U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  Bareilly  बरेली  
 
Home>News>Bareilly
जनक्रांति है बाईस का चुनाव : पवन सक्सेना
कोरोना से दस कदम आगे बढ़कर काम करें तभी रोकना संभवः सीएम आदित्यनाथ
 
बरेली मे एक दिन में मिले पांच और कोरोना पाजिटिव
 
बरेली में सिपाही को गोली मारी, गंभीर धायल

बरेली, 09 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही को एक मकान में छापा मारने पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। सिपाही मकान में संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर स्वयं ही मौके पर पहुंच गया था। सिपाही को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More

बरेली में घर के सामने सोते बुजुर्ग की हत्या

बरेली। जिले के बिसारतगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहगंज में बीती रात नरेश पाल उम्र (60) अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मोके पर ही मृत्यु हो गई। Read More

बरेली में भट्टा मालिक के घर डकैती, गृहस्वामी को घायल किया,
रायफल, रिवाल्वर समेत 20 लाख की सम्पत्ति लूटी

बरेली। जिले के शीशगढ़ कस्बे में रविवार की रात कच्छा बनियान धारी गिरोह ने भट्टा स्वामी के घर में धावा बोलकर डकैती डाल दी। डकैती के दौरान विरोध करने पर गृहस्वामी समेत दो लोगों को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बदमाश बीस लाख की नकदी, लाइसेंसी रिवाल्वर, आभूषण लूट कर ले गए। Read More

Bareilly: आग से पांच सगी बहनों और एक भाई की झुलसकर मौत

बरेली। नगर के कैण्ट थाना क्षेत्र में काली मन्दिर के पास एक मकान में मोमबत्ती से आग लगने से घर में सो रहे छह बच्चों की मौत हो गई। सभी भाई-बहन थे, मृतकों में पांच बहनें तथा एक भाई शामिल है। मृतकों के माता-पिता बच्चों को छोड़कर पीलीभीत एक शादी समारोह में चले गए थे। read more

बरेली में सोते हुए युवक की हत्या
बरेली में पेंशन का एक लाख रुपया कैश लूटा
बरेली/थाना मीरगंज , दिनांक 11-04-2016 को समय 1200 बजे थाना मीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिलमास में फिया कम्पनी का कर्मी श्री विनोद कुमार शर्मा विकलांग व वृद्धावस्था पेंशन वितरण करहा था, एक मोटर साइकिल से तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा रूपयों का बैग छीन लिया गया । बैग में एक लाख रूपया होना बताया जा रहा है ।read more
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

बरेली।जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुझिया जुनुवी निवासी श्यामलाल (65) की गांव के समीप ही मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर रुप से घायल अवस्था में चिकित्सालय  लाया गया, जहां श्यामलाल की मृत्यु हो गई। read more

..................और जैसे सितारे जमीन पर उतर आये

बरेली। (आशीष अग्रवाल)। बरेली के नए निजी प्रबंध एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों मे अत्याधुनिक तौर-तरीकों से शिक्षा प्रदान करने के साथ छात्र- छात्राओं के व्यकतित्व एव कौशल विकास के साथ उन्होने बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न बनाने की दिशा मे भी काफी बेहतर प्रयास किया है । एक दिन के कार्यक्रम को देख कर ऐसा लगा जैसे बरेली के सितारे जमीन पर उतर आए और जो सितारे हैं= वह बस यहीं पर !read more

बरेली में बस दुर्घटनाग्रस्तः 12 की मौत, 50 घायल
Publised on : 28 May 2014  Time 22:50

बरेली। मजदूरों को लेकर बहराइच से दिल्ली जा रही एक निजी बस के फतेहगंज पूर्वी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों को मौत हो गई तथा 50 से अधिक घायल हो गए। बस  अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और बाद में एक खड्ड में पलट गई। बस में करीब 110 लोग सवार थे। read more

बरेली में इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या
Publised on : 23 April 2014  Time 21:09

Bareilly / बरेली। नगर के बारादरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने इन्कम टैक्स आफिसर की मां समेत परिवार के तीन  सदस्यों की सिर कूचकर निर्ममता से हत्या कर दी और लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट कर फरार हो गए। आयकर अधिकारी के परिवार की हत्या से नगर में सनसनी फैल गई है। read more

पति की हत्यारिन को आजीवन कारावास की सजा
Publised on : 16 April 2014  Time 21:10

बरेली। पति के नृशंस हत्या के जुर्म में महिला को विशेष न्यायाधीष एसके फौजदार ने उम्रकैद और 25 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जबकि दूसरा आरोपी उसका भाई फरार है। read more

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे आरओ को हार्ट अटैक, इलाज न मिलने से मौत
Publised on : 16 April 2014  Time 21:10

बरेली। चुनाव ड्यूटी पर जाते हुए हार्ट अटैक के शिकार हुए रिटर्निंग आफीसर की इलाज के अभाव में मौत हो गई। रिटर्निंग अफीसर को उनके साथी जिला अस्पताल ले आये थे किन्तु इमरजेंसी में डाक्टर मौजूद न होने से उनकी मौत हो गई। आरओ की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।      read more

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जेल में भी चलाया गया अभियान
Publised on : 15 April 2014  Time 19:49

बरेली। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला जेल ने भी अनूठी मुहिम शुरू कर दी है। कैदियों से मिलने आने वाले लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। मुलाकातियों के हाथ पर जेल की मोहर के साथ दूसरी मोहर भी लगाई जा रही है। READ MORE

जीटीआई के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

बरेली। फोटोस्टेट कराकर लौट रहे जीटीआई के छात्र और मौसेरे भाई को मिनी बाइपास रोड पर उल्टी तरफ से आ रही टे्रक्टर ट्राली ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। हादसे से बौखलाए लोगों ने टे्रक्टर को पलट दिया और आग लगा दी। READ MORE

फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुये परिवार के पांच लोग

बरेली। मझगवां ब्लाक के एक परिवार के पांच सदस्यों ने मीट खाने से फूड प्वाइंजिग के शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के मझगवां ब्लाक निवासी सेवाराम की पत्नी भूरी ने मीट और चाबल बनाया था। जिसको परिवार के बच्चे सोनू, सुरेंद्र, सहित स्वाति के साथ दंपति ने मीट खाया और सो गए। READ MORE

अमित शाह और आजम खां को एक नजरिए से नहीं देखा जाएः मुलायम सिंह
Publised on : 12 April 2014  Time 17:50

Bareilly  बरेली, 12 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को चुनाव प्रचार से रोका जाना एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि " मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।"  read more

आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
Tags: Kalyan Singh, Ex Chief Minister UP, bjp, AAP, Onla, meerganj Bareilly
Publised on : 07 April 2014  Time 19:03

बरेली 07 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव में एक भी सीट मिलने वाली नहीं है, वह प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। READ MORE

केन्द्र सरकार में मंत्री बनेंगे संतोष- कल्याण सिंह

बरेली, 07 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उ0प्र0 के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज यहाॅ अपील की कि मुस्लिम समाज केवल वोट बैक नही बने बल्कि देश के जागरूक नगारिक बनंें। उन्होने यह भी कहा कि संतोष कुमार गंगवार के जीतने पर वह केन्द्र सरकार में मंत्री अवश्य बनेंगे। read more

अपनी नाकामियों से घबराई हुई है यूपी की सपा सरकारः मोदी

बरेली 01 अप्रैल 2014, भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बरेली में भारत विकास रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार अपनी नाकामियों से घबराई हुई है।

Bareilly: दूसरे दिन भी हिंसा, गोली से एक की मौत,, कर्फ्यू जारी
Tags: Bareilly, shahmatganj, Jogi Navada
News source: UP Samachar
Publised on : 24 July  2012, Time:  18:41

बरेली, 24 जुलाई। (उप्रससे)। शहर में कांवरियों पर हमले के बाद रविवार रात से शुरु हुई हिंसा सोमवार को भी जारी रही। सोमवार सुबह बारादरी थाना क्षेत्र के शाहमतगंज इलाके में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि शहर के कई नए इलाकों समेत कस्बों में भी हिंसा भड़क उठने की सूचना मिली है। हालात को काबू करने के लिए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। शहर में स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ साथ बीएसएफ और आरएएफ को भी तैनात किया गया है।

सोमवार सुबह हिंसा की शुरुआत शाहमत से हुई यहां गोली से मारे गए युवक इमरान के शव को कब्रिस्तान में दफ्नाने के पहले भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। चौराहे पर लोगों के जमा होने पर पुलिस ने एतराज किया तो लोग भड़क गए। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज और फायरिंग करके भीड़ को खदेड़ा। यहां भीड़ ने पुलिस पर पथऱाव किया था। इसके बाद अपरान्ह पुलिस को सूचना मिली कि कटरा चांद खां में वबाल हो गया है। सूचना पर पहुंचे आईजी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर यहां भीड़ ने पथराव कर दिया। संजय नगर और जोगी नवादा में लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं। जोगी नवादा में धार्मिक स्थल से लौट रही महिलाओं पर हमला किया गया। मलूकपुर में कांवर चढाने जा रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला किया गया उसकी कांवर भी तोड़ दी गई।

आंवला में फायरिंगः नगर में सोमवार सुबह कांवरियों का जूलूस निकल रहा था। इस पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर टकराव हुआ आमने सामने फायरिंग और पथऱाव हुआ।

बरेली में साप्रदायिक दंगा, एक दर्जन घायल, कर्फ्यू
Tags:  Bareilly comunal rights, curfue, Kanvad,Shahbad, Math ki choki, Azad inter college, shahmatganj
News source: UP Samachar
Publised on : 23 July  2012, Time:  09:30

बरेली, 23 जुलाई। (उप्रससे)। कांबडियों पर सामूहिक हमले के बाद शहर में दंगा भड़क गया है। हमले में करीब एक दर्जन काबंडिये और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शहर के वेकाबू हालात को देखते हुए प्रशासन ने र्कफ्यू लगा दिया है। देर रात दोनों सम्प्रदायों के बीच फायरिंग और पथराव जारी है। उपद्रवियों ने शहर में जमकर आगजनी की है।

        शहर में बीती शाम करीब साढ़े सात बवाल उस समय शुरु हुआ जब शाहबाद क्षेत्र में कांवडियों को रोका गया। उनसे कांबडों में लगे साउण्ड सिस्टम बंद करने को कहा गया। मना करने पर कांबडियों से मारपीट की गई। उनकी कांबडें फूंक दी गईं। इसके बाद दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने कांबडियों पर फायरिंग शुरु कर दी। इससे करीब एक दर्जन कांबडिये मौके पर ही घायल हो गए। वबाल की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में पीएसी के तीन जवान घायल हो गए।

        शाहबाद इलाके में हुआ वबाल मठ की चौकी और बांसमंडी इलाके के साथ साथ बदायूं रोड पर भी फैल गया। मठ की चौकी क्षेत्र में भी कांबडियों पर हमला किया गया। यहां एक दर्जन दुकानें भी जला दी गईं। वबाल देर रात शाहमतगंज क्षेत्र के आजाद इंटर कालेज और सब्डी मंडी क्षेत्र में भी फैल गया। शाहजहांपुर मार्ग पर आगजनी की गई। जोगी नवादा इलाके में भारी आगजनी की खबर है। कांबडियों पर हमले की खबर शहर में फैलते ही पूरे शहर में तनाव हो गया था। देर रात तक समूचा शहर दंगे की चपेट में आ गया। प्रशासन ने हालात वेकाबू होते देख रात में र्कफ्यू लगाने की घोषणा कर दी।

शासन ने एडीजी को बरेली भेजा

बरेली में दंगा और र्कफ्यू के बाद शासन ने तत्काल मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था जगमोहन यादव को भेजा है। श्री यादव रात में ही बरेली पहुंच गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से विचार विमर्श किया है तथा हालात काबू में करने के लिए उपाय शुरु कर दिये हैं।

ट्रेन में सिपाही की हत्या के मामले में चार और गिरफ्तार
News source:  U.P.Samachar Sewa
Publised on :  17 June  2012, Time: 21:34
बरेली, 17 जून। (उप्रससे)। इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में हुई सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस ने आज चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। हत्याकाण्ड में एक सिपाही और तीन शिक्षकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी शेष है।
थाना जीआरपी पुलिस ने बिजनौर में तैनात सिपाही राम निरंजन सिंह की हत्या के आरोप में आज पीयूष शंखवार, दीपक शर्मा, विक्की रस्तोगी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य है कि यात्रा के दौरान हरिद्वार स्टेशन पर ट्रेन में चढते समय सिपाही की अटैची किसी महिला यात्री को लग गई थी। इसके बाद हुए विवाद में बरेली जंक्शन पर सिपाही को घेरकर कुछ लोगों ने हमला किया। उसके परिजनों को पीटा गया और सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रेन में झगड़ा करने वाले यात्री और उनके समर्थक बरेली के ही निवासी थे।
Bareilly:  ट्रेन में सिपाही की हत्या
News source:  U.P.Samachar Sewa
Publised on :  14 June  2012, Time: 21 : 05

Bareilly, 14 June  2012, Uttar Pradesh Samachar Sewa , बरेली,1 4 जून। (उप्रससे)।  

बरेली स्टेशन पर हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में कुछ लोगों ने एक सिपाही की बुधवार देर रात हत्या कर दी। उनके साथ सफर कर रहे परिवार के ही कई लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। विवाद की शुरुआत हरिद्वार में सामान चढ़ाने और  सीट को लेकर हुई थी।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर में तैनात सिपाही राम निरंजन सिंह प्रतापगढ़ जिले केके थाना फत्तनपुर के गांव करका सुवंशा के रहने वाले थे। उनका परिवार हरिद्वार के श्यामपुर इलाके में रहता है। राम निरंजन सिंह की बेटी पायल की सगाई 15 जून को और उनके भाई हिमांचल सिंह की लड़की की शादी 17 जून को है। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए रामनिरंजन सिंह पत्नी शांति देवी, बेटे हरेंद्र, बेटियों पायल व रेनुका, भाई की पुत्रवधू बबिता, हिमांचल सिंह का साला राकेश और साड़ू मंगल सिंह के साथ प्रतापगढ़ अपने घर जा रहे थे।
परिवार वालों के मुताबिक, हरिद्वार स्टेशन पर राकेश और मंगल सिंह इमरजेंसी खिड़की से सामान चढ़ा रहे थे। एक अटैची बोगी में बैठे एक महिला के चेहरे से टकरा गई। इस पर वह और उसके साथ वाले 10-12 लोग भड़क गए। वे गाली गलौज करने लगे और उन्होंने राकेश को पीट दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। लेकिन, यह विवाद रास्ते में भी नहीं थमा और दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई। मुरादाबाद स्टेशन पर घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई, तो वहां के सिपाहियों ने फिर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवा दिया।
रात 9.30 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी।
 वहां दूसरे पक्ष ने पहले से ही 12-15 लोगों को बुला लिया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने राम निरंजन सिंह को जबरन सीट से उठा लिया और गेट की तरफ खींचकर लाने लगे। राम निरंजन सिंह के साथ वालों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनमें से किसी व्यक्ति ने राम निरंजन सिंह के सीने पर गोली मार दी। जिससे वह निढाल होकर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेन दस मिनट रुककर चल दी तो उसे राम निरंजन सिंह के साथ वालों ने चेन पुलिंग करके रुकवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी एसएस और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। फौरन ही राम निरंजन सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां भर्ती करने से इनकार करने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि उनके सीने में चाकू से वार किया गया या गोली मारी गई। राम निरंजन सिंह के सीने पर बाईं ओर चोट लगी है। राम निरंजन सिंह की बेटी रेनुका का कहना है कि हमलावरों ने गोली चलाई थी और इनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल था। इस वारदात में राम निरंजन सिंह के बेटा हरेंद्र प्रताप सिंह, भतीजा अजय सिंह और मंगल सिंह समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी एस यस  सिंह का कहना है कि राम निरंजन सिंह के सीने में चाकू घोंपा गया, जिससे उसकी मौत हुई।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राम निरंजन सिंह के गोली लगी थी गोली लगने से हार्ट  और लीवर डेमेज ग्क्व्क है। इस घटना के बाद रेलवे के आईजी के एन दी  दिवेदी बरेली पहुँच गए है,उन्होंने बताया कि १५ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है , पुलिस के कई टीमें अपराधिओं को पकड़ने को जुटी है, वह बरेली केम्प करेंगे
विधायक व बसपा सरकार में  राज्यमंत्री रहे शहजिल इस्लाम पर भी हत्या का आरोप
Tags: ex-mla, Bareilly
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on : 12 May 2012, Time: Time: 23:25

Bareilly बरेली, 12 मई। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)।शहर  के प्रेमनगर थाना इलाके के नरकुलागंज स्थित पूर्व विधायक इस्लाम साबिर के बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार सुबह बैंक्वेट हॉल मैनेजर का शव लटका पाया गया। मैनेजर के शरीर पर चोटों के निशान और खाल उधड़ी हुई होने से उसकी हत्या की आशंका प्रबल हुई है। माना जा रहा है कि मैनेजर को हत्या के पहले गहरी यातनाएं भी दी गई थीं। पिटाई से उसके शरीर की खाल उधड़ गई थी। हालांकि पुलिस और पूर्व विधायक मामले को आत्महत्या करार दे रहे हैं किन्तु मैनेजर के परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। वे मैनेजर की हत्या होना बता रहे हैं। मैनेजर के घर वालों ने इस्लाम साबिर और उनके बेटे बसपा सरकार में  राज्यमंत्री रहे शहजिल इस्लाम पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
शनिवार को बरेली के  एसएसपी -डॉ. संजीव गुप्ता, ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। मौके के हालात भी सुसाइड जैसे लग रहे हैं। मगर मृतक की पत्नी की तरफ से जो तहरीर दी गई है, उसके आधार पर जांच की जाएगी। जांच का जो भी नतीजा सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नरकुलागंज में पूर्व विधायक इस्लाम साबिर का केयू नाम से बैंक्वेट हॉल है। दुर्गानगर में रहने वाले जितेंद्र उर्फ बंटू माथुर इस बैंक्वेट हॉल के मैनेजर थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे बंटू की पत्नी सरिता उर्फ डॉली को फोन पर बैंक्वेट हॉल में उनका शव लटका होने की सूचना दी गई। डॉली अपने पिता और भाई के साथ वहां पहुंचीं तो बंटू का शव फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। इस्लाम साबिर की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। इस्लाम साबिर ने पुलिस को दी लिखित सूचना में बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक्वेट हॉल पूरे दिन बंद रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े बजे उसे खोला गया तो बंटू का शव जीने की रेलिंग से लटका हुआ मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि बंटू ने खुदकुशी की है।
बंटू की पत्नी डॉली ने इस्लाम साबिर और उनके बेटे शहजिल इस्लाम पर बंटू की हत्या का आरोप लगाया है। डॉली के मुताबिक इस्लाम साबिर को बंटू पर बैंक्वेट हॉल के हिसाब-किताब को लेकर कुछ शक था। हफ्ता भर पहले उन्होंने बंटू को पीटा भी था। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से वह सनराइज कॉलोनी स्थित अपने मायके में थीं।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बंटू सनराइज कॉलोनी से ही अच्छे-खासे मूड में बैंक्वेट हॉल जाने को निकले थे। करीब दस बजे उनकी बहन सुनीता ने बच्चों के कहने पर उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 12 बजे तक संपर्क न होने पर घर के लोग बैंक्वेट हॉल पहुंचे तो उसका गेट भी बंद था। वे रात एक बजे तक बंटू को तलाश करते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। इस्लाम साबिर के बैंक्वेट हॉल के मैनेजर जितेंद्र उर्फ बंटू माथुर की पत्नी डॉली किसी हालत में यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके पति ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची डॉली ने कई बार न सिर्फ सवाल खड़े किए बल्कि चीख-चीखकर दावा भी किया कि ‘वह बहुत हिम्मत वाले थे। वह सुसाइड कर ही नहीं सकते।’
डॉली के मुताबिक बंटू बृहस्पतिवार सुबह रोजाना की तरह चाय पीने के बाद सामान्य मूड में घर से निकले थे। बुधवार शाम बच्चों के लिए आइसक्रीम लेकर आए थे। रात में भी वह सामान्य थे। बंटू की तरफ बैंक्वेट हाल के हिसाब किताब के रुपये थे। इसी को लेकर सप्ताह भर पहले उन्हें पीटा भी गया था। बोलीं, बृहस्पतिवार को बैंक्वेट हॉल का शटर दिन भर नहीं खोला गया, जबकि इस्लाम साबिर और शहजिल इस्लाम को बंटू के लापता होने के बारे में पता था। बृहस्पतिवार की रात इस्लाम साबिर ने गार्ड मेघनाथ से कहा था कि बंटू डेढ़ लाख रुपये लेकर भागा है। शुक्रवार को उनके बैंक्वेट हॉल पहुंचने से पहले ही साबिर वहां चले गए। जिस जगह फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां जीने की रेलिंग इतनी ऊंची है कि उससे लटकने की बात कोई सोच नहीं सकता। डॉली नेबंटू ने कभी हिम्मत हारने वाले शख्स नहीं थे।
केयू बैंक्वेट हॉल के तीन दरवाजे हैं। दक्षिण में बड़ा दरवाजा मुख्य सड़क की तरफ है जिस पर शटर लगा है। पूर्व की तरफ गली में छोटा गेट है। शटर बंद होने पर छोटे गेट से आना-जाना होता था। उसके ताले की चाभी रखने के लिए गेट के पास ही एक जगह तय थी। शाम को बंटू के चले जाने पर गार्ड मेघनाथ को गेट की चाभी उसी जगह मिलती थी। सुबह जाते समय गार्ड भी वहीं चाभी रख जाता था। बृहस्पतिवार शाम उस जगह मेघनाथ को चाभी नहीं मिली। बाहर रहकर ही उसे ड्यूटी करने पड़ी। शटर में ताला नहीं लगाया जाता है, लेकिन बड़ा होने की वजह से एक-दो व्यक्ति भी उसे खोल नहीं सकते। शुक्रवार सुबह शटर खोला गया तो चाभी अंदर काउंटर पर रखी मिली।
पोस्टमार्टम के दौरान जितेंद्र उर्फ बंटू के शव की खाल उधड़ी हुई पाई गई। लाल-नीले निशान धब्बे भी दिख रहे थे। इसके बाद डॉ. एके गुप्ता ने जिला अस्पताल के साथी डॉ. मनोज को भी बुला लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए पुलिस लाइंस से कैमरा मंगाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बंटू की मौत फांसी से हुई। इसके अलावा कोई निशान नहीं पाए गए।
कुलपति ने दो कालेजों में सामूहिक नकल पकड़ी
Bareilly:आशनाई में बाधक बने सिपाही पति को भाड़े के हत्यारों से मरवा दिया
Tags: U.P.Police workout a Jail constabule murder mistry on Sunday after arresting his wife, yound lady make a conspiracy. because his husband was annoyed deuto friendship & close relationship with a nieghbour boy in jail campus
News source:
Publised on : 29 April 2012, Time: 20:22

Bareilly, (U.P.Web News Service) ,बरेली, (उप्रससे)। दोस्त के साथ आशनाई में बाधक बने सिपाही पति को रास्ते से हटान ेके लिए एक महिला ने भाड़े के हत्यारे को सुपारी दे दी। हत्यारे और दोस्त के साथ के साथ मिलकर उक्त महिला ने पति की निर्ममता के साथ हत्याकर शव को सीबी गंज थाना क्षेत्र के जंगल में फिंकवा दिया। शव गत पन्द्रह दिन पहले बरामद हुआ था। लेकिन, हत्या का राज दिल में छुपाये बैठी हत्यारिन पत्नी को कल जिला पुलिस ने पकड़ कर सिपाही की हत्या से रहस्य का पर्दा उठा दिया। हत्यारिन पत्नी और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाड़े के हत्यारे बुलन्दशहर निवासी की तलाश जारी है।

सनसनी खेज हत्या का यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जिला कारागार परिसर का है। 16 अप्रैल को जिला कारागार में तैनात कांस्टेबल मुकेष कुमार का “ाव बैगनार गाडी डीएल 9सीई 8114 में “ाहर के थाना सीबीगंज में पडा मिला था। थाना सीबीगंज में धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बरेली के एसपी सिटी शिव सागर सिंह ने बताया कि रविवार को सांय कांस्टेबल मुकेष कुमार की पत्नी मनीशा उर्फ मोना और जिला कारागार परिसर में ही रह रहे रवीन्द्र कुमार को पुलिस टीम ने “ाक के बिनह पर हिरासत में लिया गया था। काफी पूंछताछ के बाद मनीशा उर्फ मोना और रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मुकेष कुमार अययाष किसम का “ाराबी प्रबृति का व्यक्ति था “ाराब पीकर धर में मारपीट करता था, इससे घर में कलह रहती थी। मुकेष कुमार के आचरण से परेषान हो कर हम दोनों ;मनीशा उर्फ मोना और रवीन्द्र कुमार द्ध ने निवासी राजू पुत्र देवपाल निवासी डूगरा जाट थाना कस्बा अनूपषहर जिला बुलंदषहर से सम्पर्क किया और कांस्टेबल मुकेष कुमार की हत्या करवा दी।
एसपी सिटी षिव सागर सिंह को बताया कि मनीशा उर्फ मोना और रवीन्द्र कुमार को गिरफतार कर लिया गया है और राजू की तलाष जारी है, राजू की तलाष में पुलिस टीम बुलंदषहर में भेजी जा रही है। श्री सिंह बताया कि मनीशा उर्फ मोना और रवीन्द्र कुमार में गहरी मित्रता है। इससे लिए कांस्टेबल मुकेष कुमार को प्रेम के रास्ते में रोडा अटकाने के कारण पेषेवर अपराधी राजू से हत्या करवा दी।

यूपी:तीन हादसे में 13 की जान गई, 15 जख्मी
Tags:
Publised on : 25 April 2012, Time: 22:27

Lucknow, 25 April 2012. (U.P.Web News Service) लखनऊ, 25 अप्रैल। (उप्रससे)। प्रदेश में आज तीन जगह हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं कुशीनगर, बरेली और उन्नाव जिलों में हुईं। इन दुर्घटनाओं में 15 लोग जख्मी हुए हैं।

     कुशीनगर के थाना हाटा क्षेत्र में आज सुबह बिहार से आ रहे ट्रक नंबर एचआर-69-3483 ने तीन टैंपो को रौंद दिया। इससे इन तीनों टैंपो में सवार सात लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में नरसिंह, शिवसागर यादव, शंकर जायसवाल, संतोष मिश्रा, छोटे लाल तथा दो अज्ञात शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। बरेली में थाना भमौरा अन्तर्गत ग्राम मकरंदपुर में टाटा मैक्स नंबर यूपी 26-8963 व ट्रक यूपी 65 एच-1927 में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे मैक्स में सवार जोगेन्द्र, तेजपाल व विशाल की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उन्नाव में थाना कोतवाली अन्तर्गत रायबरेली रोड पर मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों सुरेन्द्र, डब्बू और रोहित निवासी कानपुर की क्वालिस की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना में क्वालिस का चालक भी घायल हो गया।

युवती को जिंदा फूंकने वाले चार  गिरफ्तार
Tags: Girl burned live in Bareilly,4 arrested
Publised on : 22 April 2012, Time: 20:08

Bareilly, 22 April 2012. (U.P.Web News Service) बरेली। (यूपी वेब न्यूज सर्विस)।

छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती की मौत का कारण बन गया। गांव के ही मनचलों ने घर में घुसकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और फरार हो गए। युवती को बचाने के प्रयास में उसकी भाभी और भतीजा झुलस गए। गंभीर हालत में झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
केंट थाना   पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों को रविवार  को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंट के चनेहटा गांव में शनिवार सुबह करीब दस बजे हुई। रफीक अहमद की बेटी नायाब बी (18), भाभी चंदा बी और एक साल का भतीजा आशू घर पर था। उसी दौरान चनेहटा गांव के रियाजुद्दीन, निजामुद्दीन, फिरासत और आबिद घर में घुस आए। उन्होंने चंदा बी और आशू को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर चारों ने नायाब को पकड़कर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी और भाग निकले। नायाब के चिल्लाने पर चंदा बी ने बंद दरवाजे को झटका दिया तो वह खुल गया। दरवाजा खुलते ही लपटों से घिरी नायाब ने भाभी को पकड़ लिया। उस वक्त आशू चंदा की गोद में था, जिससे दोनों झुलस गए। किसी तरह चंदा बी ने आग बुझाई और नायब को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात  को उसकी मौत हो गयी। मरने से पूर्व कुमारी नायाब ने एसपी सिटी को दिए बयान में रियाजुद्दीन, निजामुद्दीन, फिरासत, आबिद पर आरोप लगाया। है। केंट थाना   पुलिस ने चनेहटा गांव के रियाजुद्दीन, निजामुद्दीन, फिरासत और आबिद को रविवार  को गिरफ्तार कर लिया।परिजनों के मुताबिक, 16  को आरोपियों नायाब से छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट भी लिखाई।
बरेली, 22 अप्रैल: छेड़छाड़ के विरोध में मारी गई नायाब के साथ चार दिन पहले भी आरोपी ने बदसलूकी की थी। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की। आरोपी को पकड़ भी लिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। अगर पुलिस तभी सख्त कार्रवाई करती तो शायद नायाब की जान नहीं गई होती। आरोपी रियाजुद्दीन 16 अप्रैल को भी नायाब के घर घुस गया था। उसने नायाब से छेड़छाड़ भी की थी। नायाब के भाई बब्बू की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि बब्बू ने घर में घुसकर चोरी करने का भी आरोप लगाया था। बकौल बब्बू, रियाजुद्दीन उनके घर में चोरी के लिए घुसा था। उसने कमरे में रखे दस हजार रुपये चुरा लिये। इसके बाद वह बक्सा लेकर बाहर आ रहा था। अचानक बक्सा नीचे गिरने की आवाज से पिता रफीक अहमद उठ गये। उन्होंने उसे पकड़ लिया। रियाजुद्दीन उन्हें धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ में ही रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दी को पकड़ लिया। उसी शाम पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया। आरोपी के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की। नायाब को जलाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। एसपी सिटी शिव सागर सिंह, सीओ थर्ड ओमप्रकाश यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर नायाब के बयान लिए। फिर दोबारा गांव गए और अपने सामने ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई। घटना की सूचना पर शनिवार  शाम को डीआइजी एलवी एंटनी देवकुमार और एसएसपी डा. संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। नायाब के भाई बब्बू ने बताया कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई करवाई नहीं की थी। वहीं उसके दूसरे भाई नन्हे का कहना है कि आरोपी पक्ष उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। नायाब को यह रिश्ता मंजूर न था।

 

 
आंधी से बरेली में हादसाः बीटेक के छात्र की मौत

Tags: B.TECH STUDENT DIED

Publised on : 11 April 2012, Time: 22:55

Lucknow, 11 April 2012, UP  Samachar Sewa, Web News LIVE.

बरेली, 11 अप्रैल।मंगलवार की रात आई तेज आंधी में जहां एक पेड़ का आधा भाग अचानक टूटकर सड़क पर गिरने से एक बीटेक के छात्र की मौत हो गयी। इस पेड़ के नीचे दबकर दो अन्य युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गए। आंधी में टीन तथा होर्डिग्स उखड़ कर गिरने से शहर की कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिथरी चैनपुर में आंधी में लगी आग से लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। । युवक मंगलवार की रात शहर की  बियाबान कोठी के पास से गुजर रहे थे। अचानक तेज आंधी आने से सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ आधा टूटकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे कैंट निवासी बीटेक छात्र सर्वेश कुमार और दो अन्य भरतौल निवासी दीपक, आंवला निवासी रवि भी दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पास के एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां डाक्टरों ने बीटेक छात्र सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक और रवि को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। वाहनों की लंबी लाइन देखते हुए पुलिस ने कैंट के रास्ते से वाहनों निकाला। देर रात तक पुलिस पेड़ की सड़क से हटाने का काम करती रही। तार टूटे, कई इलाकों में अंधेरा मंगलवार रात आयी तेज आंधी से कई पेड़ और टीन शेड उखड़ गए। तार टूटने से कई इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गयी। तकरीबन डेढ़ घंटे बिजली ठप रही।

बरेली में मन्दिर से लाखों के आभूषण चोरी
Publised on : 25  March  2012       Time  22:23

बरेली 25 मार्च। उत्तर प्रदेष स्थित बरेली में एक सुप्रसिद्व मंदिर से लाखों रूपये कीमत के आभू्याण चोरी हो -ए। नवरात्र मौके पर मंदिर से हुई चोरी से अफरातफरी मची हुई है।
थाना किला अर्न्त-त बजरिया पूरनमल स्थित नवदुर्-ा मंदिर से छत्र और चढावे में आये सोना चांदी के कीमती आभू्याण रविवार सुबह चोरी हो -ए थे। मंदिर खुलते ही जब पुजारी ने नवदुर्-ा मंदिर स्थित प्रतिमाओं पर चढे आभू्याण -ायब देखे तो षोर मचाया। इसी बीच भक्तों का आम-मन भी षुरू हो -या।
खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहंुचे और छानबीन षुरू कर दी। बताया जाता है कि चोरी -ए आभू्याण कीमत चार लाख रूपये से ज्यादा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दाबा किया है कि चोरी करने वाले जल्द धरदबोचे जाएं-े। लेकिन नवरात्र मौके पर मंदिर से होने वाली चोरी का लेकर विभिन्न चर्चाएं बनी रहीं।

 

उत्तराखंड की तर्ज पर बनेगी लघु उद्योग नीति:भगवत
Publised on : 25  March  2012       Time  22:23
बरेली25मार्च । प्रदेश के लघु उद्योग और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत सरन गंगवार ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही उत्तराखंड की तर्ज पर नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। इटावा के बीहड , बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लघु उद्योगों को स्थापित करने को विशेस योजना बनेगी ।औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने संबंधी पत्रावलियों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बरेली की रबर फैक्ट्री के पास स्थित 15 सौ हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित कराया जाएगा।
श्री गंगवार पत्रकारों से वार्त कर रहे थे। एक सवाल पर बोले, पिछली सरकार ने प्रदेश में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में कोई काम नहीं किया। लिहाजा बेरोजगारी नियंत्रित नहीं हो सकी। नए उद्योग तो लगे नहीं पुराने भी ज्यादातर बंद हो गए हैं। इन उद्योगों को फिर से चालू कराने की भी योजना है। सपा सरकार की मंशा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने की है। यह लघु उद्योगों की स्थापना से ही मुमकिन है। यही एक ऐसा क्षेत्र है जहां रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लघु उद्योगों को स्थापित करने को विशेस योजना बनेगी जहां तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का सवाल है तो इनमें जरी जरदोजी, बांस, बेंत ,लकड़ी और मेंथा उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति बनाई जाएगी। उद्यमी बेहतर मुनाफा कमा सकें इसके लिए क्लस्टर विकसित करने के साथ ही उत्पादों के विपणन की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। बरेली मंडल में उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए देश बड़े औद्योगिक घरानों को आकर्षित करने के लिए बरेली में हवाई अड्डे के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के स्तर से
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से वार्ता की जाएगी।
रुहेलखंड विश्र्वविद्यालय  की 14 मार्च  की परीक्षाएं हटी

विश्र्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अरविंद कुमार बख्शी की बैठक में लिया गया फैसला

Tags: MJP Rohelkhand university Bareilly
Publised on : Friday, 06 August 2021 11:14:56 PM +0530

बरेली, 29 फरवरी। (उप्रससे)। Bareilly , Feb. 29, 2012. (U.P.S.S)

एमजेपी रुहेलखंड विश्र्वविद्यालय ने 14 मार्च को निर्धारित पहले दिन की परीक्षाएं हटा दी हैं। शिक्षकों के कार्यबहिष्कार और जेल भरो आंदोलन के चलते यह निर्णय लिया। परीक्षा समिति की बैठक में विश्र्वविद्यालय प्रशासन के इस प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई लेकिन अभी तक हटाई गई परीक्षाओं की नई तिथि तय नहीं की गई है। विश्र्वविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक इसी निर्णय के लिए बुलाई गई थी। गौरतलब है कि एरियर न देने जैसी विभिन्न मांगे न माने जाने के विरोध में सभी डिग्री शिक्षकों ने एआइफुक्टो यानि आल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनीवर्सिटी एंड कालेज टीचर्स आर्गनाइजेशन के आ ान पर 14 मार्च को दिल्ली में जेल भरो कार्यक्रम निर्धारित किया है, इसलिए रुटा ने विश्र्वविद्यालय प्रशासन से 14 मार्च की परीक्षाएं हटाने की मांग की थी। कुलसचिव डा.बीके पांडेय ने बताया कि रुटा की मांग के दृष्टिगत परीक्षा समिति ने उस दिन की परीक्षाएं हटाई हैं। उन्होंने बताया 14 मार्च में होने वाली सभी परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा समिति की बैठक में विश्र्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अरविंद कुमार बख्शी के अलवा प्रो.वीपी सिंह व डा.स्वदेश सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

भत्ते के बादे ने बढायी रोजगार दफ्तरों में भीड़
Publised on : 02  February  2012       Time  20:27

बरेली, 02 फरवरी। (उप्रससे)।

बेरोजगारों को नौकरी या बेरोजगारी भत्ता देने के राजनीतिक दलों के वादे ने सेवायोजन दफ्तर के कर्मचारियों का काम अचानक बढ़ा दिया है। 20 जनवरी के बाद सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या पहले से कई गुना बढ़ गई है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल हैं। गुरुवार  को भी रजिस्ट्रेशन लड़कियों की लम्बी कतार  लगी हुई है।

सपा सरकार में प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को 500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। मगर, बसपा सरकार ने यह सुविधा बंद कर दी। 2012 के चुनाव में भत्ता या नौकरी सभी दलों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल है। ऐसे में युवाओं ने यह मान लिया है कि सरकार किसी की भी आए उसे बेरोजगारी भत्ता मिलना पक्का है।

भत्ता उन्हीं लोगों को मिलता है जिनका सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन होता है। भाजपा, सपा और कांग्रेस के चुनावी घोषणपत्र जारी होने के बाद रोज तमाम युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं। सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी अचानक आई इस तेजी का कारण नहीं समझ पा रहे।

 क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी  डीपी सिंह  ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वालों की तादात अचानक बढ़ गई है। लड़कों से ज्यादा लड़कियां रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। सभी ग्रेजुएट हैं। सेवायोजन कार्यालय में जनवरी में कुल 1129 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां हैं।  जबकि पिछले  वर्ष क़ा औसत एक महीने में सौ से जयादा नहीं रहा है।’

 बबिता गंगवार  जो कि  पशुपति विहार कालोनी में रहती हैं। बरेली कॉलेज में बीय तृतीय  वर्ष की छात्रा हैं। राजनीतिक पार्टियों का घोषणापत्र जारी होने के बाद उन्होंने सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बोलीं, ‘सरकार किसी की भी आए, अपना भत्ता पक्का है। इसलिए समय से रजिस्ट्रेशन करा लिया।’

प्रियंका  सिंह  पवन विहार जो  में रहती हैं। दो साल पहले बीए किया था। उसके बाद से एक स्कूल में पढ़ा रही हैं। अखबार में बेरोजगारी भत्ते की खबर पढ़ी तो रजिस्ट्रेशन कराने सेवायोजन कार्यालय चलीं आईं। बोलीं, ‘बाद में भीड़ बढ़ जाएगी। ऐसे में समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने में भलाई है।’

चड़्ढा ग्रुप पर आईटी के छापे
Publised on : 01  February  2012       Time  23:15

मायावती और नसीमुद्दीन  सिद्दीकी के करीबी हैं शराब कारोबारी पोन्टी चङ्ढा

बरेली, 01 फरवरी। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री मायावती व बसपा में दूसरे नंबर की हैसियत वाले कबिना मंत्री नसीमुद्दीन के करीबी शराब व शुगर मिल कारोबारी पोन्टी चडढा के मुरादाबाद स्थित चार ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमाें ने एक साथ छापे मारे। आयकर की टीम पोन्टी चङ्ढा के भतीजे हरवीर सिंह चङ्ढा उर्फ गोविंद को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। आयकर विभाग की एक टीम खबर लिखे जाने तक सिविल लाइंस स्थित चङ्ढा परिवार की कोठी में छानबीन कर रही है। देर शाम चङ्ढा ग्रुप की कोठी के पीछे लगे शटर खोलकर आयकर अधिाकारियों ने छानबीन शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई देर रात तक चलेगी। यहां से आयकर विभाग को अभी तक क्या मिला इसका ब्यौरा नहीं मिल सका है। पर अफवाह 100 करोड़ मिलने की फैली हुई है।

   बुधावार की सुबह करीब 11.30 बजे आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में सिविल लाइंस में पीलीकोठी के पास चङ्ढा ग्रुप की कोठी पर पहुंची। आयकर अधिाकारियों ने छापे के लिए स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं किया। बल्कि वह अपने साथ दो दर्जन से ज्यादा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान लेकर आए थे। पीलीकोठी पहुंचते ही सीआरपीएफ ने चङ्ढा परिवार की कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। आयकर अधिाकारी सीधो कोठी में गए और गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए। इसके बाद कोठी के अंदर आयकर विभाग की टीम ने हर कोने की तलाशी लेने का सिलसिला शुरू किया जो शाम तक जारी है। चङ्ढा परिवार के किसी सदस्य को आज कोठी से बाहर नहीं आने दिया गया। एक बार जो सदस्य या नौकर अंदर गया वह अंदर ही कैद हो गया। आयकर की यह टीम दिल्ली से यहां आई बताई जा रही है। सीआरपीएफ रामपुर से मंगाई गई थी। दोपहर बाद करीब ढाई बजे आयकर विभाग के अधिाकारियों ने अपनी टैक्सी कोठी के भीतर मंगाई। यह टैक्सी बाहर निकली तो उसने पोन्टी चङ्ढा का भतीजा हरवीर सिंह चङ्ढा उर्फ गोविंद व सीआरपीएफ के जवान थे। उसे आयकर अधिाकारियों ने कहां भेजा है यह किसी को जानकारी नहीं है। गोविंद चङ्ढा को संभवत: पूछताछ के लिए कहीं ले जाया गया है। उसके जाने के बाद आयकर अधिाकारियों ने दो महिला कांस्टेबिलों को कोठी में बुलाया है। एक बार कोठी में दाखिल हुई महिला सिपाही भी अंदर ही हैं। 

  मुरादाबाद में पोन्टी चङ्ढा का शराब का कारोबार हरभजन सिंह के ही साझे में चलता है। इसलिए चङ्ढा वाइन के कार्यालय प्रिंस रोड स्थित चङ्ढा टाकिज में कार्यालय और गोदामों पर भी छापे की कार्रवाई की गई। छापे से पहले ही इसे भी सीआरपीएफ ने घेर लिया। छापे के दौरान सिनेमा हाल परिसर के गेट बंद करा दिए गए और फोर्स तैनात कर दिया गया। दिल्ली रोड स्थित पोन्टी चङ्ढा के होटल ड्राइव 24 और वेब सिनेमा पर भी छापे मारे गए। छापों में क्या मिला इस संबंधा में कोई भी अधिाकारी बात करने को तैयार नहीं है। छापे की कार्रवाई लगातार जारी है। पोन्टी चङ्ढा की दो शुगर मिलें जेपीनगर में हैं इनमें से एक अमरोहा में है और दूसरी मंडी धानौरा के पास मलेशिया में है। इन दोनों शुगर मिलों पर भी आयकर के छापे की खबर है, लेकिन कहां से क्या मिला इसका ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

  आपको बता दें कि चङ्ढा ग्रुप की जिस कोठी पर यहां आयकर ने छापा मारा है उसमें पोन्टी चङ्ढा के चाचा हरभजन सिंह चङ्ढा और उनके बेटों का परिवार रहता है। पोन्टी चङ्ढा यहां साल में एक आधा बार ही आते हैं, लेकिन यह कोठी पोन्टी चङ्ढा के पिता कुलवंत सिंह चङ्ढा ने ही बनवाई थी। पोन्टी चङ्ढा आम तौर पर दिल्ली में या फिर चंडीगढ़ में ही रहते हैं।

टाइम्स नाउ के रिपोर्टर का कैमरा छीना

मुरादाबाद 01 फरवरी। (उप्रससे)।। पोन्टी चङ्ढा के मुरादाबाद स्थित पैतृक आवास पर आयकर अधिाकारियों के छापा मारने की सूचना पर दोपहर 12 बजे सक्रिय हुए मीडिया ने अपना काम शुरू किया तो चङ्ढा ग्रुप के बाहर खड़े कारिंदों ने चैनल के खबरनवीसों को दौड़ा लिया। इस बीच पहले से ही दूरी बना कर कवरेज कर रहे टाइम्स नाउ चैनल के रिपोर्टर राकेश कुमार सिंह के पास चङ्ढा के पांच कारिंदे पहुंचे और कैमरा मांगा। राकेश कुमार सिंह के मना करने पर उन्होंने गोली मारने की धामकी दी तो वह घबरा गया। रिपोर्टर ने कैसेट देने को भी कहा, लेकिन वे उसका कैमरा ही ले गए। यह खबर चैनलों पर फ्लेश होते ही आयकर अधिाकारियों तक मामला पहुंचा और उन्होंने हस्तक्षेप कर कैमरा वापस कराया। बाद में यह कैमरा उस टैक्सी के चालक के पास मिला जिससे आयकर अधिाकारी मुरादाबाद आए हैं। 

कांग्रेस का मायावती को झटका

मुरादाबाद 01 फरवरी। (उप्रससे)।। चङ्ढा ग्रुप के यहां आयकर विभाग के छापों से बसपा सुप्रीमों मायावती और बसपा में नंबर दो की हैसियत वाले कबिना मंत्री नसीमुद्दीन को झटका देने की कोशिश की गई है। आबकरी ठेकों के घोटाले में फंसे नसीमुद्दीन सिद्दकी के साथ पोन्टी चङ्ढा का नाम भी शामिल हैं। चङ्ढा मायावती के सबसे करीबी माने जाते हैं। वह ऐसे शख्स हैं जो मायावती से किसी भी समय मिल सकते हैं।

पोन्टी चङ्ढा का शराब के साथ फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन, शुगर मिलों, पेपर मिलों के अलावा रियल स्टेट का भी विशाल कारोबार है। यूपी में प्रिंट रेट से दस रुपये से 20 रुपये तक ज्यादा वसूलने वाले पोन्टी चङ्ढा को माया सरकार का पूरा संरक्षण था। प्रिंट रेट से ज्यादा पर शराब बिकती रही और तमाम संगठन आंदोलन करते रहे, लेकिन अवैधा वसूली पर रोक नहीं लगी। पोन्टी चङ्ढा ने प्रिंट रेट से ज्यादा जो भी रकम वसूली उससे ही हजारों करोड़ रुपये महीने कमाया। इसी कमाई के बल पर वह बसपा के फाइनेंसर बन भी गए। विधाान सभा चुनाव आते ही आबकारी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आबकारी ठेकों में करोड़ो रुपये के घोटाले में फंसे तो उसमें पोन्टी चङ्ढा भी लपेटे में आ गए। हलांकि इस घोटाले की जांच चल रही है।

बसपा के करीबी बने पोन्टी चङ्ढा कांग्रेस की नजर में काफी दिनों से खटक रहे थे। लिहाजा आयकर विभाग की टीम ने बुधावार को छापा मार दिया। इससे संदेश यही गया है कि कांग्रेस ने बसपा के फाइनेंसर पर शिकंजा कस कर मायावती को झटका दिया है। इस बात के संकेत इससे भी मिलते हैं कि आयकर अधिाकारियों ने छापे के सुरक्षा के लिहाज से यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं किया और सीआरपीएफ को बुलाया गया। अंदर खाने की रिपोर्ट तो यह है कि पोन्टी चङ्ढा की दिल्ली में डीलिंग हो गई है। लिहाजा जिस तरह से आयकर की टीमो ने छापे मारे हैं वैसे छापे आम तौर पर आयकर विभाग नहीं मारता है। पहले कोठी पर फिर चङ्ढा सिनेमा पर और इसके बाद होटल ड्राइव 24 व बेव सिनेमा तक आयकर अधिाकारी गए। आमतौर पर आयकर की टीमें एक साथ ही सभी ठिकानों पर छापे मारती है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार से ही पोन्टी चङ्ढा के इलाके में प्रिंट रेट से 10 से 20 रुपये ज्यादा कीमत पर बिकने वाली शराब एक दम प्रिंट रेट पर बिकने लगी। मंगलवार को लोगों ने शराब खरीदी तो दंग रग गए क्याेंकि शुरू में तो लोगों ने ज्यादा वसूली का विरोधा भी किया था, लेकिन अब वह ज्यादा कीमत देने के आदी हो चुके थे। इससे ही चर्चा शुरू हो गई थी कि अचानक रेट करने के पीछे कोई न कोई कारण है। बुधावार का दिन निकला तो कारण भी स्पष्ट हो गया।

डीआईजी बेखबर थे आईटी के छापे की खबर से

बरेली 01 फरवरी। (उप्रससे)।। मुरादाबाद के डीआईजी के कैम्प कार्यालय के ठीक बगल में और आगे आयकर की टीम ने छापा मारा तो पूरा शहर जान गया कि चङ्ढा के यहां छापा पड़ा है, लेकिन अपने जिले के डीआईजी एसएसपी जिनका बंगला चङ्ढा की कोठी के ठीक पीछे बगल में हैं उन्हें आयकर के छापे की जानकारी तक नहीं थी। दोपहर को लंच पर कार्यालय से कोठी की तरफ आए तो मीडिया का जमघट देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और माजरा पूछा क्या है? इस पर मीडिया वालों ने ही उन्हें बताया कि यहां आयकर अधिाकारियों ने छापा मारा है। हालांकि एलआईयू दोपहर को सक्रिय हो गई थी, लेकिन उसने भी जिले के अधिाकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। इससे जाहिर होता है कि पुलिस का खुफिया तंत्र कितनी लापरवाही से काम कर रहा है। 

बरेली के डॉ. आरके सिंह सम्मानित
Publised on : 30  January  2012       Time  21:45

बरेली, 30 जनवरी। (उप्रससे)।। शील हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह को ज्वैल ऑफ इंडिया अवार्ड दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें कार्यकुशलता में निपुणता के लिए राष्ट्रीय रत्न गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इंडियन सालिडेटरी की ओर से 21 जनवरी 2012 को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति, पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह और ट्यूनिशिया के राजदूत की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ. आरके सिंह ने कहा कि पुरस्कारों से बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। बरेली के फ़ूड ग्रेन  एसोसियेशन के केंद्रीय सचिव राजू खंडेलवाल , एन पी  एग्रो  के निदेशक रजत शर्मा , सरदार इक़बाल सिंह बाले ,डॉ. आर डी गंगवार, विनीत सिंह राठोर आवंला ने डॉ. आरके सिंह को बधाई दी है।

डाक विभाग देगा ढाई सौ रूपये में पहचान पत्र
Publised on : 30  January  2012       Time  15:37

बरेली,30 जनवरी। (उप्रससे)। अगर आपके पास कोई पहचान पत्र नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। ढाई सौ रुपये खर्च करने होंगे और पहचान पत्र हासिल हो जाएगा। इसके लिए पहचान का कोई प्रमाण देने की भी जरूरत नहीं है। परिचय पत्र बनाने का जिम्मा डाक विभाग को दिया गया है। इसके लिए आवेदन फार्म अगले महीने से मिलने लगेंगे।

बैंक एकाउंट खुलवाने, पासपोर्ट या शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए बतौर पहचान पत्र राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र मांगा जाता है। अब तो ट्रेन में तत्काल रिजर्वेशन कराने के लिए भी आईडी की जरूरत होती है। मगर राशन कार्ड और फोटो पहचान पत्र आसानी से नहीं बन पाते। इसके लिए तहसील के तमाम चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे तमाम लोग पहचान पत्र बनवाने से वंचित रह जाते हैं।

भारत सरकार ने प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र देने की योजना बनाई थी। पहचान पत्र बनाने का जिम्मा डाक विभाग को दिया गया था। योजना मार्च 1970 मेें लागू हुई थी लेकिन 1990 के बाद यह बंद कर दी गई। केंद्र सरकार ने अब यह योजना दोबारा शुरू की है। पहचान पत्र हेड पोस्ट ऑफिस द्वारा बनाए जाएंगे।

सीनियर पोस्ट मास्टर एसएन सिंह ने बताया कि पहचान पत्र के आवेदन का प्रोफार्मा इंटरनेट पर मौजूद है। उसका प्रिंट निकालकर फार्म छपवा लिए जाएंगे। अगले महीने आदेश मिलने पर पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह पहचान पत्र समस्त सरकारी और गैरसरकारी विभागों में मान्य होगा।

बरेली में एक परिवार के तीन बच्चे ट्रेन से कटे
Publised on : 07  December  2011       Time 21:45   

बरेली, 07 दिसम्बर। ( उप्रससे)। शहर से 15 किलों मीटर दूर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के निेकट तीन स्कूली बच्चे बुधवार को सुबह स्कूल जाते समय ट्ेन से कट गए । तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे, जिसमें दो सगे भाई हैें। थाना फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम सतुइया खास से तमाम बच्चे प्रतिदिन फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पढने आते हैं । पूर्व की तरह बच्चे सुबह रेल लाइन के किनारे-किनारे स्कूल के लिए जा रहे थे। गांव से कूछ दूर निकलते ही बरेली ओर से एक रेल इंजन आता दिखाई दिया, बच्चे इंजन से बचने के लिए डाउन लाइन की चले गये,लेकिन घने कोहरे में बच्चों को सामने आ रही किसान एक्सप्रेस दिखाई नही दी और पलक झपकते ही अनष्किा 12, अभय तिवारी 10 और सत्यम 8 वर्ष के चीथडे हो गए। उल्लेखनीय है कि अभय तिवारी और सत्यम सगे भाई हैं।

कोहरे की मार, रुक गई रफ्तार, शीतलहर

Publised on : 07  December  2011       Time 21:40      

बरेली, 07 दिसम्बर: दो दिन से शुरू हुआ कोहरा बुधवार को रौशनी बेहद कम होने से ट्रेनें 25-30 किलोमीटर व बसे 10_15 किलोमीटर की रफ्तार से चल पाईं। रफ्तार पर ब्रेक लगने से 30 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। कोहरे का आलम यह था कि पांच फिट दूरी तक का नहीं दिख रहा था। ऐसे में ट्रेन का संचालन रेलवे के लिए काफी टेड़ी खीर जैसा था। ज्यों ज्यों कोहरा बढ़ता गया ट्रेनों की रफ्तार घटती चली गई। सोमवार की शाम तक मौसम ठीक था लेकिन जैसे जैसे रात गहराती गई, कोहरा और भी घना होता गया और बुधवार को को सूरज के दर्शन नहीं हुई । दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें बेहद देरी से चलीं। रात में गुजरने वाली बिहार तरफ की ट्रेनें सुबह तक जंक्शन पहुंच पाई। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के सुबह पहुंचने से प्लेटफार्मो पर काफी भीड़ थी। मगलवार_बुधवार रात में ट्रेनों के वक्त पर पहुंचे यात्रियों की ठंड के मारे बुरा हाल था। वेटिंग रूम में जगह न बचने पर उन्हें प्लेटफामरें पर ही रात गुजारनी पड़ी। यात्रियों में गुस्सा इस बात का भी था कि पूछताछ खिड़की पर ट्रेनों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी, घंटा और आधा घंटा लेट होने की सूचना दिए जाने पर वह घर भी नहीं जा सके, जबकि उनकी ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। कोहरा और एकाएक बड़ी ठंड का ही असर था कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर शाम को सन्नाटा पसर गया। यात्रियों की संख्या काफी कम हो गयी। जंक्शन के बाहर भी रोजाना जैसी चहल पहल नजर नहीं आई। अलबत्ता चाय की दुकानों पर भीड़ जरूर दिखी। लोग जैकेट, मुफलर के अलावा कंबल तक ओढ़े देखे गए। दोनों जगह अलाव का जरूरत देखी गयी। लेकिन नगर निगम ने इसकी कोई व्यवस्था कहीं नहीं की थी। रात तक शहर की सड़कें कोहरे की चादर से पूरी तरह ढक गई। यही वजह रही कि रात बारह बजे तक गुलजार रहने वाले बाजारों में रात नौ बजे ही सन्नाटा पसर गया।
ऐसा नहीं है कि कोहरे के कारण महज ट्रेनें ही प्रभावित हुई हो। बस का सफर भी मुश्किल हो गया है। लखनऊ से बरेली तक छह से सात घंटे का सफर 12 से 13 घंटे में पूरा हुआ। घने कोहरे के कारण फर्रुखाबाद रूट पर रामगंगा पुल से एक बस लटक गई। जिससे कानपुर और इटावा की ओर जाने वाली बसें चार पांच घंटे तक जाम में फंसी रही। उधर, मिलक में जाम के कारण दिल्ली से आने वाली बसें घंटों देरी से पहुंची। कोहरे के कारण दिल्ली भी दूर हो गयी। दिल्ली रूट की बसें आज अमूमन तीन घंटे देर से आयीं। कोहरे को देखते हुए चालकों ने बसों की रफ्तार कम कर दी है। इसके अलावा फर्रुखाबाद रूट पर रामगंगा पुल पर एक बस आधी लटक गयी। जिस कारण वहां भी जाम लगा रहा। इटावा रूट की बसें चार से पांच घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी रहीं। रात दस बजे दोनों बस स्टैंड पर न बसें थीं और न ही यात्री।
शीतलहर तापमान में आई खासी गिरावट, आने वाले िदनों में और बढ़ेगा कोहरा
धूप न निकलने के कारण तापमान में भी खासी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अभी यह कुहासा और बढ़ेगा। जब तक बारिश नहीं होगी आसमान साफ नहीं होगा। इसे शीतलहर की दस्तक माना जा सकता है।
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्र्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं के चलते ठंड बनी हुई है। चूंकि हवाएं धीमी गति से चल रही हैं इसके चलते पारा भी स्थितर है। अभी हवाओं के रुख में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है, इससे कुहरे में भी कमी नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही हिमालय की तरफ से आने वाली हवाएं शुरू होंगी। उसके बाद ही बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
पंतनगर स्थित कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार एक जनवरी 2011 से 4 दिसंबर 2011 तक कुल बारिश 21426.6 मिमी. हुई, जब कि इस क्षेत्र की औसत वार्षिक वर्षा 1433.4 मिमी. है। नवंबर और दिसंबर में अब तक कोई बारिश नहीं हुई, जब कि दिसंबर की औसत वर्षा 14.9 मिमी है। इसके चलते कुहरे में खासी बढ़ोत्तरी हो रही है। औसत तापमान में भी गिरावट आई है। डाक्टर कुशवाहा मौजूदा मौसम कुछ दिन तक बरकरार रहने के संकेत देते हैं। आ‌र्द्रता बढ़ने से यह स्थिति बनी है। कुछ दिन बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है।

रामगंगा में तीन श्रद्वालु डूबे, दो की मौत
Publised on : 10 November  2011       Time 23:35

Bareilly, 10 November 2011 (UPSS) बरेली, 10 नवम्बर। (उप्रससे)। बरेली जिले के चौबारी स्थित रामगंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान गुरुवार को दोपहर में तीन लोग नदी में डूब गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी और एक को बचा लिया गया।
अंकित कुमार 18 वर्ष निवासी फरीदपुर तहसील,कुमारी दुर्गा 15 वर्ष निवासी संजय नगर बरेलीऔर मनमोहन 24 वर्ष निवासी खेडा बदायूं दोपहर में शहर के समीप थाना सुभाषनगर क्षेत्र में रामगंगा तट पर स्नान के दौरान डूब गए। मौके मौजूद गोताखोरों और समाजसेवियों ने मनमोहन को काफह प्रयास के बाद नदी से निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आ गया, लेकिन अंकित कुमार की डूबते- डूबते मौत हो गयी । वहीं कुमारी दुर्गा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। बरेली के डीएम सुभाष चन् द्र शर्मा ने इस घटना र दुख व्यक्त किया र्है।

प्रशासन के घाट बदलने से लोगों में गुस्सा
Publised on : 09 November  2011       Time 22:20   

Bareilly, 09 November 2011 (UPSS) बरेली, 09 नवम्बर। (उ.प्र.समाचार सेवा)। राम गंगा का परम्परागत घाट बदलने को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि प्रशासन पानी की गहराई के बहाने परम्परा तोड़ने पर लगा है। इससे मुख्य स्नान के दिन अफरा-तफरी मचने की आशंका जताई जा रही है। उधर पुलिस और प्रशासन घाट पर सुरक्षा इंतजाम करने में जुटा है। चौबारी इस्थित रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा क़ा मुख्य स्नान गुरुवार को है। रामगंगा तट पर गांव बस गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर राम गंगा में स्नान करने के लिए परम्परागत घाट बरेली-बदायूं रोड पर स्थित पुल के पश्चिम में है। पिछले साल पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से प्रशासन ने नहाने के लिए पुल से पूरब में घाट बनाए थे। भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेटिंग लगाने के साथ ही पुलिस पिकेट लगाई गई थी। मगर मुख्य स्नान वाले दिन श्रद्घालुओं का रेला चला तो प्रशासन की सारी व्यवस्था धरी रह गई। हजारों श्रुद्घालु पुलिस का घेरा तोडुकर परम्परागत घाट पर पहुंच गए और राम गंगा में डुबकी लगाई थी। इससे गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था।
एसडीएम सदर पदम सिंह ने बताया कि राम गंगा पुल से पश्चिम में पानी की गहराई 6 फुट है। जबकि पुल से पूर्वी दिशा में पानी ढाई से तीन फुट गहरा है। श्रद्घालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पूरब में चार सौ मीटर के दायरे में घाट बनाए गए हैं। जहां पानी की गहराई ज्यादा है लोहे का जाल लगा दिया गया। निगरानी के लिए पांच वाच टावर बनाए गए हैं। दो लकड़ी की नाव और एक मोटरबोट रहेगी। श्रद्घालुओं को पूरब में जाने से रोकने के लिए बैरीकेटिंग की गई है। जहां पुलिस पिकेट मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा चार फिट चौड़ी खाई खुदवा दी गई है। एसडीएम के मुताबिक घाट बदलने से न परम्परा बदल रही, और न ही राम गंगा की पवित्रता। घाट केवल सुरक्षा के लिहाज से बदले गए हैं।
चौबारी गांव के रामपाल के अनुसार वह बचपन से पुल के पश्चिमी घाट पर स्नान करते आए हैं। अब नए घाट बनाकर परम्परा तोड़ने की कोशिश की जा रही है। टांडा गांव के हर प्रसाद के मुताबिक ज्यादा पानी की तरफ लोहे का जाल लगा दिया जाता। घाट बदले जाने की क्या जरुत थी? यही नहीं आसपास के तमाम लोग घाट बदले जाने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि स्नान वाले दिन भीड़ को किसी हाल में नहीं रोका जा सकता।
कार्तिक राम गंगा चौबारी मेले में घुड़दौड़ और नखाशे का अपना अलग महत्व है। हर साल की तरह अबकी भी दूर-दूर से पशु बिकने आए हैं। मंगलवार देर शाम तक चौबारी मेले में हजारों घोड़ा-घोड़ी जमा हो चुके थे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लोग अपने घोड़ा-घोड़ी खूब दौड़ा रहे थे। बदायूं के विनावर निवासी बीडीसी सदस्य बशीर अपनी बसंती को लेकर पहुंचे थे, जिसकी चाल लोगों के मन को छू गई। आंवला के खटका रमन गांव के रोहित की घोड़ी रानी सबसे खूबसूरत दिखी, जिसने लोगों का मन मोह लिया।
बुधवार को चौबारी मेले में नंदी घूमते मिले, जो इशारे से लोगों का भविष्य बता रहेे थे। उसका इनाम नंदी के साथ चल रहा बालक ले रहा था। बालक ने अपना नाम बनिया बताया। एक समय था जब नंदी घर-घर जाकर लोगों का भविष्य बताया करते थे। अब मेला, दशहरों तक ही सीमित रह गए ।
मेले में भीड़ बढ़ने लगी है। लोग गांव देहात से बैलगाड़ियों से मेले में पहुंच रहे हैं।
घोड़ों के साथ रफ्तार के मुकाबले में बुग्गी वाले भी पीछे नहीं। तमाम परिवारों ने यहां डेरा डाला है। खरीददारी भी खूब हो रही है।

बरेली में शिकार के लिए काले हिरन की हत्या
Publised on : 07 November  2011        Time 19:10

Bareilly , O7 November 2011, U.P.Samachar Sewa.  बरेली,07 नवम्बर ।| (उप्रससे)।  जिले के शाही थाना छेत्र के ग्राम मंसूरगंज के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने रविवार दोपहर एक काले हिरन को घेरकर मार डाला। बाद में उसको काटकर मांस बाँट रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच अन्य फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत शाही थाना में रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताते हैं कि काले हिरन के झुंड से भटककर रविवार को एक काला हिरन मंसूरगंज के खेतों में आ गया था । गांव के कुछ लोगों ने हिरन को लालू के गन्ने के खेत में घेर लिया और लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से प्रहार कर उसे मार डाला। बाद में ये लोग राजाराम के घर में मांस को काटकरगांव वालों में बांट रहे थे। इसी बीच सूचना पर फारेस्टर देवेंद्र पाल सिंह और शाही थाने के एसआई रमेश चंद्र यादव मय फोर्स गांव में पहुँच गए और राजाराम के घर पर छापा मार दिया। छापे में हिरन का चार किलो कटा मांस, एक पैर, कान, खाल और दो छुरी, बांका, हंसिया आदि औजार बरामद किया गया। मौके से राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि हिरन को मारने में मददगार उसके पांच अन्य साथी मनवीर सिंह, गुपालीराम, लालाराम, जानकी और ठाकुरदास पुलिस को चकमा देकर भाग गए। बरेली के जिला फारिस्ट ऑफिसर धर्म सिंह ने बताया कि हिरन को मारने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी करवाई होगी । थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है अब वन विभाग में भी अलग से केस दर्ज होगा ।

शांति कुञ्ज जा रही बस पलटी, महिला की मौत , 20 घायल
Publised on : 06 November 2011       Time 20:44

Bareilly , O6 November 2011, U.P.Samachar Sewa. बरेली ,6 नवम्बर | उन्नाव से हरिद्वार जा रही एक बस अचानक असंतुलित हो कर पलट गई | जिसमे एक महिला की मौत हो गई और बीस यात्री घायल हो गए सभी तीर्थ यात्री शुक्ला गंज *(उन्नाव) के रहना वाला है | सभी घायलों को बरेली के एक ट्रामा सेण्टर मे भारती कराया गया है | घायलों से अधिक बसूली किये जाने पर ट्रामा सेंटर मे जम कर घायलों के परिजनों ने हंगामा किया प्रशासन की पहल पर मामला शांत हुआ और घायलों को हरिद्वार शांति कुञ्ज क़ा लिए दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है |

उन्नाव से हरिद्वार स्थित शांति कुञ्ज जा रही एक निजी बस up78cn कटरा () के पास शनिवार रात्रि 1:30 बजे पलट गई थी | बस मे सवार पचास तीर्थ यात्रियों मे से ईकईस यात्री घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने बरेली के सिद्धि विनायक ट्रामा सेंटर मे भारती कराया था | रविवार को सुबह शुक्ला गंज *(उन्नाव) की रामा देवी 70 की मौत हो गई | सभी घायलों को दोपहर बाद ट्रामा सेंटर से छुटी कर दी गई ,लेकिन छुटी के समय ट्रामा सेंटर के प्रशासन ने जो बिल दिया उसको लेकर घायलों व उनके परिजनों ने भरी भरकम बिल का विरोध किया | ट्रामा सेंटर प्रशासन ने जबरन बिल बसूलने का प्रयास किया उताजित घायलों व उनके परिजनों ने डीएम से सम्प्रर्क कर तब मामला निपटा ट्रामा सेंटर के डॉक्टर ब्रजेश्वर सिंह ने कहा कि घायलों के बिल मे कोई ना इंसाफी नहीं हुई है

गार्ड की हत्या
बरेली ,6 नवम्बर | थाना सुभास नगर छेत्र स्थित एक करोसिन डिपो मे तेनत निजी गार्ड की हत्या कर दी |विश्वनाथ शर्मा (45) को अज्ञात लोगो ने राड से हमला कर मार दिया | पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया | पुलिस ने बताया कि डिपो पर कोई लूट नहीं हुई है |

करोड़ों क़ा मालिक पुलिस इंस्पेक्टर फंसा
Publised on : 05 November 2011       Time 01:55  

Bareilly, O5 November 2011, U.P.Samachr Sewa. बरेली, 05 नवम्बर। (उप्रससे)। : इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। विधायक वीरेन्द्र सिंह व विजयपाल सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच कराई। जांच में इंस्पेक्टर करोड़ों के मालिक निकले। जिसके बाद शुक्रवार को सायं कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मैनपुरी जनपद के रहने वाले इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह यादव 1983 में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। वर्तमान में वह 110 सिविल लाइंस बरेली में रह रहे हैं। कैंट विधायक वीरेन्द्र सिंह व फरीदपुर के विधायक विजय पाल सिंह ने 27 जुलाई 2007 को मुख्यमंत्री से वीरेन्द्र सिंह यादव की शिकायत कर आय से अधिक संपत्ति कमाने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराई। जांच में पाया गया कि वीरेन्द्र सिंह यादव ने अपनी पत्‍‌नी अनीता यादव के नाम से गाजियाबाद में एक करोड़ चौबीस लाख की जमीन खरीदी है। इतना ही नहीं सर्विस के दौरान वीरेन्द्र सिंह ने अपनी चल अचल संपत्ति से 65 लाख, 63 हजार 997 रुपए एकत्रित किए जबकि इस दौरान 82 लाख 49 हजार 377 रुपए खर्च किए। जांच में पाया गया कि वीरेन्द्र सिंह यादव ने अपनी आय के मुताबिक 25.86 प्रतिशत रकम अतिरिक्त कमाई हैं। यह रकम कहां से कमाई गयी इसका कोई ब्यौरा नहीं मिल सका। इसके अलावा नरियावल में वीरेन्द्र सिंह के भाई सुरेन्द्र कुमार यादव के नाम से आईस फैक्ट्री है जिसमें पैसा वीरेन्द्र यादव का ही लगा है। जांच में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाये जाने के बाद शुक्रवार सायं को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कोतवाली में इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

बरेलवी मुसलमान भाजपा को.......
कैट परीक्षा में यूआईडी से भी एंट्री
नाजायज संबंधों का विरोध करने पर....
मां ही निकली की बेटी की कातिल
जबाव मांगने पर कोर्ट ने एसपी.....
प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा......
बरेली में युवा व्यापारी की हत्या.....
पति की हत्याकर लाश जमीन में......
बारह बरस से मुआवजे को भटक रहे...
पूरे मुल्क में खुलने चाहिए एएमयू.....
आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक....
रईसा बेगमः सरहद पे अटकी.........
रुहेलखंड में खुलेगा मेडिकल कॉलेज....
बरेली में बस नहर में गिरी, 6 की मौत
बरेली का रोटरी मेला: आईजी के......

मां रोई तो ललित ने कहा था, ‘फौजी..

तेल की आंच में झुलसेगी यूपीए.......
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET