Home News Article Editorial Gallary Ram Mandir About Contact

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लाल पर जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती

Published on: 21.04.202 Time 16.20 UP Samachar Sewa

तीन तीन मुख्यमंत्री देने का गौरव रखने वाले एटा में 7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान

एटा21 अप्रैल उप्र समाचार सेवा। एटा लोकसभा क्षेत्र तुलसीदास, अमीर खुसरो की सरजमी रही है। ऐसे में न सिर्फ राजनीतिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी इसका महत्व हमेशा से रहा है। जिले को तीन तीन मुख्यमंत्री देने का गौरव मिला है। यहां जब निधौली विधानसभा सीट थी तब मुलायम सिंह यादव और रामनरेश यादव यहां से जीत कर मुख्यमंत्री बने थे। वहीं जब कासगंज एटा का हिस्सा था तो कल्याण सिंह भी यहीं से मुख्यमंत्री बने थे। वैसे भी यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से ही जानी जाती है। उन्होंने अपना अंतिम चुनाव भी यहीं से लड़ा था। अब इस सीट से उनके पुत्र राजवीर सिंह सांसद हैं।
एटा संसदीय क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

एटा लोकसभा सीट पर 1952 में हुआ पहला संसदीय चुनाव कांग्रेस ने जीता था। 1957 में कांग्रेस और 1962 में हिन्दू महासभा ने यहां जीत हासिल की। 1967 और 1971 में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की। 1977 में भारतीय लोकदल ने जीत हासिल की। 1980 में कांग्रेस और 1984 में भारतीय लोकदल को जीती मिली। उसके बाद 1989, 1991,1996 और 1998 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार महादीपक सिंह शाक्य ने जीत दर्ज की। 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी (सपा) के कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव यहां से जीते। 2009 के आम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की। 2014 में उनके बेटे राजवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर मैदान में उतरे और वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। एटा लोकसभा सीट पर सबसे पहले कांग्रेस, भाजपा और फिर सपा का कब्जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को यहां कभी कामयाबी नहीं मिली।

पिछले दो चुनावों का हाल

2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने 545,348 (54.52 प्रतिशत) वोट पाकर कर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे सपा उम्मीदवार कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव के खाते में 422,678 (42.25 प्रतिशत) वोट गए। भाजपा ने सपा-बसपा के साझा उम्मीदवार कुंवर देवेन्द्र सिंह को 122,670 मतों के अंतर से हरा दिया।

2014 के चुनाव की बात की जाए तो भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह मैदान में उतरे। उन्होंने सपा के कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव को 2 लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी नूर मुहम्मद खां तीसरे स्थान पर रहे थे।

किस पार्टी ने किसको बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने राजवीर सिंह पर एक बार फिर विश्वास जताया है। राजवीर सिंह तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन में ये सीट सपा के खाते में आई है। यहां से सपा ने देवेश शाक्य को मैदान में उतारा है। बसपा ने खासे मंथन के बाद मोहम्मद इरफान को टिकट दिया है।
पिछले चुनाव में एटा में वोटरों की संख्या 16 लाख 21 हजार 295 है। इस सीट के जातीय समीकरणों की बात की जाए तो यहां पर लोधी राजपूतों की संख्या करीब 2 लाख 90 हजार, यादव लगभग ढाई लाख, शाक्य करीब 2 लाख, ब्राह्मण 90 हजार, वैश्य 90 हजार, मतदाता, जाटव 2 लाख मतदाता है। बाकी बिरादरियां भी इस सीट पर हैं लेकिन वे कम मात्रा में है।

एटा संसदीय सीट पर सम्मिलित है पांच विधानसभाएं

एटा संसदीय सीट के तहत पांच विधानसभाएं शामिल हैं। जिनमे से कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा कासगंज जिले का हिस्सा हैं जबकि एटा जिले की एटा सदर और मारहरा विधानसभाएं हैं। पटियाली सीट सपा के कब्जे में है,बाकीसीटोंपरभाजपाकाबिजहै।

हार का बदला लेने के लिए सपा ने उतारा शाक्य प्रत्याशी

गैर भाजपा दलों की रणनीति इस बार के चुनाव में बदली हुई है। सपा ने लगातार दो बार हुई हार से सबक लेकर इस बार शाक्य प्रत्याशी को उतारा है। वहीं भाजपा अपने शाक्य नेताओं के सहारे वोटों का ध्रुवीकरण कराने की कोशिश में है। शाक्यों में जो जितनी सेंधमारी कर ले जाएगा, उसी के हिसाब से प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी।

 

 

 

 

 

This is the content for Layout H1 Tag

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 10/30/20