|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

हिमाचल व जम्मू कश्मीर में एक - एक कोरोना मौत , चार राज्यों में कोरोना थमा !
हिमालयी और नार्थ ईस्ट राज्यों में कोरोना!

278 मरीज बढ़कर 12 प्रांतों में आंकड़ा 3475

जम्मू कश्मीर - 91, असम -87, उत्तराखंड -38, त्रिपुरा -34, हिमाचल में 24 नये मामले !

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 438

भूपत सिंह बिष्ट

#Corona Crises in Himalayan States,Himalayan & NE States Sikkim, Nagaland, Uttarakhand, J&K, Laddakh,

देहरादून Dehraun , 27 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)।लाकडाउन के 64 वें दिन देश में कोरोना आंकड़ा 153,077 और मौत 4364 तक पहुँचा है। दूसरी ओर हिमालयी व नार्थ ईस्ट के 12 राज्यों में कुल संक्रमण 3475, सक्रिय मामले 2169 व 39 मौत दर्ज की गयी। देश के अनुपात में कोरोना की यह दर 2.27% और मृत्युदर 0.89% बैठती है। रिकवरी दर 36.46% है।
आज सबसे ज्यादा मामले जम्मू कश्मीर में 91 आने के बाद वहां कुल संक्रमण -1759, सक्रिय -902 और 24 मौत हो चुकी हैं।
असम में 87 मामले बढ़ने से कुल मामले 682, सक्रिय - 616 और 4 मौत हुई हैं।
उत्तराखंड में 3 बजे की बुलेटिन में 38 आंकड़े बढ़ने से कुल मामले 438, सक्रिय -355 व 4 मौत दर्ज हुई हैं।
त्रिपुरा में 34 मामले बढ़ने से कुल मामले 232 और सक्रिय मामले 67 हैं और त्रिपुरा में कोरोना से कोई मौत अभी तक नहीं हुई है।
इस के बाद हिमाचल में आज 24 मामले बढ़ गए , अब कुल मामले 247 , सक्रिय मामले 174 तथा 6 मौत हो चुकी हैं।
मणिपुर में आज दो मामले दर्ज हुए और कुल संक्रमण 41 व सक्रिय मामले 37 हैं।
लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल व मिजोरम में आज कोरोना थमा रहा है, जबकि मेघालय और नागालैंड में एक - एक मामले की बढ़ोतरी हुई है।
उत्तराखंड में आज का दिन कुमायूं मंडल के लिए सुखद रहा है। कोरोना का नया मामला नहीं आया और 15 कोरोना मरीज उधम सिंह नगर -12 व नैनीताल से 3 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं।
गढ़वाल मंडल में 39 कोरोना मामले बढ़ गए हैं - टिहरी में 16, पौड़ी में 13, हरिद्वार में 7 व देहरादून में 3 कोरोना मामले बढ़ गए हैं।
उत्तराखंड की कोरोना बुलेटिन में कल नैनीताल में 136 मामले दर्ज थे लेकिन आज 135 रिपोर्ट हुए हैं।
देहरादून में 82, उधम सिंह नगर में 50 , हरिद्वार में 35, टिहरी 41, व पौड़ी में अभी तक 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर 0.89% बनी हुई है।
 

,

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20