|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 


Himalayan State में स्थिति बेहतर, सिक्किम और नागालैण्ड में नहीं पहुंचा Corona Virus, उत्तराखंड में बढ़ रहे संक्रमित

भूपत सिंह बिष्ट

#Corona Crises in Himalayan States, Sikkim, Nagaland, Uttarakhand, J&K, Laddakh,

देहरादून Dehraun , 20 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिन दस हजार संक्रमित बढ़ गए हैं। संक्रमण का केन्द्र देश के दक्षिण पश्चिम राज्य और राजधानी दिल्ली बनी हुई है। हालाकि अन्य राज्यों में भी प्रवासी कामगारों के साथ साथ कोरोना पहुंच रहा है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि हमारे हिमालयी राज्य अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमण के प्रकोप से कम प्रभावित हुए हैं। उत्तराखण्ड और जम्मू कश्मीर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। किन्तु अन्य हिमालयी राज्यों की स्थिति बेहतर है। सिक्किम और नागालैण्ड वे खुशनसीब राज्य हैं जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंच सका है। इन राज्यों में एक भी संक्रमित नहीं है। अन्य हिमालयी राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या नगण्य है।

अरुणाचल, मिजोरम और लद्दाख को कोरोना से मुक्ति

देश में आज कोरोना संक्रमण का आंकड़ा -111,687, सक्रिय मामले - 63085 और कोरोना मृत्यु -3428 दर्ज हुआ है। सिक्किम, नागालैंड में अभी कोरोना नहीं पहुँचा है और अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और लद्दाख को कोरोना से फिलहाल मुक्ति मिल गई है।
उत्तराखंड में कोरोना कहर अब जोर मारने लगा है

उत्तराखण्ड में आज आंकड़ा 122 हो गया है। सक्रिय मामले 69 और ठीक हुए 52 हैं।अन्य हिमालयी राज्यों में आज जम्मू कश्मीर कुल संक्रमण -1390, सक्रिय मामले -678, ठीक हुए -694, मृत 18पहले स्थान पर है। उत्तराखंड कुल संक्रमण -122, सक्रिय मामले- 69,ठीक हुए -52, मृत -1दूसरे और तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश कुल मामले 107, सक्रिय मामले - 51 ठीक हुए -52, और मृत 4 हैं।

प्रवासियों की वापसी से उत्तराखण्ड में बढ़ रहा है संक्रमण

उत्तराखंड में लाकडाउन के पहले तीन चरण अब इस उबाल के बाद निर्रथक से साबित हो रहे हैं। भारी संख्या में प्रवासी नागरिक रेल, बस और प्राइवेट वाहनों से राज्य में लौट रहे हैं और यह वापसी कोरोना महामारी से त्रस्त महाराष्ट्र, गुजरात,दिल्ली आदि प्रांतों से हो रही है। अब घर लौट रहे प्रवासियों का चेकअप, टेस्ट और सटीक निगरानी करना बहुत जरुरी है - अन्यथा कोरोना मरीजों का ग्राफ थामना मुश्किल है। आज उत्तराखंड के तेरह में से नौ जनपद कोरोना चार्ट पर आ चुके हैं और संभावना जटिल बनी हुई है।
चौथे स्थान पर Laddakh लद्दाख कुल मामले 43 सक्रिय -0, ठीक हुए -43 और मृत -0 हैं।
Arunanchal Pradesh अरुणाचल प्रदेश में एक मामला था जो अब ठीक हो चुका है।
सिक्किम Sikkim वह खुशनसीब हिमालयी राज्य है - जहां अभी तक कोरोना का प्रवेश नहीं हुआ है।
हिमालयन परिक्षेत्र में शामिल त्रिपुरा Tirpura में कुल संक्रमण -173, सक्रिय मामले -57,मेघालय Meghalay में कुल मामले - 14, सक्रिय -1, मृत्यु -1, मणिपुर Manipur कुल मामले -9, सक्रिय मामले -7, मृत्यु -0, मिजोरम Mizoram में एक मामला आया जो कि ठीक हो चुका है। नागालैंड Nagaland में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। हिमालयी परिक्षेत्र में असम Assam का कुछ भाग और पश्चिम बंगाल का पहाड़ी जनपद दार्जिलिंग भी शामिल है।

,

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20