गिरफ्तार
किया गया है।
|
Relation must between married
couple:HC |
Relationship between married
capule: Delhi High Court directive |
Publised
on : 25 March 2012, Time: 19:50 |
New
Delhi 25 March, 2012. UP Web News
Sex relation is must on first night
(Suhagrat) between married capule.
सुहागरात को पति की मर्जी पर सेक्स
रिलेशन नहीं बनाने पर तलाक को जायज
माना जाएगा। यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट
ने सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि शादी
के बाद पहली रात को पति के साथ
शारीरिक संबंध नहीं बनाने को क्रूरता
माना जाएगा। इस स्थिति को शादी खत्म
करने का जायज कारण माना जा सकता है।
जस्टिस कैलाश गंभीर ने डायवोर्स के
केस में लोअर कोर्ट कोर्ट के फैसले को
बरकरार रखते हुए यह फैसला सुनाया है।
मामला एक ऐसे कपल का है जिसमें शादी
के बाद wife ने husband को पहली
रात और उसके बाद भी पांच महीने तक
physical relation नहीं बनाने दिये।
इसके बाद भी वह जब पत्नी से सेक्स
रिलेशन बनाने की कोशिश करता था तो वह
इनकार कर देती थी। उसने शादी के बाद
मात्र चार या पांच बार ही पत्नी के
साथ sex किया। इसके बाद पति ने
डायवोर्स के लिए आवेदन कर दिया। इसपर
लोअर कोर्ट ने डायबोर्स करा दिया।
लेकिन महिला हाईकोर्ट चली गई। इस पर
हाईकोर्ट ने भी लोअर कोर्ट के फैसले
को बरकरार रखा।
|
MLA
की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान
|
Zahida Pervez
was in acute love with BJP MLA Dhruv |
Tags:
Shehala Masood, Zahida Pervez, CBI
Bhopal |
Publised on :
03 March 2012, Time: 15:02
|
भोपाल,
03 मार्च। (उप्रससे)।
Bhopal,
03 March 2012,
(U.P.S.S). चर्चित शेहला मसूद हत्याकाण्ड
से परते उघड़नी शुरु हो गई हैं।
हत्याकाण्ड में गिरफ्तार इंटीरियर डिजायनर
जाहिदा परवेज की झूठी कहानी भी सामने आ गई
है। सीबीआई को मिली उसकी डायरी से वह सच
सामने आ गया है जिसके चलते आरटीआई
एक्टिविस्ट ङेहला मसूद की जान गई थी।
जाहिदा की बरामद डायरी से पता चला है कि
उसने शहेला मर्डर आशिकी में शेहाल के रोड़ा
बनने के चलते कराया था। जाहिदा जिस भाजपा
विधायक ध्रुव नारायण सिंह को बेहद प्यार
करती थी। उन्ही ध्रव से शेहला मसूद की भी
नजदीकियां थीं। यही एक कराण था जिसको
जाहिदा बर्दाश्त नहीं कर सकी। और अपनी
आशिकी मं रोड़ा बनी शेहला को रास्ते हटाना
का उसने फैसाल कर लिया। सीबीआई सूत्रों के
अनुसार ध्रुव और जाहिदा की बेहद नजदीकियां
थीं। विधायक ध्रवु जाहिदा के एमपी नगर
स्थित आफिस भा जाते थे।
Zahida wrote in
diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंगी
जाहिदा
अपने मन की बात और आक्रोश को डायरी में
लिखर व्यक्त करती थी। उसने डायरी में लिखा
कि ध्रुव के लिए मर जाएगी या मार देगी।
उसने खुद ही लिखा है कि वह ध्रुव नारायाण
से शेहला के संबंधों को लेकर आक्रोशित थी।
इसकेे लिए उसने विधायक का जासूसी भी की
थी। वह विधायक के मोबाइल फोन की काल डिटेल
भी रखती थी। इसके अलावा उनका कार से पीछा
भी करती थी। जाहिदा को शक था कि द्रव के
कई ्य महिलाओं से संबंध हैं। इन्हीं संबंधों
से वह चिढ़ती थी। जाहिदा को यह पता था कि
शेहला से भी ध्रुव के ताल्लुकात हैं। वह
इन संबंधों को शक के दायरे में रखती थी।
आखिर जाहिदा ने ध्रुव और अपने रिलेशन को
बनाये रखने के लिए क्रू फैसाल कर लिया।
Shehla के
murder के लिए Zahida ने बनाया नया male
friend
जाहिदा
परवेज ने शेहला की जान लेने का फैसला कर
लिया। इसके लिए उसने एक अन्य युवक शाकिब
डेंजर से दोस्ती की थी। शाकिब से जाहिदा
की मुलाकात एक भुगतान के संबंध में हुई
थी। यहीं से जाहिदा ने उससे दोस्ती कर ली।
क्योंकि उसे शेहला को ठिकाने लगाना था।
उसने शाकिब डेंजर से अपने मन की बात बता
दी। शाकि ने काम कराना का भरोसा दिलाय।
बाद में उसने कानपुर के भाड़े अपराधियों
से शेहला मसूद की हत्या का सौदा करवा दिया।
Shaba
Farukhi थी राजदार
पूरे
घटना क्रम और हत्या की कहानी तैयार कराने
और जाहिदा के रिश्तों की राजदार सबा फारुखी
थी। यह महिला जाहिदा परवेज की फ्रेंड और
कार्यालय में सहायक दोनों थी। लेकिन यह
जाहिदा की बेहद विश्वसनीय थी। इसलिए वह उसे
अपना हर राज बताती थी। उसने धुर्व के साथ
रिश्तों के बारे में सबा को बता रखा था।
ध्रुव नायारायण सिंह की जासूसी में भी उसने
सबा का सथा लिया था।
झूठी
थी husband से Shehla के relation की कहानी
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर सबसे
पहले जाहिदा परवेज ने बयान दिया था कि उसने
शेहला मसूद की हत्या अपने पति से उसके
रिलेशन को लेकर करायी थी। सीबीआई को उस
समय भी उसकी इस कहानी पर विश्वास नहीं हुआ
था। अब जाहिदा के आफिस की तलाशी लिया जाने
पर जो डायरी मिली है उसने सच को सामने ला
दिया है। डायरी में जाहिदा ने भाजाप
विधायक ध्रुव नारायाण सिंह के साथ अपने
प्रेम प्रसंग का उल्लेख किया है। डायरी से
पता चला है कि वह विधायक दीवानी थी। वह यह
बर्दाश्त नहीं कर सकी कि विधायक के नजदीक
कोई और महिला आये। इसी कारण उसने शेहला को
रास्ते से हटा दिया।
|
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा
|
Why girls worry by word "SEXY" says Mamta Sharma
Chairperson of National Commission of women |
Tags: Japur seminar, sexy topic, |
Publised on :
Friday, 09 June 2017 03:08:51 PM +0530 |
जयपुर,
26 फरवरी। (उप्रससे)।
Jaipur,
Feb. 2 6, 2012. (UPSS). सेक्सी शब्द ने
राजधानी में बखेड़ा कर दिया है। इस शब्द
पर बखेड़ा राष्ट्रीय महिला आयोग की
अध्यक्ष ममता शर्मा के उस बयान से हुआ है
जिसमें उन्होंने लड़गियों को सलाह दी है
कि वे सेक्सी शब्द से डरें नहीं। इस शब्द
का अर्थ होता है सुन्दर और आकर्षक होना।
सुश्री शर्मा ने यह बयान यहां आयोजित एक
सेमिनार में दिया है। सुश्री शर्मा के
बयान पर आपत्ति करते हुए भारतीय जनता
पार्टी ने उनकी बर्खास्त्गी की मांग की
है। जबकि कांग्रेस ने इस पर पाजिटिव दिशा
में सोचने तथा इसे इसी रूप में ग्रहण करने
की सलाह देकर आणले को खत्म करने की कोशिश
की है।
सेमिनार में बोलते हुए सुश्री शर्मा ने कहा
कि देश में महिलाओं की स्थिति आज भी
अच्छी नहीं है। इसमें बहुत ज्यादा सुधार
की जरुरुत है। छींटाकशी पर टिप्पड़ी करते
हुए सुश्री शर्मा ने कहा कि सेक्सी शब्द
का गलत अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए और इसे
समाज को सकारात्मक रूप में ग्रहण करना
चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश
उपाध्यक्ष सुमन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया
व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह का बयान
देने महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा को
पद से तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। क्योंकि
उनका बयान पद की गरिमा के विपरीत है।
|
Friends के साथ wife
की night chatting से husband खफा |
Newly married teacher post her honeymoon scene on Facebook |
Tags: a strife occur in a family due
to facebook, Amar Ujala Moradabad
edition, P.S. Katghar, Govindnagar,newly
marrird couple on facebook, honeymoon
scene post on facebook, newly married
wife latenight chat with her male friend
in own bedroom, bulger comments on
facebook, problems by oposite sex
friends list on FB ACCOUNTS.
|
Publised
on : 16 February 2012
Time 10:20 |
लखनऊ,
16 फरवरी।
(U.P.Web News contents collection from
other Media).राष्ट्रीय हिन्दी
दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के मुरादाबाद
संस्करण में प्रकाशित एक रिपोर्ट ने
फेसबुक के युवा और न्यूली मैरीड कपल की
नींद उडा दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया
है कि मुरादाबाद महानगर के एक नव विवाहित
दम्पत्ति के बीच फेसबुक विवाद का कारण बन
गई। इस सोशल नटेवर्किंग साइट पर एक न्यूली
मैरिड कपल के बीच गहरा विवाद उस समय पैदा
हो गया जब वाइफ ने अपनी हनीमून के सीन
पोस्ट पर कर दिये। इतना ही नहीं इन सीन
में से एक पोज पर उसके दोस्त ने भद्दी
टिप्पड़ी भी कर दी। किन्तु न्यूली मैरिड
वाइफ को अपने दोस्त का कमेंट नागवार नहीं
गुजरा और वह फिर भी वह उस दोस्त के साथ
लेट नाइट चैटिंग करती रही। दोस्तों के साथ
लेट नाइट चैटिंग से महिला का पति बेहद खफा
हो गया। उसने मामले को थाने तक ले जाने की
फैसला कर लिया। युवक ने अपनी टीचर पत्नी
की शिकायत नगर के कटघर थाने पर कर दी।
पुलिस स्टेशन
में की गई शिकायत में युवक ने कहा कि उसकी
बीबी के शादी से पहले ही फेसबुक पर
अधिकांश मेल फ्रेंड्स हैं। वह शादी के बाद
भी रात-रात भर उनके साथ चैटिंग करती है।
इतना ही नहीं उसके दोस्त चैटिंग के दौरान
अश्लील टिप्पडियां भी करते हैं किन्तु उसकी
बीबी उन्हें सहन कर लेती है। बीबी यह सब
कहीं अकेले में नही करती बल्कि खुलेआम
बेडरूम ही करती है। इसपर जब पति पूछताछ
करता है तो वह कह देती है कि फीमेल
फ्रेड्स से बातचीत करती है। किन्तु उसके
पति ने सच्चाई जाने के लिए हथकंडा अपना
लिया। उसने पत्नी के फेसबुक अकाउण्ट का
किसी तरह पासवर्ड की खोज करके उसके पेज को
लाग इन कर लिया और वह सबकुछ जान लिया जिसे
उसकी बीबी चोरी छिपे करती थी। वह किन -
किन मेल दोस्तों से बात करती है। उनके साथ
चैट पर क्या- क्या कमेंट हुए हैं। सब कुछ
उसने खोज लिया। उसे सबसे ज्यादा नागवार यह
बात लगी कि बीबी के एक दोस्त ने उसके फेस
के बारे में एक भद्दी टिप्पड़ी कर दी
किन्तु बीबी ने फिर से भी उस दोस्त से
बातचीत जारी रखी।
पेशे से टीचर और
एम.एससी पास बीबी की इस फेसबुकिया वेबफाई
से आहत पति ने थाने का रुख कर लिया। लेकिन
थाने पहुंचने पर उसके अन्य मित्र और
परिवारी जन तथा रिशेतेदार भी पहुंच गए।
सबने उसे समझाया और किसी तरह दोनों के बीच
सुलह का रास्ता निकालकर परिवार को टूटने
से बचा लिया। इस स्टोंरी के आज के अंक में
प्रकाशित होने के साथ ही तमाम ऐसे युवा और
नेयूली मैरीड कपल की नीदं उड़ी हुई है
जिन्होंने शादी के बाद भी फेसबुक पर अपने
अपोजिट सेक्स के फ्रेंड्स की लिस्ट को
एडिट नहीं किया है या उन्होंने उनसे
बातचीत को कंट्रोल नहीं किया है।
मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के
गोविन्द नगर का निवासी इस दम्पत्ति की शादी
आठ महीने पहले ही हुई है। युवती
उत्तराखण्ड के रुद्रपुर की निवासी है।
|
सेक्स रैकेट चलाने के
आरोप में तमिल अभिनेत्री गिरफ्तार |
Tags: Pune, Sex raket, Tamil actress
Kerolin Mariath
|
Publised
on : 05 February 2012
Time 18:14 |
पुणे,
05 फरवरी। (उ.प्र.समाचार
सेवा)।
महाराष्ट्र पुलिस ने एक हाई
प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
किया है। पुलिस ने एक फाइव स्टार
होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट
चला रही तमिल अभिनेत्री उसके होटल
मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
हीरोइन इस होटल में जिस्मफरोसी का
धंधा चला रही थी। पुलिस के अनुसार
अभिनेत्री कैरोलीन मैरियाथ चेन्नई
की रहने वाली है तथा कई तमिल फिलमों
में काम कर चुकी है। गिरफ्तार
अभिनेत्री कैरोलीन चेन्नई और
बेंगलूरु की डायमंड और टैक्सटाइल
की कंपनियों के लिए माडलिंग का
काम कर चुकी है।
सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में
अभिनेत्री के खिलाफ विमान नगर थाने
में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार हीरोइन के मैनेजर
एम.राजकुमार को भी गिरफ्तार कर
लिया गया है। वह ग्राहकों को फंसा
कर लाता था। सेक्स रिलेशन के लिए
ग्राहकों से भारी कीमत वसूली जाती
थी। पता चला है कि ग्राहक से दो
घण्टे के लिए तीन लाख रूपये वसूले
जाते थे। हीरोइन के रैकेट से लाभ
उठाने वाले ऊंची पहुंच वाले तथा
बड़े व्यापारी और प्रमुख लोग होते
थे।
|
भंवरी
के Sex cd show पर दो चैनलों
को नोटिस
|
Tags:
Notice issued to chanals on sex cd show of
Bhanwari's personal relation with minister |
Publised
on : 12 November 2011
Time 23:42 |
New Delhi,
12 November 2011. Courtesy
by Bhadas 4 Media.सूचना एवं प्रसारण
मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए दो न्यूज
चैनलों को नोटिस भेजा है. भंवरी देवी और
अन्य नेताओं के बीच के अंतरंग संबंध की
सीडी को दिखाने जाने पर यह कार्यवाही की
गई है. पी7न्यूज और सहारा समय को नोटिस
भेजे जाने की खबर है. फिलहाल इन्हें नोटिस
मेल के जरिए मंत्रालय के अधिकारियों ने
भेज दिया है. ये चैनल नोटिस की हार्डकापी
का इंतजार कर रहे हैं. न्यूज चैनलों के
कर्ताधर्ताओं या संपादकों को मंत्रालय के
सम्मुख उपस्थित होकर नोटिस का जवाब देना
होगा.
मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस में
आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने पर आपत्ति की गई
है और आगे से इस तरह की सीडी न दिखाने को
कहा गया है. इस तरह का कंटेंट दिखाने
ब्राडकास्ट कोड के क्लाज 6 के तहत
प्रतिबंधित है. दोनों चैनलों के
प्रतिनिधियों को कहा गया है कि वे अपनी
सफाई 14 नवंबर को शाम चार बजे तक दे
दें.उधर, जानकारों का कहना है कि भंवरी की
सीडी कई अन्य न्यूज चैनलों ने भी प्रसारित
की तो सिर्फ दो न्यूज चैनलों को नोटिस देना
का क्या मतलब. ईटीवी ने भंवरी की सीडी को
जमकर दिखाया. कई अन्य चैनलों ने भी इसका
प्रसारण किया. हालांकि सीडी प्रसारित करने
वाले चैनलों के लोगों का कहना है कि सीडी
को ब्लर-धुंधला करके दिखाया गया लेकिन
पूछने वाले पूछ बैठते हैं कि आखिर इस तरह
के कंटेंट को किशोर व बच्चे देखेंगे तो
क्या सोचेंगे और उनकी उत्सुकता को कैसे
शांत किया जा सकता है.दूसरे, सीडी को भले
ब्लर करके चलाया गया लेकिन उसमें जो एक्शन
हैं, उसे हर कोई समझ-बूझ सकता है. तो इस
तरह की पोर्नोग्राफी को दिखाने से चैनलों
को भले टीआरपी हासिल हो जाए लेकिन इससे आम
जनता में गलत मैसेज जाता है और खासकर युवा
पीढ़ी व बच्चों-किशोरों के मन पर खराब असर
पड़ता है. |