हिमालयी - नार्थ ईस्ट राज्य: 523 मामले बढ़े असम, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर में उफान जारी ; वृद्धि दर 11%, मृत्यु दर 1% से कम
भूपत सिंह बिष्ट
#Corona Crises in Himalayan States,Himalayan & NE States Sikkim, Nagaland, Uttarakhand, J&K, Laddakh,
देहरादून Dehraun , 30 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। हिमालयी व नार्थ ईस्ट के 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़कर 4749 हो गया है और एक मृत्यु के बाद कुल मौत 44 हो गई हैं। यहां आज कोरोना मामलों की वृद्धि दर 11% और मृत्यु दर 0.92% बनी हुई है। आज देश में कुल कोरोना मामले बढ़कर 174,354 हो गए हैं। सक्रिय मामले 86690 और मौत 4977 रिकार्ड हुई हैं। विश्व कोरोना चार्ट में भारत का स्थान अब 9 वाँ हो गया है। देश में रिकवरी दर 47.42 % और मृत्यु दर 2.8% बनी हुई है। आज असम में 220 मामले बढ़े और कुल संक्रमण 1100 हो गया है, सक्रिय मामले 968 और 4 मौत हो चुकी हैं। आज ही असम में कोविड -2019 का आधुनिक हास्पीटल सभी नार्थ - ईस्ट राज्यों के लिए लोकार्पित किया गया है। आज दूसरे स्थान पर 128 वृद्धि के साथ जम्मू कश्मीर कुल संक्रमित 2164, सक्रिय मामले 1261 और 28 मौत हुई हैं। उत्तराखंड में कोरोना प्रकोप 727 पहुँच गया है और सक्रिय मामले 620 हैं। हिमाचल में कुल संक्रमण 302, नागालैंड में 36, त्रिपुरा में 254, मणिपुर में 60, मेघालय में 27 व लद्दाख में 74 कोरोना मामले पहुँच गए हैं। सिक्किम, अरुणाचल व मिजोरम में कोरोना फिलहाल स्थिर है।
»