लखनऊ,
15 मार्च।
(उ.प्र.समाचार सेवा)। Lucknow,
15
March 2012, (U.P.Samachar Sewa).
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्ट
नौकरशाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने
की बात दोहरायी है। उन्होंने कहा कि
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर छात्रों के
लैपटाप, टैबलेट और बेरोजगारों को भत्ता
देने की व्यवस्था की जाएगी। श्री यादव
ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में
किये गए सभी वादों को पूरा करने का भी
भरोसा जताया। श्री यादव आज पांच
कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमत्री आवास
में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस को
संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की
प्रथामिकता कानून व्यवस्था की स्थिति
को बहाल करना है। प्रदेश में कानून का
राज स्थापित किया जाएगा। श्री यादव ने
कहा कि आज प्रदेश में जनता आजादी
महसूस कर रही है। आज का दिन लोकतंत्र
के लिए उत्सव के समान है। आज
लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का दिन
है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में
बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहे थे।
संगठित रूप से भ्रष्टाचार किया जा रहा
था। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा
पत्र मे ंजो वादे किये उन्हें एक-एक
करके पूरा किया जाएगा। इनके लिए धन की
कोई कमी नहींं आने दी जाएगी। हम
योजनाओं का भ्रष्टाचार रोक देगें तो
धन एकत्रित हो जाएगा। श्री यादव ने कहा
कि प्रदेश में पार्कों और मूर्तियों
के लिए पैसा आ सकता है तो बेरोजगारों
को भत्ता देने के लिए क्यों नहीं आ
सकता।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री यादव ने
कहा कि राजा भैया के खिलाफ झूठे मामले
बनाए गए हैं। यह सभी जानते हैं कि
उन्हें फंसाया गया है। श्री यादव ने
कहा कि अन्याय करने वाले अफसरों के
खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी। जिन
अधिकारियों ने प्रदेश को लूटा है उनके
खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी। जनता
दरबार की व्यवस्था फि र से बहाल करने
का उन्होंने आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में
रोजगार कार्यालयों पंजीकरण के लिए उमड़ी
भीड़ से छिपी हुई बेरोजगारी उजागर हुई
है। पंजीकरण के लिये जिस तरह की
मारामारी है उससे पता चलता है कि
राज्य में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि बेरोजगारों
और किसानों के लिए शीघ्र ही फैसला किया
जाएगा।