कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या
 

हत्या की साजिशकर्ता आर्किटेक्ट जाहिरा परवेज गिरफ्तार

Tags: Shehla Msood, RTI worker murder case, Zahira Pervez
Publised on : Wednesday, 29 February 2012 02:18:42 AM +0530

लखनऊ, 28 फरवरी। (उप्रससे)। Lucknow , Feb. 28, 2012. (U.P.S.S) कानपुर के शार्प शूटर शानू औलंगा ने गत वर्ष अगस्त मे भोपाल के चर्चित शेहला मसूद हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था। उसने यह हत्या कांट्रेक्ट पर की थी। यह खुलासा आज कानपुर में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किये गए इरफान ने किया है। उसे बेकनगंज थाना क्षेत्र के तलाक महल से बीती रात गिरफ्तार किया गया है। इरफान ने ही बताया है कि यह हत्या कानपुर के शातिर अपराधी शानू ओलंगा ने तीन साथियों के साथ की थी। उसने हत्या से पहले एक हफ्ते तक बोपाल में रहकर रेकी की थी। शानू की दो महीने पहले डीआईजी आफिस के सामने ही हत्या कर दी गई । आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्या की जांच कर रही सीबीआई को गत दिनों अहम सुराग मिले थे। इसके बाद ही पुलिस ने कानपुर में पुलिस और यूपीएसटीएफ के सहयोग से इरफान की गिरफ्तारी की।

साजिशकर्ता जाहिरा परवेज गिरफ्तार

शेहला मसूद हत्याकाण्ड की मुख्य साजिशकर्ता जाहिरा परवेज को भोपाल में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला बड़े रसूख वाली बतायी जाती है। इसके संपर्क कई प्रमुख लोगों से हैं। इसे आज सीबीआई ने पहले भोपाल मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उसके हत्या का षडयनत्र रचने की स्वीकारोक्ति कर लेने के बाद उसे गिरफ्तरा कर लिया गया। उसने सीबीआई को बताया कि उसने शेहला की हत्या अपने पति से अवैध संबंध होने के चलते करवाई थी। हालांकि यह कहानी अभी लोगों के गले नहीं उतर रही है क्योंकि शेहला ने भोपाल के तमाम लोगों के खिलाफ आरटीआई में सूचना मांग कर खलबली मचा रखी थी। इसके इस कार्य से भोपाल के तमाम बिल्डर और राजनेता, अधिकारी परेशानी में थे। इसलिए यह भी माना जा रहा है कि कहीं जाहिरा परवेज किसी को बचा तो नहीं रही है।

Some other news stories

 
थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किय चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, सीओ घायल
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET