कानपुर नगर। दो दिन से लापता लड़की
का शव शुक्रवार को सुबह एक कुंए
से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार थाना घाटमपुर
क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर
निवासी स्व. श्रीकान्त की पुत्री
कु. प्रियंका (19) बीती रात घर से
लापता हो गई थी। परिवार के लोगों
ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज
करायी थी। शुक्रवार की सुबह उसका
शव गांव के ही कुएं से बरामद हो
गया।