थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किया
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किया
  चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, पथराव में सीओ घायल
Tags: Aligarh,
Publised on : Monday, 27 February 2012 09:56:18 PM +0530

अलीगढ़, 27 फरवरी। (यू.पी. वेब न्यूज)। Aligarh , Feb. 27, 2012. (U.P.Web News). साथी को थप्पड़ मारे जाने से खफा सैकड़ों सिपाहियों ने आज दोपहर हाथरस में जमकर बवाल किया। सिपाहियों ने पुलिस अफसरों पर पथराव किया और आगरा-अलीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे डीएम और एसपी पर सिपाहियों ने हमला किया। डीआईजी के साथ दुव्र्यवहार किया गया। बाद में शासन के निर्देश पर दोषी अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने तथा तत्काल तबादला करने के आदेश के बाद सिपाही शांत हुए। उधर राज्य मुख्यालय पर अपर पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की किये जाने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी एक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने उन्हें टोक दिया। इस पर सिपाहियों और एएसपी के बीच विवाद हो गया। एएसपी श्री शुक्ला ने एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इससे अन्य सिपाही उग्र हो गए। वे जुट होकर विरोध करने लगे। सिपाहियों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। करीब छह सात सौ की संख्या में एकजुट होकर जाम लगा रहे सिपाहियों को समझाकर जाम खुलवाने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी सिपाहियों की झड़प हो गई। बताया जाता है कि सिपाहियों ने अफसरो ंके साथ हाथापाई भी की। इसी दौरान वहां डीआईजी अलीगढ़ भी पहुंच गए। उनके साथ एक सीओ थे। सिपाहियों ने डीआईजी की बात भी नहीं सुनी और उनके साथ भी दुवर््यवहार किया। सिपाहियों ने बाद में अधिकारियों पर पथराव शुरु कर दिया। इस पथराव से डीआईजी के साथ सीओ जगतराम जोशी घायल हो गए। सिपाहियों ने पथराव करके बवाल की कवरेज करने आये मीडियाकर्मियों के साथ भी दुव्र्यवहार किया और उनके कैमरे तोड़ दिये। शासन के निर्देश पर दोषी अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये जाने तथा तत्काल तबादला कर मुख्यालय से संबद्ध किये जाने के आदेश के बाद ही सिपाही शांत हुए तथा जाम समाप्त हुआ। ज्ञातव्य है कि चुनाव ड्यूटी में लगे सिपाही रवानगी से पहले खाली समय में ताश खेल रहे थे। जबकि एएसपी ने उनके जुआ खेलने की बात कही है।

उधर राज्य मुख्यालय पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस में स्थिति नियंत्रण में है। एडीशनल एसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच करायी जा रही है। इसमें दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एएसपी का थप्पड़ मारना गलत था। इसी प्रकार सिपाहियों का जाम लगाना तथा पथराव करना भी नितांत अनुचित है। अनुशासित बल में किसी भी कीमत पर सडक़ पर आना उचित नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात का खण्डन किया कि प्रदेश में कहीं और पुलिसकर्मियों में किसी प्रकार का आक्रोश है।
 

Some other news stories

 
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET