|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

सांसद क्षेत्र विकास निधि के काम समय पर पूरे कराए जाएं
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक
Tags:DM Sitapur Akhilesh Tiwari

ीतापुर, 20 जून 2020 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)> जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मा0 सांसद क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत जनपद में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना निदेशक डी0आर0डी0एस0 ने जनपद में संचालित कार्यों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कड़े निर्देश दिये कि कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 सांसद क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की नियमित रूप से उच्च स्तर से मानीटरिंग की जाती है इसलिये इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिये सभी प्रयासरत रहें तथा बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय बनाते हुये तथा कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों का अनुश्रवण करते हुये समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाये। जिससे जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। टेण्डर निकालने में अनावश्यक रूप से विलम्ब करने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महोली को चेतावनी दी। उन्होंने सहायक अभियन्ता डी0आर0डी0ए0 को भी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि समय से सभी निरीक्षण पूर्ण किये जायें तथा निरीक्षण के विषय में उन्हें भी अवगत कराया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रातों रात काटे गए आधा दर्जन आम के प्रतिबंधित पेंड़
रेउसा-सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। एक तरफ सरकार एवं उसके अधिकारी वृहद वृक्षारोपण अभियान में जुटे हुए हैं दूसरी तरफ पुलिस व वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत से थानगांव थाना इलाके में बृहस्पतिवार की रात्रि में अलग-अलग स्थानों से लगभग आधा दर्जन आम के प्रतिबंधित पेड़ों का बेखौफ लकड़ कट्टों ने कटान कर रातोंरात लकड़ी भी उठा ले गए । जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन प्रतिबंधित पेड़ों को बेखौफ ठेकेदारों ने बिना किसी परमिट के ही कटवा कर लकड़ी भी उठा ले गए। क्षेत्र के सीपतपुर निवासी शिवबक्स सिंह ने अपनें खेत में लगे आम के पेंड़ो को बेंच दिया था। बेखौफ ठेकेदार ने बिना परमिट के ही सभी प्रतिबंधित पेड़ो को कटवा डाला। और रितो रात लकड़ी भी उठा ले गए। थाना क्षेत्र के थौरा निवासी रबि लाला ने अपनी बाग में लगे आम के पेड़ों को किसी जरूरत के चलते अज्ञात ठेकेदार से बेच दिया था। ठेकेदार द्वारा बिना परमिट के ही अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ का कटान करवा डाला गया और अलग-अलग स्थानों की कटान की गई लकड़ी भी रातों-रात उठवा ले गए।

 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 06/05/20