|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

तीन राज्य विवि स्थापना में तेजी लाने के मुख्यमंत्री के निर्देश

अलीगढ, सहारनपुर और आजमगढ़ विश्व विद्यालयों के लिए भूमि की शीघ्र व्यवस्था की जाएः सीएम योगी आदित्यनयाथ

लखनऊ, 26 मई 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर सम्पन्न एक बैठक में प्रदेश में तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ायी जाए, जिससे इन विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सके। यह विश्वविद्यालय हैं-राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ तथा राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत, शेष 02 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के लिए उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त अन्य 12 एकड़ भूमि की व्यवस्था शीघ्र की जाए। इसी प्रकार राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए, जिससे शीघ्र ही शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा सके।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त  संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती मोनिका गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल तथा सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार उपस्थित थे।

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20