U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री
  अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री
  संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ नाम का प्रस्ताव, अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में
Tags:  Akhilesh Yadav New Chief Minister of Uttar Pradesh, Samajvadi Party Parliamentry Board Meeting in Lucknow
Publised on : 07 March 2012, Time: 20:24 

सर्वेश कुमार सिंह

लखनऊ, 07 मार्च। (उ.प्र.समाचार सेवा)।Lucknow, 07 March 2012, (U.P.S.S).  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ऐसी संभावना आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद व्यक्त की जा रही है। बोर्ड की बैठक में अधिकांश नेताओं ने अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव किया है। हालांकि इस संदर्भ में अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ही लेंगे। किन्तु यह तय माना जा रहा है कि मुलायम सिंह भी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने के लिए इस समय को सर्वाधिक उपयुक्त मान रहे हैं।
प्रदेश के चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद आज समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आहूत थी। किन्तु उक्त बैठक को होली के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया। क्योंकि नवागत विधायकों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य था। इस कारण अब यह बैठक 10 मार्च को होगी। बैठक में नये नेता का चुनाव किया जाएगा। विधायक दल की बैठक में जिस नेता का चुनाव होगा वही प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा। सपा ने विधायक दल की बैठक स्थगित करने के बाद संसदीय बोर्ड की बैठक आहूत की। इस बैठक में प्रदेश के चुनावों की चर्चा तथा नई सरकार गठन पर विचार किया गया। सपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूद अधिकांश सदस्यों ने अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव किया।
जानकार सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे किन्तु यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। क्योंकि मुलायम सिंह यादव की नजर 2014 के चुनावों पर है। वे प्रदेश में मिले बहुमत और जनसमर्थन को लोकसभा चुनाव में भी अपने पक्ष में रखकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी को यदि लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही जनसमर्थन मिला तो केन्द्र की तस्वीर कुछ और ही होगी। ऐसी स्थिति में केन्द्र में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों की धुरी मुलायम सिंह यादव ही होंगे। श्री यादव यदि मजबूत स्थिति में होंगे तो वे वाम दलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय दलों को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।
युवा नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की संभावना इस बात से भी व्यक्त की जा रही है कि परिणाम आने से काफी राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव उनके नाम की घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव भी अखिलेश यादव के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के रूप में कर चुके हैं। हालांकि अखिलेश यादव ने हमेशा मुख्यमंत्री के लिए मुलायम सिंह यादव का ही नाम लिया है। लेकिन यह स्थिति 10 मार्च को स्पष्ट हो जाएगी।
सपा सरकार बनाने का दावा पेश
लखनऊ, 07 मार्च। (उप्रससे)। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल बी.एल.जोशी से मुलाकात की और सपा की सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव और प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी थे।
सपा नेता मुलायम सिंह यादव पुत्र के अखिलेश के साथ सायं राजभवन गए। राजभवन में राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ लेगा। इसका औपचारिक पत्र विधायक दल की बैठक में नेता के चयन के बाद ही सौंपा जाएगा।

Some other news stories

U.P.Election 2012 Results
आखिर क्यों नकारे गए यूपी में राष्ट्रीय दल ?  
यूपी के समर में सपा विजयी, 224 सीटें मिली, नहीं हटेंगी माया और हाथी की मूर्तियां: अखिलेश यादव
सुशासन के वादे से सपा ने जीत लिया रण खाली खजाने से सपा कैसे पूरे करेगी चुनावी वादे
सातवें चरण में सबसे ज्यादा 62.04 प्रतिशत मतदान भाजपा ने किया कुशवाहा का बचाव
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?
थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किय चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, सीओ घायल
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET