U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पुलिस के साथ मेडिकल कराने आई महिला को पति ने जलाया, गंभीर
Publised on : 18 April 2016,  Last updated Time 23:

प्रतापगढ़ । (उप्रससे)। सिटी कोतवाली क्षेत्र मेँ जिला अस्‍पताल के सामने सोमवार को पुलिस की सुरक्षा में मेडिकल कराने आई महिला शगुफ्‍ता परवीन को उसके पति ने केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया है।
पति के अवैध संबंध होने के कारण गत दिवस पिटाई की शिकार महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। इसी कारण वह मेडिकल कराने पुलिस के ही साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। महिला को पति ने केरोसिन डालकर अस्पताल के सामने ही जिन्दा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को इलाहाबाद रेफर किया गया है। महिला को बचाने में दो और लोग झुलस गये है। महिला प्रतापगढ़ के आजाद नगर की निवासी है। कोतवाली के आजाद नगर की शगुफ्ता परवीन (30) का ढाई वर्ष पहले मोहल्ले के ही मोहम्मद अजमल से निकाह हुआ था। गत दिवस दोनों के बीच मारपीट होने के बाद शगुफ्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला आज पुलिस के ही साथ मेडिकल कराने आई थी। उसी दौरान पति व जेठ के सास ने केरोसिन डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET