U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  चौथे चरण में 57.20 प्रतिशत मतदान
Tags-election
Publised on : Sunday, 19 February 2012 07:24:29 PM +0530

लखनऊ, 19 फरवरी। (Lucknow, February 19, 2012. U.P.Web News ).;प्रदेश के मतदाताओं का उत्साह बरकरार है। चौथे चरण में 57.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में सबसे अधिक मतदान करने वाला जिलो में रायबरेली रहा जबकि सबसे कम मतदान प्रतापगढ़ में हुआ। विधान सभा क्षेत्रों मे हरदोई के शाहबाद में सबसे ज्याता और प्रतापगढ़ के कुण्डा में सबसे कम मतदान हुआ। राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों में मतदान की गति आज अन्य चरणों की तुलना में सामान्य रही।सुबह मतदान की गति कुछ धीमी थी किन्तु दिन चढ़ने के साथ-साथ मतदान का गति बढ़ने लगी। जहां पहले दो घण्टे मे मात्र 8.66 प्रतिशत तमदा हुआ था। वहीं अपरान्ह तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 49.96 हो गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिंहा ने बताया कि बांदा में 54.2 प्रतिशत, चित्रकूट में 57.50 प्रतिशत, छत्रपतिसाहू जी महाराजनगर में 57 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 59 प्रतिशत, फतेहपुर में 58.17 प्रतिशत, हरदोई में 59.19 प्रतिशत, कन्नौज में 59.33 प्रतिशत, लखनऊ में 55.89 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 52.86 प्रतिशत, रायबरेली में 59.80 प्रतिशत एवं उन्नाव में 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। श्री सिंहा ने बताया कि इस बार गत विधान सभा सभा की तुलना में 43 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। गत चुनाव में 69.45 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था जबकि इस बार 99 लाख 60 हजार मतदाताओं ने मतदान किया है। गत चुनाव से 30 लाख अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि हरदोई के शाहबाद में सबसे ज्यादा 64 प्रतिशत और प्रतापगढ़ के कुण्डा में सबसे कम 49 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान ईवीएम से संबंधित 30 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें 15 ईवीएम बदली गईं। इसके अलावा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में 38 सामान्य शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें वोटर लिस्ट में नाम ने होने, मतदाता कार्ड होने के बावजूद पर्ची नहीं मिलने तथा मतदानकर्मियों द्वारा कार्ड और पर्ची दोनों मांगे जाने की शिकयातें थीं। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद से हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी। किन्तु यह मामला चुनाव से संबंधित नहीं था। इसी तरह रायबरेली में एक मतदान केन्द्र के बाहर भीड़ इकट्टा होने पर अधिकारियों ने उन्हें हटाया था।

एक बजे तक 35.95 प्रतिशत मतदान

दोपहर एक बजे 35.95 प्रतिशथ मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक मतदान की प्रतिशत 21.95 था। इसके पहले नौ बजे मतदान 8.66 प्रतिशत हुआ था। चौथे चरण के मतदान पर पूरे दशे की नजरें लगी हैं। क्योंकि इसी चरण में यूपीए की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी, अटली जी का संस्दीय क्षेत्र रहे लखनऊ में भी मतदान हुआ है। इस चरण में प्रमुख रूप से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी श्रीमती लुईस खुर्शीद, कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी और निर्दलीय राजा भैया भी मैदान में हैं।

पहले दो घण्टे में 8.66 प्रतिशत मतदान

चौथे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे शांति पूर्वक शुरु हो गया। इस चरण में पहले दो घण्टे में नौ बजे तक 8.66 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के 10 जिलों की 56 विधान सभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण के चुनाव में प्रदेश के हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ जिलों की कुल 56 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। चौथे चरण में 12,821 मतदान केंद्रों के 18,608 मतदेय स्थलों पर मतदान शातिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस चरण में करीब एक करोड़ 74 लाख मतदाता 91 महिलाओं समेत 967 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

पीठासीन अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु

राजधानी के एक मतदान केन्द्र पर आज पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पीठासीन अधिकारी रज्जन लाल आलमबाग क्षेत्र में जनता इंटर कालेज के मतदान केन्द्र पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तत्काल मेडिकल काले ले जाया गया जहां उन्हें डाक्रटरों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकरी श्री सिंहा ने बताया है कि पीठाशीन अधिकारी के परिजनों को 5 लाख रूपये अनुग्रह राशि प्रदान का जाएगी। इसकी प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ कर दा जाएगी। उन्होंने बताया कि रज्जन लाल की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है।

राजधानी में बीकेटी में सबसे ज्यादा मतदान

मुख्य निर्वचान अधिकारी उमेश सिंहा ने बताया कि राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सबसे लखनऊ पश्चिम में 51 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य विधानसबा क्षेत्र में लखनऊ उत्तर 54 प्रतिशत, लखनऊ पूर्व 52 प्रतिशत, मलिहाबाद 58 प्रतिशत, लखनऊ मध्य 53 प्रतिशत, सरोजनीगर में 60 प्रतिशत लखनऊ कैण्ट में 52 प्रतिशत और मोहनलालगंज में 61 प्रतिशत मतदान हुआ।

Some other news stories

   

कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल

लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
  Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा

सपा ने मुसलमानों से झूठे वादे कियेः राहुल गांधी
  तीसरे चरण में वोटरों का उत्साह, 57.25 प्रतिशत मतदान

कानून मंत्री ने संविधान को कलंककित किया: आडवाणी
  करता रहूंगा गरीब के घर खाने का नाटक: राहुल

अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET