छठे चरण का प्रचार थमा, मतदान 28 फरवरी को होगा
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड़
  प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड़ा
Tags: Actress Nagma, Bijnore
Publised on : Monday, 27 February 2012 01:04:00 AM +0530

लखनऊ, 26 फरवरी।  उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बरहापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अभिनेत्री और पार्टी की स्टार प्रचारक नगमा के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जिससे वे नाराज होकर मंच छोड़कर चली गयीं। घटना पिछले बुधवार की है। बरहापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी ने सुश्री नगमा को माला पहनाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। नगमा ने उनका हाथ झटक दिया। हुसैन अंसारी यहीं नहीं रुके और नगमा की आंख और जुल्फों की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिये।

मंच पर कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी भी मौजूद थे। हुसैन अंसारी ने शेर - 'कौन सा गम जो ये हाल बना रखा है/ ना मेक अप है ना बालों को सजा रखा है/ खामोखां छेड़ती रहती हैं रुखसारों को' सुनान शुरू किया तो नगमा ने मंच से ही कहा भी कि ये क्‍या बकवास कर रहे हैं तो हुसैन अंसारी ने कहा कि वे बकवास नहीं कर रहे हैं। उनके समझाने से भी कांग्रेस प्रत्याशी नहीं माने और नगमा की सुन्दरता का गुणगान करते रहे। स्थिति यहां तक पहुंची की नाराज नगमा मंच छोड़कर चली गयीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगमा के बचाव में आयी है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत पर सवाल उठाये हैं और पार्टी महासचिव राहुल गांधी से ऐसे प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां सवाल उठाया कि स्वच्छता का दावा करने वाली कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में टिकट कैसे दे दिया। कम से कम एक महिला के साथ ऐसे व्यवहार पर गांधी को कार्रवाई करनी चाहिए। नीचे वीडियो भी देख सकते हैं।(साभारः भड़ास 4 मीडिया डाट काम)

Some other news stories

 
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET